scorecardresearch

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराया, राशिद खान ने 14 रन देकर झटके 3 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के नायक राशिद रहे। वह मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। राशिद ने 4 ओवर में 3.50 की औसत से सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

IPL 2020, DC vs SRH Live Cricket Streaming
IPL 2020, DC vs SRH Live Cricket Streaming: आईपीएल 2020 दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 11वें मुकाबले में आज यानी 29 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हरा दिया। यह उसकी इस सीजन की पहली जीत है। वहीं, दिल्ली की 3 मैचों में पहली हार। हैदराबाद ने यह जीत फिरकी के फनकार राशिद खान की अगुआई में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर हासिल की।

हैदराबाद ने दिल्ली को 163 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना पाई। हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर ने 33 गेंद में 45, जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 53, केन विलियमसन ने 26 गेंद में 41 और अब्दुल समद ने एक चौके और एक छक्के की मदद से  7 गेंद में 12 रन बनाए।

अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा (एक गेंद, एक रन) नाबाद पवेलियन लौटे। समद ने इसी मैच से इंडियन प्रीमियर लीग में अपने सफर की शुरुआत की है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अमित मिश्रा ने 4 ओवर में 35 रन देकर और कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2-2 विकेट लिए। इशांत शर्मा, एनरिक नोर्त्जे, मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल को सफलता नहीं मिली।

RR vs KKR Playing 11, IPL 2020 Live Score Updates: 

सनराइजर्स की जीत के नायक राशिद रहे। वह मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। राशिद ने 4 ओवर में 3.50 की औसत से सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। दिल्ली के लिए ऋषभ पंत उम्मीद की आखिरी किरण थे।

ऋषभ पंत ने 27 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों के साथ 32 रन बनाए, लेकिन 17वें ओवर में राशिद ने उन्हें पवेलियन भेजकर दिल्ली की उम्मीदों पर तुषारापात कर दिया। पंत के अलावा शिखर धवन ने 31 गेंद में 34 और शिमरॉन हेटमेयर ने 12 गेंद में 21 रन बनाए। पहले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने वाले मार्कस स्टोइनिस 11 रन बनाकर आउट हो गए। पृथ्वी शॉ (2) और कप्तान श्रेयस अय्यर (17) भी नाकाम रहे।

चोटिल होने के बावजूद राहुल तेवतिया जड़ चुके हैं सेंचुरी, पहले से ही है आखिरी 5 ओवर में तूफान मचाने की आदत

Live Blog

23:09 (IST)29 Sep 2020
राशिद खान झटक चुके हैं 3 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स को 17वें ओवर में पांचवां झटका लगा। ऋषभ पंत राशिद खान की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में प्रियम गर्ग के हाथों लपके गए। इस मैच में राशिद खान अब तक 3 विकेट झटक चुके हैं। दिल्ली को जीत के लिए अभी 18 गेंद में 44 रन बनाने हैं। क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल हैं।

23:00 (IST)29 Sep 2020
पंत और स्टोइनिस के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

16 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। इस ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई। शिमरॉन हेटमेयर 12 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। हेटमेयर की जगह मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए। दिल्ली को अभी 24 गेंद में 49 रन बनाने हैं। यानी दिल्ली को हर ओवर 12.25 के औसत से रन बनाने हैं।

22:47 (IST)29 Sep 2020
दिल्ली को जीत के लिए चाहिए हर ओवर में 12 से ज्यादा रन

14 ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 88 रन है। ऋषभ पंत 21 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिमरॉन हेटमेयर के 6 गेंद में 6 रन हैं। दिल्ली को अभी जीत के लिए 36 गेंद में 75 रन बनाने हैं। यानी 12.5 रन प्रति ओवर की दर से।

22:37 (IST)29 Sep 2020
राशिद खान की घातक गेंदबाजी

राशिद खान ने 12वां ओवर फेंका। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन का विकेट झटका। धवन जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच हुए। मैदानी अंपायर ने राशिद और बेयरस्टो की अपील पर आउट नहीं दिया। इस पर बेयरस्टो ने डीआरएस लिया और धवन को पवेलियन लौटना पड़ा। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 63 रन है। उसे 48 गेंद में 100 रन बनाने हैं। यानी 12.5 रन प्रति ओवर की दर से। धवन की जगह शिमरॉन हेटमेयर क्रीज पर आए। 

22:30 (IST)29 Sep 2020
11 ओवरों में दिल्ली के खाते में जुड़े 60 रन

11 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। दिल्ली कैपटिल्स ने 2 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। धवन 29 गेंद में 33 और पंत 11 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। उसे अभी जीत के लिए 54 गेंद में 103 रन बनाने हैं। यानी 11.44 प्रति रन की औसत से रन बनाने हैं।

22:15 (IST)29 Sep 2020
दिल्ली को लगा श्रेयस अय्यर का झटका

दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। श्रेयस अय्यर 21 गेंद में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राशिद खान ने उनका विकेट लिया। अब्दुल समद ने डीप कवर में उनका कैच लपका। श्रेयस की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए। 8 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 43 रन है। दिल्ली को अभी जीत के लिए 72 गेंदों में 120 रन बनाने हैं। यानी 10 रन प्रति ओवर की दर से।

21:58 (IST)29 Sep 2020
शिखर धवन और अय्यर को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी

4 ओवरों का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक विकेट पर 15 रन है। शिखर धवन 12 रन और श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए अभी 16 ओवरों में 148 रन की जरूरत है। उसके 9 विकेट गिरना शेष हैं।

21:48 (IST)29 Sep 2020
2 ओवर में सिर्फ 5 रन बनाए, एक विकेट गंवाया

दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए। भुवनेश्वर ने दिल्ली को पहले ही ओवर में बड़ा झटका दिया। उन्होंने पृथ्वी शॉ को दो रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच करा दिया। पृथ्वी की जगह कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान में आए। दूसरा ओवर के खलील अहमद ने फेंका। खलील के इस ओवर में शिखर धवन और श्रेयस अय्यर कुल 3 रन ही बना पाए। 2 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 5 रन है।

21:18 (IST)29 Sep 2020
डेब्यू मैच में ही अब्दुल समद ने दिखाए हाथ

19 ओवरों का खेल हो चुका है। 19वां ओवर एनरिक नोर्त्जे ने फेंका। इस ओवर में केन विलियमसन और अब्दुल समद ने मिलकर हैदराबाद के खाते में 13 रन बटोरे। इस मैच से आईपीएल में डेब्यू करने वाले समद ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा।

21:05 (IST)29 Sep 2020
180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे केन विलियमसन

17 ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। 17वें ओवर में केन विलियमसन ने लगातार दो चौके जड़े। उन्होंने 16वें ओवर में भी लगातार 2 गेंद पर चौके जड़े थे। 17 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 140 रन था। केन विलियमसन 21 गेंद में 38 और जॉनी बेयरस्टो 43 गेंद में 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

20:55 (IST)29 Sep 2020
15 ओवरों के बाद हैदराबाद ने बनाए 117 रन, गंवाए 2 विकेट

15 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 117 रन है। केन विलियमसन 12 गेंद में 18 और जॉनी बेयरस्टो 40 गेंद में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। कगिसो रबाडा ने 15वां ओवर फेंका। इस ओवर में हैदराबाद ने 9 रन लिए। 

20:44 (IST)29 Sep 2020
मनीष की जगह केन विलियमसन आए क्रीज पर

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अमित मिश्रा ने मनीष पांडे को भी पवेलियन की राह दिखा दी। कगिसो रबाडा ने डीप मिड-विकेट पर उनका कैच लपका। मनीष की जगह केन विलियमसन क्रीज पर आए। दिल्ली की ओर से अमित मिश्रा ने ही दोनों विकेट लिए हैं।

20:33 (IST)29 Sep 2020
वार्नर 33 गेंद में 45 रन बनाकर लौटे पवेलियन

10वां ओवर अमित मिश्रा ने फेंका। इस ओवर की पहली गेंद पर ही वार्नर ने चौका जड़ दिया। हालांकि, तीसरी गेंद पर वह विकेट के पीछे ऋषभ पंत को अपना कैच थमा बैठे। इस विकेट का फैसला डीआरएस से हुआ। पंत को विश्वास था कि गेंद वार्नर के बल्ले से लगी है। उन्होंने डीआरएस ले लिया और मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। वार्नर की जगह मनीष पांडे क्रीज पर आए। इस ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 82 रन था।

20:25 (IST)29 Sep 2020
वार्नर की धमाकेदार बल्लेबाजी

9 ओवरों का खेल खत्म हो गया है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को अब तक एक भी सफलता नहीं मिली है। डेविड वार्नर 30 गेंद में 41 और जॉनी बेयरस्टो 24 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 73 रन हो गया है।

20:05 (IST)29 Sep 2020
6 ओवर के बाद हैदराबाद बिना विकेट खोए 38 रन

6 ओवरों का खेल हो चुका है। पावर प्ले खत्म हो चुका है। पावर प्ले के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 38 रन बनाए। डेविड वार्नर ने 22 गेंद में 27 और जॉनी बेयरस्टो 14 गेंद में 9 रन बनाए हैं। एनरिक नोर्त्जे के छठे ओवर में वार्नर ने एक छक्का और एक चौका लगाया।

19:54 (IST)29 Sep 2020
वार्नर-बेयरस्टो की राह के आड़े आए ईशांत और नोर्त्जे

तीसरा ओवर ईशांत शर्मा ने फेंका। इस ओवर में उन्होंने अपने एवरेज सुधारा। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। चौथा ओवर फेंकने के लिए श्रेयस अय्यर ने एनरिक नोर्त्जे को गेंद थमाई। नोर्त्जे ने भी इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। 4 ओवरों के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 20 रन था। बेयरस्टो ने 9 गेंद में 7 और वार्नर ने 15 गेंद में 13 रन बनाए हैं।

19:43 (IST)29 Sep 2020
2 ओवर के बाद हैदराबाद के बिना विकेट खोए 14 रन

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पहला ओवर ईशांत शर्मा लेकर आए। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले ओवर में कोई चौका तो नहीं लगाया, लेकिन सिंगल डबल लेकर 9 रन बनाए। दूसरा ओवर कगिसो रबाडा ने फेंका। इस ओवर में पांच रन बने। इसमें से चार रन डेविड वार्नर के चौके से आए।

19:08 (IST)29 Sep 2020
ये है सनराइजर्स हैदराबदा की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, के खलील अहमद, टी नटराजन।

19:07 (IST)29 Sep 2020
ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा।

18:16 (IST)29 Sep 2020
अश्विन की हैदराबाद के खिलाफ वापसी मुश्किल

रविचंद्रन अश्विन पहले मैच में चोटिल हो गए थे। उनके सनराइजर्स के खिलाफ खेलने की संभावना कम है। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने मैच से पूर्व होने वाले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यह गंभीर चोट नहीं है, उन्होंने कल नेट्स पर गेंदबाजी की, वह जल्दी वापसी करेंगे। वह फिजियो की निगरानी में है और आज फिर से नेट्स पर गेंदबाजी करेंगे। वह एक और मैच से बाहर रह सकते हैं।’

पढें खेल (Khel News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 29-09-2020 at 17:40 IST
अपडेट