India vs Sri Lanka 3rd T20 Cricket Match Score And Updates: भारत (India) ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका (Sri Lanka) को 91 रन से हरा दिया। इसके साथ ही उसने 3 मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई (Mumbai) में खेले गए पहले टी20 मैच में 2 रन से जीत हासिल की थी, जबकि श्रीलंका ने पुणे (Pune) में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को 16 रन से हराया था।
राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) प्लेयर ऑफ द मैच (PLAYER OF THE MATCH) चुने गए। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) प्लेयर ऑफ द सीरीज (PLAYER OF THE SERIES) चुने गए।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने 3, जबकि उमरान मलिक (Umran Malik), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले भारत (India) की ओर से सूर्यकुमार यादव 51 गेंद में 112 और अक्षर पटेल 9 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत इस मैच में बिना बदलाव के साथ उतरा।
Sri Lanka in India, 3 T20I Series, 2023
India
228/5 (20.0)
Sri Lanka
137 (16.4)
Match Ended ( Day – 3rd T20I )
India beat Sri Lanka by 91 runs
India vs Sri Lanka 3rd T20 Cricket Score in Hindi: दूसरे टी20 में गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन भारत की हार का प्रमुख कारण रहा था, लेकिन तीसरे टी20 मैच में बॉलर्स ने 20 गेंद पहले ही जीत दिला दी।
सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा किया। भारत ने श्रीलंका को 16.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट कर दिया। दूसरे टी20 मैच में बहुत ज्यादा नोबॉल फेंकने वाले भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे टी20 मैच में सिर्फ नोबॉल फेंकी। हालांकि, 11 वाइड फेंकी। शिवम मावी को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने विकेट झटके। शिवम मावी को बस एक ओवर फेंकने को मिला।
अर्शदीप ने 17वें ओवर में श्रीलंका को दो झटके दिए और भारत की झोली में जीत डाल दी। अर्शदीप ने पहली गेंद पर दासुन शनाका को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया और चौथी गेंद पर दिलशान मदुशंका को बोल्ड कर दिया। शनाका 17 गेंद में 23 और मदुशंका 2 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए।
Arshdeep Singh picks up the final wicket of the innings as #TeamIndia win by 91 runs and clinch the series 2-1.
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
This is also India's 25th bilateral series win against Sri Lanka in India.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/AT7UyqA6hf
उमरान मलिक ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को 8वीं सफलता दिलाई और श्रीलंका के महेश थीक्षना को बोल्ड कर दिया। उमरान की यह ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल थी, 146 की गति की। महेश ने रूम बना कर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बैट को बीट करने के बाद विकेट में जा लगी। महेश 5 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए।
श्रीलंका ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर सातवां विकेट गंवाया। हार्दिक पंड्या की यह गेंद स्लो थी। गेंद चमिका करुणारत्ने के पैड पर लगी और अंपायर ने अपनी अंगुली उठा दी। करुणारत्ने ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बरकरार रखा। हार्दिक की ऑफ स्टंप पर सीधी लेंथ बॉल को ऑन साइड में खेलने की कोशिश में करुणारत्ने ने अपना विकेट गंवाया। करुणारत्ने खाता भी नहीं खोल पाए।
उमरान मलिक ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को छठी सफलता दिलाई। उमरान ने वानिंदु हसरंगा को मिड ऑन पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। हसरंगा 8 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उमरान की लेंथ बॉल को हसरंगा रूम बनाकर मिड ऑन के ऊपर से मारने चाहते थे, लेकिन बल्ले पर अच्छे से आई नहीं और कैच आउट हो गए।
बीसीसीआई ने 7 जनवरी 2023 को महिला आईपीएल यानी वुमेंस टी20 लीग के लिए होने वाली नीलामी, बेस प्राइस और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को लेकर ऐलान किया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। युजवेंद्र चहल ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। चहल ने धनंजय डिसिल्वा को स्क्वायर लेग पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। चहल की यह गेंद काफी धीमी गति (77किमी/घंटा) से फेंकी गई थी। धनंजय ने पैरों पर आई इस गेंद को हवाई स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और शुभमन गिल ने सीमा रेखा पर बढ़िया कैच लपक लिया। धनजंय 14 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। धनंजय की जगह वानिंदु हसरंगा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
Yuzvendra Chahal picks up his second wicket of the game as Dhananjaya de Silva departs for 22.
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
Live – https://t.co/bY4wgiSvMC #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/5cs75RSt0b
युजवेंद्र चहल भारत के लिए 10वां ओवर लेकर आए। चहल ने तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गुगली थी। असलंका ने बैकफुट पर जाकर कट करने की कोशिश की, लेकिन कनेक्शन सही नहीं रहा और डीप एक्सट्रा कवर पर शिवम मावी ने अपने बाईं तरफ भागते हुए सीमा रेखा से कुछ इंच पहले शानदार कैच लपक लिया। असलंका 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। असलंका की जगह दासुन शनाका बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 91 रन है। धनंजय डिसिल्वा के 11 गेंद में 21 रन हैं।
ICYMI – A fine running catch by @ShivamMavi23 near the boundary ends Asalanka's stay out there in the middle.
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
Live – https://t.co/bY4wgiSvMC #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/hwSrjjsalm
हार्दिक पंड्या सातवां ओवर लेकर आए। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर अविष्का फर्नांडो को फाइन लेग पर सीमा रेखा के पास अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। अविष्का फर्नांडो 3 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। अविष्का की जगह चरित असलंका बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होेंने तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 58 रन है।
अर्शदीप सिंह ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अर्शदीप ने पथुम निसांका को शॉर्ट थर्ड मैन पर शिवम मावी के हाथों कैच कराया। निसांका 17 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। निसांका की जगह धनंजय डिसिल्वा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है।
अक्षर पटेल ने 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को पहली सफलता दिलाई। अक्षर ने कुसल मेंडिस को उमरान मलिक के हाथों शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच कराया। कुसल मेंडिस 15 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर की यह गेंद ऑफ स्टंप पर थी। कुसल मेंडिस ने ऑन साइड में खेलने का प्रयास किया। लेकिन शॉट मिस कर गए और उमरान ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की।
तीसरा ओवर हार्दिक पंड्या लेकर आए। हार्दिक की दूसरी और तीसरी गेंद पर कुसल मेंडिस ने छक्के जड़े। तीसरे ओवर से हार्दिक पंड्या ने 14 रन दिए। तीन ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन है। पथुम निसांका के 9 गेंद में 9 और कुसल मेंडिस के 9 गेंद में 17 रन हैं।
कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने श्रीलंका की शानदार शुरुआत की। श्रीलंका ने 2 ओवर में बिना विकेट खोए 17 रन बनाए हैं। अर्शदीप सिंह भारत के लिए दूसरा ओवर लेकर आए थे। उन्होंने इस ओवर में 3 वाइड फेंकी। इस ओवर से श्रीलंका के खाते में 11 रन आए।
श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए हार्दिक पंड्या पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर अंपायर ने निसांका को आउट दे दिया। निसांका ने रिव्यू ले लिया। तीसरे अंपायर ने कहा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती। श्रीलंका के लिए यह राहत की खबर रही।
सूर्यकुमार यादव की 51 गेंद में 112 रन की नाबाद पारी की मदद से भारत ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अक्षर पटेल 9 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया। टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव का यह तीसरा शतक है। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीयों में सूर्यकुमार दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर रोहित शर्मा (35 गेंद में शतक) हैं।
भारत को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर पांचवां झटका लगा। दीपक हुड्डा मदुशंका की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में लॉन्ग ऑन पर वानिंदु हसरंगा के हाथों लपके गए। दीपक हुड्डा 2 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। दीपक की जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अक्षर ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 194 रन है। सूर्यकुमार यादव के 40 गेंद में 95 रन हैं।
भारत को 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौथा झटका लगा। कसुन रजिता ने हार्दिक पंड्या को लॉन्ग ऑफ पर धनंजय डिसिल्वा के हाथों कैच कराया। हार्दिक पंड्या 4 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक की जगह दीपक हुड्डा बल्लेबाजी के लिए आए। दीपक ने छठी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 178 रन है।
वानिंदु हसरंगा ने श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई। हसरंगा ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल को 46 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। गिल ने 36 गेंद की पारी के दौरान 2 चौके और 3 छक्के लगाए। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 164 रन है। सूर्यकुमार यादव के 35 गेंद में 77 रन हैं।
भारतीय पारी के 13 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 131 रन है। सूर्यकुमार यादव के 33 गेंद में 77 रन हैं। वह अब तक 5 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं। शुभमन गिल के 32 गेंद में 34 रन हैं। दोनों के बीच 49 गेंद में 102 रन की साझेदारी हो चुकी है।
सूर्यकुमार यादव ने अपना 14वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने 13वें ओवर में मदुशंका की चौथी गेंद पर चौका जड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की। सूर्यकुमार ने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया।
भारतीय पारी के 12 ओवर हो चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट पर 113 रन है। सूर्यकुमार यादव 23 गेंद में 41 रन हैं। शुभमन गिल के 31 गेंद में 33 रन हैं। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के बीच 37 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।
दस ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 92 रन है। सूर्यकुमार यादव के 15 गेंद में 25 और शुभमन गिल के 27 गेंद में 28 रन हैं। दोनों के बीच 25 गेंद में 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।
वानिंदु हसरंगा सातवां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का लगाया। आठवां ओवर सी करुणारत्ने ने किया। सूर्यकुमार यादव ने उनकी पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से भारत ने 14 रन रन बटोरे। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 77 रन है। शुभमन गिल के 23 गेंद में 24 और सूर्यकुमार के 7 गेंद में 14 रन हैं।
चामिका करुणात्ने छठा ओवर लेकर आए। राहुल त्रिपाठी ने उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर छक्के जड़ दिए। हालांकि, पांचवीं गेंद पर चकमा खा गए और शॉर्ट थर्ड मैन पर मदुशंका ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। राहुल त्रिपाठी 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 16 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
कसन रजिता ने चौथे ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। महेश थीक्षणा पांचवां लेकर आए। राहुल त्रिपाठी ने उनकी दूसरी, तीसरी और छठी गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर से भारत के खाते में 12 रन आए। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 39 रन है। शुभमन गिल के 15 गेंद में 13, राहुल त्रिपाठी के 13 गेंद में 23 रन हैं।
इस बीच आपको बताते चलें कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के घुटने का आज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
दिलशान मदुशंका तीसरा ओवर लेकर आए। राहुल त्रिपाठी ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का जड़ दिया। शुभमन ने ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। तीसरे ओवर से भारत के खाते में 15 रन आए। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 22 रन है। शुभमन गिल के 11 गेंद में 11 और राहुल त्रिपाठी के 5 गेंद में 9 रन हैं।
राहुल त्रिपाठी ने दिलशान मदुशंका की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। दूसरा ओवर कसुन रजिता लेकर आए। उन्होंने बहुत ही प्रभावशाली गेंदबाजी की और सिर्फ दो रन दिए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 7 रन है। शुभमन गिल के एक और राहुल त्रिपाठी के 4 रन हैं।
इशान किशन दिलशान मदुशंका की ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद को मारने के चक्कर में विकेट के पीछे लपके गए। दिलशान मदुशंका की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल थी। गेंद टप्पा पड़कर बाहर की ओर निकली। इशान किशन ने अधेूरे मन से इस गेंद को खेला और अपना विकेट गंवा बैठे।
IND vs SL, 3rd T20 Cricket Score In Hindi: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में युवा तेज गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन भारत की हार का प्रमुख कारण रहा। हालांकि, उमरान मलिक और शिवम मावी को बखूबी पता है कि उन्हें इससे काफी कुछ सीखने को मिला है। उनकी खराब लाइन और लेंथ का श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने बखूबी फायदा उठाया। चोटों से उबरकर टीम में लौटे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने दो ओवरों में पांच नोबॉल डाली। वह पहले ओवर में लगातार तीन बार क्रीज से बाहर रहे और टी20 में नोबॉल की हैट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। पहले मैच में शानदार पदार्पण करने वाले शिवम मावी और अर्शदीप सिंह दोनों ने काफी नोबॉल फेंकी। ऐसे में कप्तान हार्दिक पंड्या को स्पिनरों पर निर्भर रहना पड़ा। वैसे महज एक मैच में खराब प्रदर्शन की गाज युवाओं पर नहीं गिरेगी, क्योंकि उन्हें अनुभव की आवश्यकता है।
