आईपीएल के 13वें सीजन के 25वें मुकाबले में शनिवार (10 अक्टूबर) को रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। आरसीबी की टीम की ये चौथी हार है। दूसरी ओर, चेन्नई की ये पांचवीं हार है। बंगलौर ने उसे 170 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 ओवर में 132 रन ही बना सकी।
आरसीबी की इस जीत में विराट कोहली और क्रिस मॉरिस का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा। कोहली ने बल्लेबाजी में नाबाद 90 रन बनाए। वहीं, क्रिस मॉरिस ने अपने पहले ही मैच में 3 विकेट ले लिए। वॉशिंगटन सुंदर ने दोनों ओपनर्स को आउट किया। चेन्नई की टीम 2010 के बाद पहली बार शुरुआती 7 में से 5 मैच हारी है। तब टीम चैंपियन बनी थी।
विराट कोहली ने रचा इतिहास, RCB के लिए बनाया नया रिकॉर्ड; रोहित शर्मा और सुरेश रैना की बराबरी भी की
सीएसके के लिए इस मैच में अंबाती रायुडू ने 42, एन जगदीशन ने 33 रनों का योगदान दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने 10 रन बनाए। इससे पहले आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बनाए। कप्तान कोहली ने 52 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे 14 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिनेश कार्तिक ने IPL में ठोकी अपनी सबसे तेज फिफ्टी, केकेआर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। आरसीबी की टीम की ये चौथी हार है। दूसरी ओर, चेन्नई की ये पांचवीं हार है। बंगलौर ने उसे 170 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 ओवर में 132 रन ही बना सकी। आरसीबी की इस जीत में विराट कोहली और क्रिस मॉरिस का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा। कोहली ने बल्लेबाजी में नाबाद 90 रन बनाए। वहीं, क्रिस मॉरिस ने अपने पहले ही मैच में 3 विकेट ले लिए। वॉशिंगटन सुंदर ने दोनों ओपनर्स को आउट किया। चेन्नई की टीम 2010 के बाद पहली बार शुरुआती 7 में से 5 मैच हारी है। तब टीम चैंपियन बनी थी।
चेन्नई की टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो क्रीज पर हैं। सीएसके को जीत के लिए 12 गेंद पर 53 रन चाहिए। यह मुश्किल लक्ष्य है। टीम हार की बढ़ रही है।
चेन्नई की टीम को चौथा झटका 15वें ओवर में लगा। नारायण जगदीशन 33 रन बनाकर रनआउट हो गए। 28 गेंद की पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। जगदीशन ने रायुडू के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे हैं। उन पर टीम को मैच जीताने की जिम्मेदारी है।
चेन्नई की टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। अंबाती रायुडू 28 गेंद पर 25 और नारायण जगदीशन 22 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। चेन्नई को आखिरी 7 ओवर में जीत के लिए 95 रनों की जरुरत है।
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 9 ओवर में दो विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। वॉटसन और डुप्लेसि पवेलियन लौट चुके हैं। अंबाती रायुडू और नारायण जगदीशन ने पारी को संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाज धीरे-धीरे रन की गति को बढ़ा रहे हैं। रायुडू ने 18 गेंद पर 16 रन बना लिए हैं। जगदीशन 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
चेन्नई को पहला झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। वे 10 गेंद पर 8 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। क्रिस मॉरिस ने उनका कैच लिया। डुप्लेसिस के आउट होने के बाद अंबाती रायुडू क्रीज पर उतरे हैं। शेन वॉटसन क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाना होगा।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धीमी शुरुआत की है। सीएसके ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर टिके हुए हैं। चेन्नई के लिए क्रिस मॉरिस और नवदीप सैनी ने बेहतरीन गेंदबाजी की है।
आरसीबी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 170 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 52 गेंद पर नाबाद 90 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे 14 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। दुबे और कोहली ने आखिरी ओवरों में 34 गेंद पर 76 रन की साझेदारी की।
विराट कोहली और शिवम दुबे धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 18 ओवर में 141 रनों तक पहुंचा दिया है। 18वें ओवर में कोहली ने दो और शिवम दुबे ने एक छक्का लगाया। सैम करन के इस ओवर में 24 रन बने। दुबे और कोहली ने पांचवें विकेटड के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।
आरसीबी ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली अर्धशतक के करीब हैं। उन्होंने 35 गेंद पर 43 रन बना लिए हैं। कोहली ने दो चौके और एक छक्का लगाया है। शिवम दुबे 6 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम के आखिरी 4 ओवर बाकी हैं। दोनों बल्लेबाज कम से कम इस दौरान 50 रन बनाना चाहेंगे।
कोहली ने आरसीबी के लिए 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वे टीम के लिए आईपीएल के अलावा चैंपियंस लीग टी20 में भी खेले हैं। टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 34 और वॉशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
देवदत्त पडिक्कल 34 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस ने उनका कैच पकड़ा। आईपीएल में डुप्लेसिस का ये 50वां कैच है। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने एबी डिविलियर्स को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। डिविलियर्स खाता भी नहीं खोल सके। विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।
आरसीबील की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 000 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिकक्ल ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। कोहली 18 गेंद पर 23 और देवदत्त 33 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। देवदत्त ने 10वें ओवर में कर्ण शर्मा की गेंद पर शानदार छक्का लगाया।
आरसीबी की टीम शुरुआत मैच में अच्छी नहीं रही। उसने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में सिर्फ 36 रन बनाए। इस दौरान एरॉन फिंच का विकेट भी गंवाया। देवदत्त पडिक्कल 18 गेंद पर 17 और विराट कोहली 9 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी की है।
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे आरसीबी की टीम 4 ओवर में एक विकेट पर सिर्फ 21 रन ही बना सकी है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को पहला झटका एरॉन फिंच के रूप में लगा। एरॉन फिंच को दीपक चाहर ने तीसरे ओवर में बोल्ड कर दिया। फिंच 9 गेंद पर 2 ही रन बना सके।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, सैम करन, एन जगदीशन, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।