India vs New Zealand, Ind vs NZ 3rd T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज यानी 29 जनवरी 2020 को हैमिल्टन के सेडान पार्क में खेला गया। इस मैच का रोमांच सुपरओवर तक देखने को मिला। जहां रोहित शर्मा के आखिरी दो गेंदों पर शानदार छक्के की बदौलत भारत ने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा खतरनाक लय में दिखे और उन्होंने 40 गेंदों में 65 रन बना दिए। इसकी बदौलत न्यूजीलैंड के सामने भारत ने 180 रनों का लक्ष्य दिया था।
IND vs NZ 3rd T20 Live Score, Full Scorecard: Watch here
इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दिलाई। लेकिन, पावरप्ले के आखिरी ओवर में गप्टिल को शार्दुल ने आउट किया तो इसके बाद जडेजा ने मुनरो को अपना शिकार बनाया। इसके बाद सेंटनर को बोल्ड कर चहल ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। लेकिन कप्तान केन विलियमसन ने 95 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को वापसी कराई। आखिरी ओवर में जीत के लिए न्यूजीलैंड को जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी। वहीं, जब आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए थे तो शमी ने टेलर को बोल्ड कर दिया। इसके बाद मैच सुपरओवर के रोमांच में पहुंच गया।
सुपरओवर का रोमांच- न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरओवर में बुमराह की 6 गेंदों पर 17 रन बनाए। इसके जवाब में जब रोहित और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की तो आखिरी दो गेंद पर भारत को जीत के लिए 10 की दरकार थी। रोहित शर्मा ने दोनों गेंदों पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
India vs New Zealand 3rd T20 Playing 11: यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
India vs New Zealand 3rd T20 मैच का लाइव प्रसारण आप Star Sports Network पर देख सकते हैं। Star Sports 1, Star Sports HD1, Star Sports 2 and Star Sports HD2 पर इंग्लिश कमेंट्री के साथ मैच को देखा जा सकता है। वहीं, Star Sports 3 और Star Sports 3 एचडी पर आप हिंदी कमेंट्री के साथ मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
India vs New Zealand 3rd T20 Live – यहां जानिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
DD National (DD1) और DD Sports पर भी मैच को लाइव देखा जा सकता है। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar App पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के पल-पल के अपडेट्स के लिए आप jansatta.com से जुड़े रह सकते हैं।


18 रनों के जवाब में भारत की पारी
पहली गेंद 2 रन
दूसरी गेंद 1 रन
तीसरी गेंद चौका
चौथी गेंद 1 रन
पांचवी गेंद छक्का
आखिरी गेंद पर छ्क्का
18 रनों के जवाब में अब भारत की ओर से सुपरओवर में रोहित शर्मा और केएल राहुल मैदान में उतर रहे हैं।
बुमराह भारत की ओर से गेंदबाजी कर रहे हैं। सुपरओवर का रोमांच-
पहली गेंद पर एक रन।
दूसरी गेंद पर 1 रन
तीसरी गेंद पर छक्का
चौथी गेंद पर चौका
पांचवी गेंद पर 1 रन
आखिरी गेंद पर चौका
आखिरी गेंद में जीत के लिए न्यूजीलैेंड को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी, लेकिन शमी ने टेलर को बोल्ड कर दिया। सीरीज का तीसरा मैच टाई हो गया है।
इस मुकाबले में जीत के लिए कीवी टीम को अब 12 गेंद में 20 रनों की जरूरत है। विलियमसन शानदार लय में दिख रहे हैं।
बुमराह 17वां ओवर लेकर सामने आए थे और इस ओवर में केन विलियमसन ने लगातार दो चौके जड़े हैं। कमाल की बल्लेबाजी विलियमसन के द्वारा।
15वां ओवर लेकर जडेजा आए थे और इस ओवर में केन विलियमसन ने बैक टू बैक दो छक्के जड़े हैं। आतिशी लय में खेलते हुए विलियमसन 62 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
13वें ओवर में चहल की गेंद पर विलियमसन ने एक कमाल का छक्का जड़ा है। केन आज शानदार लय में दिख रहे हैं। इस ओवर में न्यूजीलैंड ने 100 रनों के आंकड़े को भी पार कर लिया है।
10 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड की टीम ने 180 के जवाब में 2 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। अब अगली 60 गेंदों पर कीवी बल्लेबाजों को जीत के लिए 101 रन बनाने होंगे।
8वां ओवर लेकर शिवम दूबे आए थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर सैंटनर ने एक कमाल का चौका जड़ा है। अब कीवी टीम का स्कोर 60 पर पहुंच गया है।
गप्टिल के आउट होने के बाद अब केन विलियमसन मैदान में आ गए हैं। 6 ओवर के बाद 180 के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।
5वां ओवर लेकर चहल आए थे और इस ओवर में गप्टिल ने एक शॉट स्लिप में खेला लेकिन कोहली से मौका छिटक गया। भारत को विकेट की तलाश होगी।
चौथा ओवर शमी लेकर आए थे और इस ओवर में मुनरो ने एक कमाल का चौका जड़ा है। अब भारतीय गेंदबाजों को एक विकेट की तलाश होगी।
शार्दुल ठाकुर के पहले ओवर के बाद दूसरा ओवर शमी लेकर आए थे और इस ओवर में शमी ने केवल 5 रन ही खर्च किए। खामोश कीवी बल्लेबाज।
शार्दुल ठाकुर पहला ओवर लेकर आए थे और इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर गप्टिल ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। खतरनाक शुरुआत कीवी बल्लेबाजों की।
180 रनों के जवाब में अब न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो मैदान में आ गए हैं। दोनों से आतिशी शुरुआत की दरकार होगी।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के चलते न्यूजीलैंड को 180 रनों का लक्ष्य दिया है।
20वें ओवर की दूसरी गेंद पर मनीष पांडे ने कमाल का छक्का जड़ा है। भारत का स्कोर 168 पर पहुंत गया है।
18 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 151 रन बना लिए हैं। विराट कोहली खतरनाक अंदाज में खेल रहे हैं।
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर अय्यर ने एक लंबा छक्का जड़ा है। अब भारत का स्कोर 138 पर पहुंच गया है। वहीं अय्यर का यह पहला छक्का था।
15वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने एक कमाल का छक्का जड़ा है। कोहली अब तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
13वें ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर 100 के पार अपना स्कोर पहुंचा दिया है। कप्तान कोहली और अय्यर अभी मैदान में हैं।
96 के स्कोर पर इंडिया को तीसरा झटका लगा है और रोहित शर्मा के बाद शिवम दूबे भी आउट हो गए हैं। दूबे ने एक आसान सा कैच दिया।
10 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और शिवम दूबे अच्छी लय में दिख रहे हैं।
89 के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा है और केएल राहुल 27 रन बनाकर आउट हो गए हैंं। अनलकी रहे केएल राहुल।
रोहित शर्मा के चौके के बाद केएल राहुल अब आतिशी लय में दिख रहे हैं और उन्होंने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा है।
छठा ओवर बैनेट लेकर आए थे और इस ओवर में रोहित शर्मा ने 5 बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचा दिया। इसी के साथ रोहित ने 23 गेंद में अर्धशतक भी जड़ दिया है।
रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों जिस लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं न्यूजीलैंड के लिए मुसीबत बढ़ सकती है। रोहित कमाल लय में दिख रहे हैं।
चौथा ओवर कुग्लाइन लेकर आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित को भाग्य का चौका मिला। गेंद स्लिप के बगल से चौके के लिए चली गई।
चौथा ओवर कुग्लाइन लेकर आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित को भाग्य का चौका मिला। गेंद स्लिप के बगल से चौके के लिए चली गई।
चौथा ओवर कुग्लाइन लेकर आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित को भाग्य का चौका मिला। गेंद स्लिप के बगल से चौके के लिए चली गई।
2 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 17 रन बना लिए हैं। रोहित और राहुल आतिशी लय में दिख रहे हैं।
पहला ओवर लेकर टिम साउदी आए थे और इस ओवर में रोहित ने एक चौका जड़कर अपनी टीम का खाता खोला। भारत ने पहले ओवर से केवल 4 रन बनाए।
इस मुकाबले के आगाज के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल मैदान में आ गए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी अब पूरी तरह से तैयार हैं।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने जा रही टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा से आतिशी पारी की दरकार होगी। देखना होगा कि लय में दिख रहे राहुल और रोहित किस तरह से पारी की शुरुआत करते हैं।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
इस मैदान पर अब तक 11 अंतराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 6 बार पहले बल्लेबाजी और 5 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत 172 रन है। लक्ष्या का पीछा करने वाली टीम का 160 रन है।
बुधवार को हैमिल्टन का तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश हो सकती है। हालांकि, मैच रद्द होने की आशंका नहीं है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद जताई गई है।