India vs Australia 1st Test 2023 Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 114 ओवर में 7 विकेट पर 321 रन है। रविंद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस लिहाज से भारत के पास अब 144 रन की लीड हो गई है।
इससे पहले चायकाल के बाद पहले ओवर की चौथी गेंद पर भारत ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। रोहित 120 रन बनाकर आउट हुए। चायकाल के समय भारत का स्कोर 80 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन था। रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के साथ ही इतिहास रचा।
रोहित टेस्ट, वनडे और टी20 में बतौर कप्तान और खिलाड़ी शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। लंच के समय भारत का स्कोर 52 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब टॉड मर्फी के 5 विकेट हो गए हैं। टॉड मर्फी डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर हैं। नाथन लियोन ने भी एक विकेट लिया है।
पढ़ें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का अपडेट
Border-Gavaskar Trophy, 2023
India
400 (139.3)
Australia
177(63.5)& 91(32.3)
Match Ended ( Day 3 – 1st Test )
India beat Australia by an innings and 132 runs
India vs Australia 1st Test Day 2 Updates: नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और रोहित शर्मा स्टार रहे।
दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन के तीसरा सेशन भारत के नाम रहा। इससे पहले रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर कार 9वां शतक लगाया। रविंद्र जडेजा गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी चमके। उन्होंने अर्धशतक लगाया। जडेजा के अलावा अक्षर पटेल ने भी अर्धशतक लगाया। भारत के पास अब 144 रन की लीड हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉड मर्फी स्टार रहे। उन्होंने डेब्यू मैच पर 5 विकेट लेकर इतिहास रचा।
रविंद्र जडेजा के बाद अक्षर पटेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अक्षर पटेल ने भारतीय पारी के 111वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में उनका यह दूसरा अर्धशतक है। 111 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 314 रन है। रविंद्र जडेजा के 160 गेंद में 61 रन हैं। अक्षर पटेल के 94 गेंद में 50 रन हैं। दोनों के बीच 167 गेंद में 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 137 रन की लीड हो चुकी है।
भारत का स्कोर 99 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन है। रविंद्र जडेजा के 132 गेंद में 57 रन हैं। अक्षर पटेल के 50 गेंद में 22 रन हैं। रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 95 गेंद में 42 रन की साझेदारी कर ली है। भारत की लीड 100 से ज्यादा रन की हो गई है।
रविंद्र जडेजा ने 93 ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने इसके लिए 114 गेंदें खेलीं। 93 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 257 रन है। अक्षर पटेल के 32 गेंद में 4 और जडेजा के 114 गेंद में 50 रन हैं।
92 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 7 विकेट पर 255 रन है। रविंद्र जडेजा के 49 और अक्षर पटेल के 3 रन हैं। भारत की लीड 79 रन की हो चुकी है। भारत ने पहले दिन 24 ओवर में एक विकेट पर 77 रन बनाए थे।
पहले दिन गुरुवार 9 फरवरी 2023 का खेल खत्म होने के समय भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा 56 रन पर नाबाद थे। दूसरे छोर पर रविचंद्रन अश्विन बिना खाता खोले नाबाद थे। भारत ने एकमात्र विकेट केएल राहुल (20) का गंवाया था। केएल राहुल पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी करने के बाद दिन के अंतिम पलों में ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी (13 रन पर एक विकेट) को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे थे। भारत ने रविंद्र जडेजा के 5 और रविचंद्रन अश्विन के 3 विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 177 रन पर समेट दिया था।
चायकाल के बाद 16 गेंद के भीतर भारत को दो झटके लगे। टी के बाद पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को पैट कमिंस ने बोल्ड किया। रोहित शर्मा 120 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 212 गेंद की अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 2 छक्के लगाए। फिर टॉड मर्फी ने 84वें ओवर की पहली गेंद पर डेब्यू मैन श्रीकर भरत को एलबीडब्ल्यू किया। श्रीकर भरत 10 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस समय भारत का स्कोर 84 ओवर में 7 विकेट पर 242 रन है। उसने 65 रन की लीड बना ली है।
भारत ने दूसरे दिन चायकाल के समय का स्कोर 80 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बनाए हैं। रोहित के 118 और रविंद्र जडेजा के 34 रन हैं।
भारतीय पारी के 79 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 226 रन है। भारत की लीड 49 रन की हो चुकी है। रोहित शर्मा के 207 गेंद में 118 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 76 गेंद में 34 रन हैं। दोनों के बीच 119 गेंद में 58 रन की साझेेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन चुकी है।
पैट कमिंस ने 75वें ओवर के लिए मार्नस लाबुशेन को बॉलिंग के लिए लाए हैं। 74 ओवर तक भारत का स्कोर 5 विकेट पर 210 रन है। रोहित शर्मा के 188 गेंद में 109 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 65 गेंद में 27 रन हैं।
स्कॉट बोलैंड 72वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने चौका लगाया। 72 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 208 रन है। रोहित शर्मा के 183 गेंद में 107 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 58 गेंद में 27 रन हैं। दोनों के बीच 77 गेंद में 40 रन की साझेदारी हुई है। इससे पहले नाथन लियोन के ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने चौका लगाकर भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया था।
67 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 189 रन है। रविंद्र जडेजा के 33 गेंद में 12 रन हैं। रोहित शर्मा के 178 गेंद में 103 रन हैं। रोहित और रविंद्र जडेजा के बीच 47 गेंद में 21 रन की साझेदारी हुई है। पहली पारी के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 12 रन की लीड बना ली है।
रोहित शर्मा ने 63वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 9वां शतक पूरा किया। 64वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने लियोन की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। जडेजा ने 65वें ओवर की चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। 66 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 189 रन है। रोहित शर्मा के 178 गेंद में 103 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 27 गेंद में 12 रन हैं।
सूर्यकुमार यादव का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू शानदार नहीं रहा। वह सिर्फ 8 रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए 60वां ओवर नाथन लियोन लेकर आए। लियोन ने पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया। सूर्यकुमार यादव की जगह रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉड मर्फी पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर भारत को चौथा झटका दिया। विराट कोहली विकेटकीपर एलेक्स कैरी को अपना कैच थमा बैठे। टॉड मर्फी की यह गेंद लेग साइड पर काफी बाहर थी। कोहली ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद कैरी के ग्लव्स में पहुंच गई। कोहली 26 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए। सूर्या ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने रनों का खाता खोला।
दूसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। लंच के समय भारत का स्कोर 52 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन था। रोहित शर्मा के 142 गेंद में 85 और विराट कोहली के 25 गेंद में 12 रन थे। लंच के बाद रोहित शर्मा की कोशिश होगी कि वह जल्द से जल्द अपना 9वां टेस्ट शतक पूरा करें। वहीं, विराट कोहली भी टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से चले आ रहे शतक का सूखा खत्म करने की ओर देख रहे होंगे।
दूसरे दिन का पहला सेशन एक तरह से बराबरी पर रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम को जहां रोहित शर्मा का साथ मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम दो विकेट (रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा) हासिल करने में सफल रही। खास बात यह है कि तीनों विकेट पदार्पण करने वाले युवा टॉड मर्फी ने ही लिए हैं।
चेतेश्वर पुजारा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 45वें ओवर की पहली गेंद पर टॉड मर्फी की गेंद पर स्कॉट बोलैंड को अपना कैच थमा बैठे। टॉड मर्फी की यह गेंद लेग स्टंप के बाहर लेंथ बॉल थी। चेतेश्वर पुजारा ने स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग मिस हुई और गेंद सीधा शॉर्ट फाइन पर खड़े स्कॉट बोलैंड के हाथों में चली गई। चेतेश्वर पुजारा 14 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा की जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
टॉड मर्फी ने 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर फिर रिव्यू लिया, लेकिन इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी। थर्ड अंपायर ने रोहित शर्मा के पक्ष में फैसला सुनाया। रोहित ने इस ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया था। थंड अंपायर के नॉटआउट देने के बाद रोहित ने आखिरी गेंद पर फिर चौका लगाया। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 134 रन है। रोहित के 118 गेंद में 81 रन हैं। चेतेश्वर पुजारा के 9 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच 18 गेंद 16 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत को 41वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह ओवर टॉड मर्फी लेकर आए। मर्फी की यह गेंद मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल थी। अश्विन डिफेंस करने की कोशिश में गेंद को पैड पर खा बैठे। अंपायर ने अपील ठुकराई तो ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी और थर्ड अंपायर ने मर्फी के पक्ष में फैसला सुनाया। अश्विन 62 गेंद में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अश्विन की जगह चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
दूसरे दिन पहले घंटे का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 39 ओवर में एक विकेट पर 117 रन है। रोहित शर्मा के 108 गेंद में 73 रन हैं। रविचंद्रन अश्विन के 56 गेंद में 22 रन हैं। दोनों के बीच 91 गें7द में 41 रन की साझेदारी हुई है। भारत के लिए अब तक सकारात्मक बात यह रही है कि उसने दूसरे दिन अब तक एक भी विकेट नहीं गंवाया है।
38 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 117 रन है। रोहित शर्मा के 102 गेंद में 73 रन हैं। रविचंद्रन अश्विन के 56 गेंद में 22 रन हैं। रोहित और अश्विन के बीच 91 गेंद में 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से अब 60 रन पीछे है।
नाथन लियोन 33वां ओवर लेकर आए। रविचंद्रन अश्विन ने लियोन की दूसरी ही गेंद पर स्वीप कर छक्का लगाया। इस ओवर से भारत के खाते में 8 रन आए। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 110 रन है। रोहित शर्मा के 90 गेंद में 68 रन है। अश्विन के 38 गेंद में 21 रन हैं।
32 ओवर का खेल हो चुका है। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 102 रन है। रोहित शर्मा के 88 गेंद में 67 रन हैं। रविचंद्रन अश्विन के 34 गेंद में 14 रन हैं। रोहित शर्मा ने पैट कमिंस के ओवर (32वां) की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके साथ ही भारत का स्कोर 100 रन के पार हो गया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे दिन टॉड मर्फी पहला ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में एक रन बना। दूसरा ओवर पैट कमिंस लेकर आए। इस ओवर से भारत के खाते में 2 रन आए। तीसरा ओवर नाथन लियोन लेकर आए। लियोन के इस ओवर में छह रन आए। इस ओवर की पहली गेंद पर अश्विन ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर उन्होंने 2 रन लिए। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 86 रन है। रोहित शर्मा के 77 गेंद में 59 रन हैं। अश्विन के 15 गेंद में 6 रन हैं।
India vs Australia 1st Test Day 2: नागपुर टेस्ट मैच के पहले दिन घुटने की चोट के बाद वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा (47 रन पर पांच विकेट) ने 11वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। रविंद्र जडेजा को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (42 रन पर तीन विकेट) का अच्छा साथ मिला। ऑस्ट्रेलिया को मार्नस लाबुशेन (49) और स्टीव स्मिथ (37) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़कर पहले सत्र में अच्छी वापसी दिलाई थी, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद एलेक्स कैरी (36) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (31) ही भारतीय स्पिनर्स के सामने कुछ देर टिक पाए। एलेक्स कैरी और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने छठे विकेट के लिए 53 रन की तेज साझेदारी भी की। भारत को कप्तान रोहित और राहुल की जोड़ी ने सतर्क शुरुआत दिलाई। रोहित शुरू से ही अच्छी लय में दिखे, जबकि राहुल ने रक्षात्मक रवैया अपनाया। रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के पारी के पहले ही ओवर में तीन चौके मारे और फिर उनके तीसरे ओवर में दो और चौके जड़े।
