भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में रविवार को साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वह 27.3 ओवर में 116 रन पर ही आउट हो गई किया। अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट लिए। इसके बाद 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
IND vs SA 2nd ODI Match LIVE SCORE: WATCH HERE
भारत के लिए साई सुदर्शन (नाबाद 55) और श्रेयस अय्यर (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। साई सुदर्शन का यह डेब्यू मैच था। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया। साउथ अफ्रीका की टीम ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए पिंक जर्सी में यह मैच खेलने उतरी थी। हम सीरीज के सभी मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको देते रहेंगे। खेल और अन्य खबरों से जुड़े अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहिए।
India in South Africa, 3 ODI Series, 2023
South Africa
116 (27.3)
India
117/2 (16.4)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat South Africa by 8 wickets
India vs South Africa ODI: भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका पर कहर बरपा दिया है। हेनरिक क्लासेन को उन्होंने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। डेविड मिलर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। आवेश खान ने एडेन मार्कराम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 10.1 ओवर में 52 रन पर 5 विकेट।
अर्शदीप सिंह ने टोन डी जॉर्जी को पवेलियन भेजा दिया है। उन्होंने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 8 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 7.5 ओवर में 3 विकेट पर 42 रन। मार्कराम और जॉर्जी के बीच 39 रन की साझेदारी हुई थी। हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज हैं। अर्शदीप का यह तीसरा विकेट था।
साउथ अफ्रीका ने 6 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए हैं। एडेन मार्कराम 13 वीं गेंद पर चौके से खाता खोला। टोनी डी जोरजी 17 और एडेन मार्कराम 4 रन बनाकj क्रीज पर
अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। 4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाई है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 ओवर में 2 विकेट पर 10 रन। टोनी डी जोरजी 11 और एडेन मार्कराम 7 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए हैं।
अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका पर कहर बरपाया है। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स के बाद अगली ही गेंद पर रासी वैन डेर डुसेन को पवेलियन भेजा। एडेन मार्कराम क्रीज पर आए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 ओवर में 1 विकेट पर 3 रन।
अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। 8 गेंद खेलने के बाद भी वह खाता नहीं खोल पाए। टोनी डी जोरजी 1 और रासी वैन डेर डुसेन क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 1.4 ओवर में 1 विकेट पर 3 रन।
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जोरजी क्रीज पर। रीजा हेंड्रिक्स स्ट्राइक पर। मुकेश कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। रिव्यू लिया जाता तो वह आउट होते। वाइड से टीम का खाता खुला। पहले ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बगैर विकेट के 1 रन।
भारत के खिलाफ जोहान्सबर्ग में पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पिंक ड्रेस में उतरेगी। टीम ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए पिंक जर्सी में यह मैच खेलेगी। पिंक जर्सी में टीम का रिकॉर्ड शानदार है। 11 मैच में टीम 9 जीती है।
टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो 3 तेज गेंदबाज 1 स्पिनर और 1 ऑलराउंडर को मौका मिला है। कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल स्पिन गेंदबाजी के विकल्प हैं। युजवेंद्र चहल को साउथ अफ्रीका में बेहतरीन रिकॉर्ड के बाद भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है।
रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर डेब्यू करेंगे। भारत के लिए साई सुदर्शन डेब्यू करेंगे। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी मौका मिला।
जोहान्सबर्ग में टॉस से पहले बड़ी खबर यह है कि साई सुदर्शन टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे। उन्हें टीम इंडिया का कैप मिल गया है। कप्तान केएल राहुल ने उन्हें कैप दिया।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रविवार को भारतीय समायनुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर 1 बजे होगा।
https://x.com/BCCI/status/1736248277551731192?s=20
क्विंटन डिकॉक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टेम्बा बावुमा भी सीरीज में नहीं हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जोरजी ओपनिंग करते दिखेंगे। रीजा हेंड्रिक्स लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं। डिकॉक की रिटायरमेंट के बाद उन्हें प्लेइंग 11 में लंबा मौका मिलना तय है।
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो बीते 5 में से 3 वनडे मैच टीम इंडिया जीती है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आखिरी बार आमना-सामना हुआ था। भारत को 243 रन से जीत मिली थी।
साउथ अफ्रीका और भारत की टीमें वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वनडे मैच खेलेंगी। अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में हारी थी। भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। दोनों को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।
केएल राहुल ने साफ कर दिया है वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में होंगे। अब देखने वाली बात होगी कि क्या संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। जगह मिलेगी तो कौन से पोजिशन पर? संजू छठे नंबर पर खेल सकते हैं।
रिंकू सिंह ने टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। वनडे सीरीज के लिए उन्हें चुना गया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। केएल राहुल ने पहले वनडे से पहले रिंकू के डेब्यू के संकेत दिए।
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जो पिछली तीन वनडे सीरीज की मेजबानी की है, वे सभी एकतरफा रही हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 2013-14 और 2021-22 में 2-0 और 3-0 से जीत हासिल की। इस बीच भारत ने 2017-18 में दौरा करते हुए 5-1 से जीत हासिल की।
श्रेयस अय्यर को लेकर अपडेट है कि वह केवल पहले वनडे में ही खेलेंगे। इसके बाद वह वनडे टीम से रिलीज हो जाएंगे। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटेंगे। टेस्ट सीरीज की वजह से ही इशान किशन और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को भी वनडे टीम में नहीं चुना गया है।
रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स।
रजत पाटीदार, साई सुदर्शन/ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, अवेश खान
ऋतुराज गायकवाड़ की तबियत खराब है। अगर वह मैच खेलने के लिए फिट नहीं होते हैं तो रजत पाटिदार और साई सुदर्शन को डेब्यू का मौका मिल सकता है। शुभमन गिल और इशान किशन भी टीम में नहीं हैं, ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है।
रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, लिजाद विलियम्स, वियान मुल्डर, ओटनील बार्टमैन, मिहलाली मपोंगवाना , काइल वेरिन।
रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में युजवेंद्र चहल को चुना गया है। उनका प्रदर्शन साउथ अफ्रीका में शानदार है। उन्होंने 22.72 की औसत से 18 विकेट लिए हैं। कुलदीप यादव ने 13.88 की औसत से 17 विकेट लिए हैं।
साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया पिछली बार वनडे सीरीज 2022 में खेली थी। रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल ही कप्तान थे। टीम इंडिया का क्लीन स्वीप हुआ था। साउथ अफ्रीका 3-0 से सीरीज जीता था।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही। अब वनडे सीरीज की बारी है। 3 मैचों की वनडे सीरीज रविवार को जोहान्सबर्ग शुरू होगी। वनडे वर्ल्ड कप के बाद पहली दोनों टीमें वनडे मैच खेलेंगी।
टी20 के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका रविवार से जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स में शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में आमने-सामने थी। भारत ने पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में भारत के तेज गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया।