भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला गया टेस्ट मैच आज यानी 11 जनवरी 2020 को ड्रॉ हो गया। भारत को जीत के लिए 407 रन का लक्ष्य मिला था। पांचवें दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 131 ओवर में 5 विकेट पर 334 रन था।
नियमानुसार एक ओवर और फेंका जाना शेष था, लेकिन दोनों टीमें ड्रॉ पर सहमत हो गईं। रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे इस मैच के ड्रॉ होने के बाद चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। अब ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से शुरू होने वाला चौथा और अंतिम टेस्ट मैच निर्णायक बन गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे। उसने दूसरी पारी 6 विकेट पर 312 रन पर घोषित की थी। भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाए थे।
मैच में एक समय भारत जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत की शतकीय साझेदारी टूटने के बाद जीत की उम्मीदें धूमिल पड़ गईं थीं। ऐसे में चोटिल हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने क्रीज पर पांव जमाए। इससे भारत मैच ड्रॉ कराकर ऑस्ट्रेलिया पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने में सफल रहा।
टिम पेन ने टपकाए ऋषभ पंत के कैच, भारतीय विकेटकीपर ने रचा इतिहास; चेतेश्वर पुजारा ने भी छुआ कीर्तिमान
हनुमा विहारी ने पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आने के बावजूद अश्विन के साथ अंतिम सत्र में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की हर रणनीति को नाकाम की। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरा। हनुमा ने लगभग चार घंटे क्रीज पर बिताए। उन्होंने नाबाद 23 रन के लिए 161 गेंदें खेलीं, जबकि अश्विन ने 128 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। दोनों ने 258 गेंदों का सामना करके छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
इससे पहले चेतेश्वर पुजारा ने 205 गेंदों पर 77 रन बनाए थे, जबकि विहारी से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे गए ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज दिखाकर 118 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 148 रन जोड़े।
Syed Mushtaq Ali Trophy में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी! बीसीसीआई ने की बढ़ाया मैच फीस
पुजारा जब दूसरे सत्र के आखिर में आउट हुए तब दिन के लगभग 43 ओवर बचे हुए थे। भारत लक्ष्य से 137 रन दूर था, लेकिन रविंद्र जडेजा चोटिल थे और ऐसे में हमलावर तेवर अपनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पुछल्ले बल्लेबाजों को लाना बुद्धिमतापूर्ण नहीं होता। ऐसे में भारत ने ड्रॉ के लिए बल्लेबाजी की तथा विहारी और अश्विन ने टीम की रणनीति पर बखूबी अमल किया।
[ie_ipl_scorecard match_id=48442]
चायकाल के समय भारत का स्कोर 96 ओवर में 5 विकेट पर 280 रन था। अश्विन ने 7 और हनुमा ने 4 रन बनाए थे। 89वें ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा था। जोश हेजलवुड ने ओवर की दूसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को बोल्ड कर दिया। पुजारा 12 चौके की मदद से 205 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा के आउट होने पर रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी के लिए आए।
इससे पहले 80वें ओवर में भारत को तगड़ा झटका लगा था। तब टीम इंडिया ने विकेटकीपर ऋषभ पंत का विकेट गंवाया था। नाथन लियोन के ओवर की पहली गेंद पर 97 रन पर खेल रहे ऋषभ पंत पैट कमिंस को अपना कैच थमा बैठे।
पंत ने 118 गेंद की अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा के साथ 148 रन की साझेदारी की। जब वह आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 79.1 ओवर में 250 रन था।
ऋषभ पंत के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन जोश हेजलवुड ने उन्हें बोल्ड करके उनकी 205 गेंद की पारी का अंत किया। पुजारा ने अपनी पारी में 12 चौके लगाए। पुजारा के आउट होने के बाद विहारी की पैर की मांसपेशियों में भी खिंचाव आया गया। अब विहारी और अश्विन के सामने टेस्ट ड्रॉ कराने की मुश्किल चुनौती है।
इससे पहले चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6 हजार रन पूरे किए। उन्होंने 73वें ओवर में मिशेल स्टार्क की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर यह कीर्तिमान छुआ। पुजारा ने टेस्ट की अपनी 134वीं पारी में 6000 रन पूरे किए। उन्होंने 108वीं पारी में पांच हजार टेस्ट रन पूरे किए थे।
लंच के समय भारत का स्कोर 70 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन था। चेतेश्वर पुजारा 41 और ऋषभ पंत 73 रन बनाकर नाबाद थे। पुजारा और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई। पुजारा ने 68वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम इंडिया के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया था। उन्होंने नाथन लियोन की इस गेंद पर पैर आगे निकालते हुए कलाई की मदद से फ्लिक किया और गेंद बाउंड्री लाइन के पार पहुंच गई।
इससे पहले ऋषभ पंत ने 64 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋषभ पंत ने नाथन लियोन (57वां ओवर ) की पहली और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया और अगली गेंद पर एक रन लेकर अपना पचासा पूरा किया। ऋषभ पंत का यह टेस्ट क्रिकेट में तीसरा अर्धशतक है। ऋषभ पंत ने जनवरी 2019 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने 159 रन की नाबाद पारी खेली थी।
ऋषभ पंत ने 97 गेंद में नाबाद 73 रन की पारी खेलने के अलावा पुजारा (147 गेंद में नाबाद 41) के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रन की अटूट साझेदारी करके मेहमान टीम की पारी को संभाला। यह इस टेस्ट सीरीज में भारत के लिए बल्लेबाजी के लिहाज से सबसे सफल सत्र में से एक रहा। इसमें टीम इंडिया ने पंत की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत 108 रन जुटाए। भारत दो विकेट पर 98 रन से आगे खेलने उतरा। ऑस्ट्रेलिया के लिए दिन की शुरुआत काफी अच्छी रही जब लियोन ने रहाणे को फारवर्ड शॉर्ट लेग पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच करा दिया। भारत ने इसके बाद पंत को बल्लेबाजी क्रम में हनुमा विहारी से ऊपर भेजने का फैसला किया क्योंकि टीम को पता था कि इस विकेट पर टिके रहना आसान नहीं होगा और साथ ही क्रीज पर दायें और बायें हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन से मदद मिलेगी।
40वें ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत को जीवनदान मिला। नाथन लियोन की यह गेंद बाहर की तरह जा रही थी। गेंद ने पंत के बल्ले का बाहरी किनारा छुआ। टिम पेन ने इसे लपकने की कोशिश की, गेंद उनके ग्लव्स से टकराई, लेकिन वह इसे पकड़ नहीं पाए और भारत को चौथा झटका लगने से बच गया। जब यह कैच छूटा उस समय ऋषभ पंत ने 3 रन ही बनाए थे।
पांचवें दिन पहले विकेट के रूप में अजिंक्य रहाणे पवेलियन लौटे। दिन के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर नाथन लियोन ने उन्हें मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। रहाणे 18 गेंद खेलकर 4 रन ही बना पाए। उनकी जगह ऋषभ पंत मैदान पर उतरे। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को जीत के लिए 407 रनों का लक्ष्य दिया है।
ऋषभ पंत ने 48वें और 50वें ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया। उन्होंने नाथन लियोन के 48वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमशः चौका और छक्का लगाया। 50वां ओवर भी लियोन ने फेंका। इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर उन्हें बाउंड्री से 8 रन बटोरे। 51वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 138 रन है। चेतेश्वर पुजारा 22 और ऋषभ पंत 27 रन पर खेल रहे हैं।
चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने 34 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा 9 और अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर नाबाद थे। भारत को अभी मैच जीतने के लिए 309 रन की और जरूरत है। रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। रोहित दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे।
रोहित शर्मा 5 चौके और एक छक्के की मदद से 98 गेंद में 52 रन बनाने के बाद आउट हुए। पैट कमिंस ने 31वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें फाइन लेग पर मिशेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। शुभमन गिल 4 चौके की मदद से 64 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने 23वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच कराया।