IND vs SA 1st Test: रोहित शर्मा की कप्तानी में भी भारतीय टीम इतिहास रचने से चूक गई। उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पारी और 32 रन से हार झेलनी पड़ी। चूंकि यह सीरीज सिर्फ 2 टेस्ट मैच की है इसलिए अब यदि टीम इंडिया दूसरा टेस्ट जीत भी जाती है तब वह भी सीरीज नहीं जीत पाएगी। इस तरह भारत का साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना इस बार भी अधूरा रह जाएगा।

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल के बाद 18.1 ओवर ही फेंके गए थे कि भारत की दूसरी पारी 131 रन पर ढेर हो गई। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका पहली पारी 408 रन पर समाप्त हुई थी। दूसरी पारी में भारत की ओर से विराट कोहली आखिरी बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। वह 82 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने चायकाल तक 16 ओवर में महज 62 रन पर ही 3 विकेट (रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल) गंवा दिए थे। इससे पहले मैच के तीसरे दिन गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 9 विकेट पर 408 रन बनाए। उसे 163 रन की लीड मिली। जसप्रीत बुमराह ने लंच के बाद कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर का विकेट लिया।

कप्तान टेम्बा बावुमा बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। मार्को यानसेन 84 रन बनाकर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। लंच से पहले भारत को डीन एल्गर और गेराल्ड कोएत्जी का विकेट मिला। एल्गर ने 185 रन बनाए। उनका विकेट शार्दुल ठाकुर को मिला। कोएत्जी को अश्विन ने पवेलियन भेजा।

गेराल्ड कोएत्जी ने 19 बनाए। मार्को यानसेन 72 और कगिसो रबाडा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम दूसरे दिन 245 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 66 ओवर में 5 विकेट पर 256 रन बना लिए। उसके पास 11 रन की बढ़त थी। डीन एल्गर 140 और मार्को यानसेन 3 रन बनाकर क्रीज पर थे।

India vs South Africa 1st Test Match Day 2 Highlights

Match Ended

Freedom Trophy, 2023/24

South Africa 
408 (108.4)

vs

India  
245(67.4)& 131(34.1)

Match Ended ( Day 3 – 1st Test )
South Africa beat India by an innings and 32 runs

Live Updates

India vs South Africa: पहले टेस्ट में भारत को मिली शर्मनाक हार, सीरीज में 0-1 से पिछड़ा

13:56 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: भारत को विकेट की तलाश

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र का खेल जारी है। भारत को विकेट की तलाश है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 72 ओवर में 5 विकेट पर 268 रन। साउथ अफ्रीका की बढ़त 23 रन की हुई।

13:40 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर : बुमराह और सिराज कर रहे गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर में 3 रन बने। दूसरी ओर से मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी करना शुरू किया। साउथ अफ्रीका ने 68 ओवर में 5 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। उसके पास 15 रन की बढ़त है। मार्को यानसेन 5 और डीन एल्गर 142 रन बनाकर क्रीज पर।

13:36 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: तीसरे दिन भारत की रणनीति क्या होगी?

भारतीय टीम की तीसरे दिन क्या रणनीति होगी केएल राहुल ने बताया है। राहुल की शतकीय पारी से टीम इंडिया 245 तक के स्कोर पर पहुंच पाई। (पढ़ें पूरी खबर)

13:29 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: सेंचुरियन में तीसरे दिन का खेल शुरू

सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतर गए हैं। डीन एल्गर और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। यानसेन पहली गेंद का सामना करेंगे। जसप्रीत बुमराह पहला ओवर करेंगे।

13:20 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live: क्या चल रहा है सेंचुरियन में

सेंचुरियन में मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। भारतीय खिलाड़ी वॉर्म अप कर रहे हैं। कोहली कुछ थ्रोडाउन ले रहे हैं, जबकि बुमराह और सिराज बॉलिंग प्रैक्टिस करते दिखे।

13:12 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: कब डाली जाएगी पहली गेंद

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल तय समय पर शुरू होगा। पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपर 1.30 बजे डाली जाएगी। डीन एल्गर 140 और मार्को यानसेन 3 रन बनाकर क्रीज पर।

12:53 (IST) 28 Dec 2023
Live Cricket Score: मार्को यानसेन पहली गेंद का सामना करेंगे

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन मार्को यानसेन पहली गेंद का सामना करेंगे। दूसरे दिन का आखिरी गेंद डीन एल्गर ने सामना किया था। साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 256 रन है। उसके पास 11 रन की बढ़त है।

12:37 (IST) 28 Dec 2023
India vs South Africa 1st Test Live Score: सेंचुरियन में कैसा है मौसम

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट है। सेंचुरियन में धूप खिली हुई है। यानी तीसरे दिन का खेल समय शुरू होने की संभावना है।

12:21 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को तीसरे दिन कब मिलेगी नई गेंद

भारतीय टीम को तीसरे दिन लगभग 1 घंटे पुरानी गेंद से गेंदबाजी करनी होगी। दूसरे दिन खराब रौशनी के जल्द मैच खत्म होना परेशानी का सबब रहा। नई गेंद का सामना करना साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए चिंता का सबब होता।

12:01 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: रोहित शर्मा को करनी होगी आक्रामक कप्तानी

सेंचुरियन में दूसरे दिन के दूसरे सत्र में रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर से गेंदबाजी की शुरुआत कराई। अमूमन सत्र के शुरुआत में फील्डिंग टीम अटैक करने की कोशिश करती है। अपने स्ट्राइक बॉलर का इस्तेमाल करती है। रोहित शर्मा ने डिफेंसिव अप्रोच अपनाया। उन्हें तीसरे दिन अग्रेसिव एप्रोच दिखानी होगी। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को विकेट झटकना होगा।

11:29 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: शार्दुल और प्रसिद्ध दिखे साधारण

टीम इंडिया को मोहम्मद शमी की कमी खल रही है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज दबाव बनाते हैं, लेकिन शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा धारदार नहीं दिख रहे। सिराज और बुमराह ने 31 ओवर में 111 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। वहीं शार्दुल और प्रसिद्ध ने 27 ओवर में 118 रन देकर 1 विकेट लिया है।

11:13 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर : आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे एल्गर

खराब रौशनी के कारण दूसरे दिन का खेल आधे घंटे पहले खत्म हो गया। अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे डीन एल्गर 140 और मार्को यानसेन 3 रन बनाकर क्रीज पर। पहले दिन का खेल भी जल्द खत्म हो गया था।

10:51 (IST) 28 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: भारतीय गेंदबाजों ने नहीं दिखाया अनुशासन

भारतीय गेंदबाजों में बुधवार को अनुशासन की कमी दिखी। शार्दुल ठाकुर और डेब्यू कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने खूब रन दिए। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए, लेकिन वह भी ज्यादा असरदार नहीं दिखे। मोहम्मद सिराज का भी हाल ऐसा ही रहा। रविचंद्रन अश्विन भी विकेट नहीं चटका पाए।

10:41 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: डीन एल्गर का विकेट अहम

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे है टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। डीन एल्गर के शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ड्राइविंग सीट पर है। टीम इंडिया को मैच में बने रहना है तो गेंदबाजों को जल्द से जल्द डीन एल्गर का विकेट लेना होगा।

भारतीय टीम दूसरे दिन 67.4 ओवर में 245 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारतीय गेंदबाज दिन के खेल में दबदबा बनाने में नाकाम रहे और दक्षिण अफ्रीका ड्राइविंग सीट पर है। डीन एल्गर के 14वें टेस्ट शतक और डेविड बेडिंघम के अर्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका 66 ओवर में 256/5 रन बनाकर 11 रन की बढ़त लिए हुए है। डीन एल्गर और टोनी डी जॉर्जी की जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह के कम समय में 2 विकेट लेने भारत की वापसी कराई। बुमराह ने टोनी डी जोरजी और कीगन पीटरसन को आउट करके भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। लंच ब्रेक से पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर और टोनी डी जोरजी ने अपना दबदबा बनाए रखा। एडेन मार्कराम का विकेट जल्दी खोने के बाद बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी पारी को स्थिर किया। भारत के तेज गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की, लेकिन एल्गर-जोरजी ने कोई मौका नहीं दिया। इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे डेविड बेडिंघम ने अर्धशतक जड़ा।