भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 407 रन का लक्ष्य मिला है। चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय उसने 34 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 9 और अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत को अभी मैच जीतने के लिए 309 रन की और जरूरत है। रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। रोहित दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। कहना गलत नहीं होगा कि रोहित और शुभमन ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दे दी है। अब चेतेश्वर पुजारा और कप्तान अजिंक्य रहाणे की जिम्मेदारी निभाने की बारी है। ऐसे में सोमवार यानी 11 जनवरी 2021 को पहले सेशन का खेल बहुत अहम होगा।

रोहित शर्मा 5 चौके और एक छक्के की मदद से 98 गेंद में 52 रन बनाने के बाद आउट हुए। पैट कमिंस ने 31वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें फाइन लेग पर मिशेल स्टार्क के हाथों कैच कराया। रोहित की जगह अंजिक्य रहाणे क्रीज पर आए। रोहित के आउट होने से निश्चित रूप से रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर दबाव बढ़ गया है।

सिराज के संघर्ष की कहानी; कभी दोस्तों से लेते थे उधार, अब हैं करोड़ों के मालिक

शुभमन गिल 4 चौके की मदद से 64 गेंद में 31 रन  बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने 23वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच कराया। गिल को लगा कि गेंद का उनके बल्ले से संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने रिव्यू लिया। हालांकि, थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को ही सही ठहराया। इस तरह भारत ने विकेट के साथ रिव्यू भी गंवा दिया। शुभमन की जग चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए।

India Vs Australia 3rd Test day 5 Live Cricket Score: यहां जानिए भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें दिन के खेल के अपडेट्स

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के अपशब्दों का सामना करना पड़ा। इस कारण करीब 10-15 मिनट तक खेल रुका रहा। ऑस्ट्रेलिया ने कैमरन ग्रीन (132 गेंद में 84 रन) के अलावा स्टीव स्मिथ (167 गेंद में 81 रन) और मार्नस लाबुशेन (118 गेंद में 73 रन) के अर्धशतकों की मदद से 6 विकेट पर 312 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की। कप्तान टिम पेन ने भी 52 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए। उन्होंने ग्रीन के सात छठे विकेट के लिए 20 से कम ओवरों में 104 रन जोड़े।

स्मिथ-लाबुशेन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ने 144 साल में पहली बार हासिल की यह उपलब्धि

[ie_ipl_scorecard match_id=48442]