IND vs SA 1st Test: रोहित शर्मा की कप्तानी में भी भारतीय टीम इतिहास रचने से चूक गई। उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पारी और 32 रन से हार झेलनी पड़ी। चूंकि यह सीरीज सिर्फ 2 टेस्ट मैच की है इसलिए अब यदि टीम इंडिया दूसरा टेस्ट जीत भी जाती है तब वह भी सीरीज नहीं जीत पाएगी। इस तरह भारत का साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना इस बार भी अधूरा रह जाएगा।

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल के बाद 18.1 ओवर ही फेंके गए थे कि भारत की दूसरी पारी 131 रन पर ढेर हो गई। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका पहली पारी 408 रन पर समाप्त हुई थी। दूसरी पारी में भारत की ओर से विराट कोहली आखिरी बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। वह 82 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने चायकाल तक 16 ओवर में महज 62 रन पर ही 3 विकेट (रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल) गंवा दिए थे। इससे पहले मैच के तीसरे दिन गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 9 विकेट पर 408 रन बनाए। उसे 163 रन की लीड मिली। जसप्रीत बुमराह ने लंच के बाद कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर का विकेट लिया।

कप्तान टेम्बा बावुमा बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। मार्को यानसेन 84 रन बनाकर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। लंच से पहले भारत को डीन एल्गर और गेराल्ड कोएत्जी का विकेट मिला। एल्गर ने 185 रन बनाए। उनका विकेट शार्दुल ठाकुर को मिला। कोएत्जी को अश्विन ने पवेलियन भेजा।

गेराल्ड कोएत्जी ने 19 बनाए। मार्को यानसेन 72 और कगिसो रबाडा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम दूसरे दिन 245 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 66 ओवर में 5 विकेट पर 256 रन बना लिए। उसके पास 11 रन की बढ़त थी। डीन एल्गर 140 और मार्को यानसेन 3 रन बनाकर क्रीज पर थे।

India vs South Africa 1st Test Match Day 2 Highlights

Match Ended

Freedom Trophy, 2023/24

South Africa 
408 (108.4)

vs

India  
245(67.4)& 131(34.1)

Match Ended ( Day 3 – 1st Test )
South Africa beat India by an innings and 32 runs

Live Updates

India vs South Africa: पहले टेस्ट में भारत को मिली शर्मनाक हार, सीरीज में 0-1 से पिछड़ा

20:51 (IST) 28 Dec 2023
LIVE Cricket Score: साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का बढ़ गया इंतजार

भारत का साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना और लंबा हो गया। भारतीय टीम अब इस सीरीज को ज्यादा से ज्यादा ड्रॉ करा सकती है। पहले टेस्ट मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग तीनों में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। डीन एल्गर ने शानदार शतक लगाया। डेब्यू मैन डेविड बेडिंघम ने अर्धशतक लगाया। कगिसो रबाडा ने पहली पारी में 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज और डेब्यू मैन नांद्रे बर्गर ने 4 विकेट लिए। मार्को यानसेन ने 3 विकेट लिए।

20:43 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: कोहली के आउट होते ही सिमटी भारतीय पारी

मार्को यानसेन 35वां ओवर लेकर आए। मार्को यानसेन ने पहली ही गेंद पर विराट कोहली को कगिसो रबाडा के हाथों लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। कोहली के आउट होते ही भारत की दूसरी पारी का अंत हो गया और भारत पारी और 32 रन से पहला टेस्ट मैच हार गया।

20:22 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: भारत पर पारी की हार का संकट, नौवां विकेट भी गिरा

भारत पारी की हार के करीब है। नांद्रे बर्गर ने उसको 9वां झटका दिया। 32वें ओवर की पांचवीं गेंद बाउंसर थी। मोहम्मद सिराज ने बर्गर के बाउंसर को झुककर डक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उतनी उठी नहीं और हेलमेट से लगकर विकेटकीपर के पास गई। इस चक्कर में सिराज जमीन पर भी गिर गए। बर्गर और विकेटकीपर वेरिन ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। साउथ अफ्रीका ने रिव्यू लिया। रिव्यू में दिखा गेंद अंगूठे पर लगी थी और सिराज को पवेलियन लौटना पड़ा। साउथ अफ्रीका अब पारी की जीत से सिर्फ जीत से एक विकेट दूर है।

20:13 (IST) 28 Dec 2023
LIVE Cricket Score: बुमराह हुए रन आउट

भारत को 31वें ओवर की दूसरी गेंद पर 8वां झटका लगा। दरअसल, कगिसो रबाडा की इस गेंद पर कोहली दो रन लेना चाहते थे, लेकिन दो रन हुए नहीं। डीप में डीन एल्गर खड़े थे। उन्होंने नॉन स्ट्राइक एंड पर थ्रो किया। जसप्रीत बुमराह काफी दूर थे। यूं कहा जाए वह फ्रेम में ही नहीं थे। बुमराह को पवेलियन लौटना पड़ा। वह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

20:08 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: रबाडा ने भारत को दिया 7वां झटका

कगिसो रबाडा 29वां ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को पवेलियन की राह दिखाई। कगिसो रबाडा की यह गेंद ऑफ स्टम्प के करीब लेंथ बॉल थी। शार्दुल ने डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर उछल गई और हवा में टंग गईं। डेविड बेडिंघम ने पॉइंट पर आसान कैच लपक लिया।

19:59 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: कोहली ने चौका जड़ पूरा किया पचासा

विराट कोहली ने 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही भारत का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया। कोहली ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने 2 रन लिए। इस गेंद पर उनका पहली स्लिप पर कैच भी छूटा।

19:54 (IST) 28 Dec 2023
LIVE Cricket Score: बर्गर ने दो गेंद में झटके 2 विकेट

अगली ही गेंद पर नांद्रे बर्गर ने अगली ही गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन भेज दिया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। बर्गर की यह गेंद पटकी हुई बैंक ऑफ लेंथ बॉल थी। अश्विन इस गेंद को छोड़ सकते थे, लेकिन गेंद से छेड़छाड़ करने का नतीजा यह हुआ वह गली में डेविड बेडिंघम के हाथों लपके गए। खास यह है कि अश्विन को बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए टीम में शामिल किया गया था।

19:49 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: केएल राहुल भी लौटे पवेलियन

भारत की हालत खस्ता है। अभी उसके खाते में 96 रन ही जुड़े हैं, लेकिन 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। भारत को 5वां झटका नांद्रे बर्गर ने 26वें ओवर की 5वीं गेंद पर दिया। बर्गर ने केएल राहुल को एडेन मार्कराम के हाथों कैच कराया। केएल राहुल 24 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

19:20 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: भारत को फिर लगा झटका

चायकाल के बाद भारत को दूसरे ओवर में फिर एक झटका लगा। मार्को यानसेन ने श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया। श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका लगाया। श्रेयस की जगह केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 72 रन है।

19:01 (IST) 28 Dec 2023
LIVE Cricket Score: टी ब्रेक के समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल तक का खेल हो चुका है। चायकाल के समय भारत का स्कोर 16 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन है। भारतीय टीम इस समय नाजुक स्थिति में है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। कोहली के 27 गेंद में 18 रन हैं। श्रेयस अय्यर के 6 गेंद में 6 रन हैं। भारत को अगर मैच में बने रहना है तो कोहली और अय्यर को आखिरी सेश में टिककर बल्लेबाजी करनी होगी।

18:34 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: यानसेन ने भारत को दिया तीसरा झटका

दूसरी पारी में भारत के विकेट गिरना जारी हैं। मार्को यानसेन 14वां ओवर लेकर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर शुभमन गिल को बोल्ड कर दिया। गिल 37 गेंद में 6 चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 52 रन है। गिल की जगह श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

18:30 (IST) 28 Dec 2023
LIVE Cricket Score: कोहली ने लगाया चौका, अगली ही गेंद पर छूटा कैच

मार्को यानसेन 12वां ओवर लेकर आए। विराट कोहली ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगाया और अपना खाता खोला। कोहली ने 12वीं गेंद पर अपना खोला। कोहली ने इसके बाद चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। हालांकि, पांचवीं गेंद पर उनका पहली स्लिप पर कैच छूट गया।

18:04 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: भारत को लगा दूसरा झटका, यशस्वी हुए कैच

भारत को दूसरा झटका भी बहुत जल्दी लग गया। साउथ अफ्रीका को दूसरी सफलता नांद्रे बर्गर ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर दिलाई। इस बार यशस्वी जायसवाल विकेट के पीछे वेरिन को अपना कैच थमा बैठे। वह 18 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

17:45 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: रबाडा ने रोहित को 7वीं बार बनाया अपना शिकार

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही। रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कगिसो रबाडा ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। रबाडा ने 11 में से 7वीं बार अपना शिकार बनाया है। रबाडा के सामने टेस्ट में रोहित का औसत सिर्फ 14.85 का ही है।

17:35 (IST) 28 Dec 2023
LIVE Cricket Score: यशस्वी को पहली ही गेंद पर मिला जीवनदान

भारत पारी शुरू हो चुकी है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जासवाल ने पारी की शुरुआत की। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी जायसवाल का उनकी पहली ही गेंद पर दूसरी स्लिप पर कैच छूट गया। देखना होगा कि वह इसका फायदा उठा पाते हैं या नहीं? यशस्वी ने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए एक रन है।

17:22 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 9 विकेट पर 408 रन बनाए

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 9 विकेट पर 408 रन बनाए। उसके पास 163 रन की बढ़त है। जसप्रीत बुमराह ने लंच के बाद कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर का विकेट लिया। कप्तान टेम्बा बावुमा गेंदबाजी के लिए नहीं आए। मार्को यानसेन 84 रन बनाकर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके।

17:15 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: मार्को यानसेन शतक के करीब

मार्को यानसेन शतक के करीब हैं। वह 83 रन बनाकर क्रीज पर। नांद्रे बर्गर बगैर खाता खोले क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 407 रन 8 विकेट पर बढ़त 162 रन की हुई।

16:55 (IST) 28 Dec 2023
LIVE Cricket Score: दक्षिण अफ्रीका के 400 रन पूरे

दक्षिण अफ्रीका के 400 रन पूरे हो गए हैं। मार्को यानसेन ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चौका लगाकर 400 का स्कोर पार कराया। वह शतक की ओर बढ़ रहे हैं। 77 रन बनाकर क्रीज पर हैं। नांद्रे बर्गर बगैर खाता खोले क्रीज पर। दूसरे छोर से प्रसिद्ध कृष्णा गेंद कर रहे हैं।

16:44 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: बुमराह ने रबाडा को किया बोल्ड

सेंचुरियन में तीसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। कगिसो रबाडा स्ट्राइक पर थे। उन्हें 5वीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। मार्को यानसेन 72 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 392 पर 8 विकेट।

16:05 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: दक्षिण अफ्रीका का तीसरे दिन लंच तक स्कोर 392/7

सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 392 रन बना लिए। उसकी बढ़त 147 रन की हो गई है। भारत को डीन एल्गर और गेराल्ड कोएत्जी का विकेट मिला। एल्गर ने 185 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर को उनका विकेट मिला। कोएत्जी को अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 बनाए। मार्को यानसेन 72 और कगिसो रबाडा 1 रन बनाकर क्रीज पर।

15:58 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर : गेराल्ड कोएत्जी को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा

गेराल्ड कोएत्जी को रविचंद्रन अश्विन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 रन बनाए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 99.1 ओवर में 7 विकेट पर 391 रन। 146 रन की बढ़त। मार्को यानसेन 72 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज कगिसो रबाडा हैं।

15:42 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: डबल माइंड होने के कारण आउट हुए डीन एल्गर

शार्दुल ठाकुर की यह गेंद लेग स्टम्प के बाहर शॉर्ट बॉल थी। डीन एल्गर पुल करना चाहते थे, लेकिन गेंद को बाहर जाते देख छोड़ने का मन बनाया। डबल माइंड हुए और गलती हुई। गेंद ग्लव्स को छूकर केएल राहुल के हाथों में चली गई। एल्गर ने रिव्यू लिया, लेकिन मैदानी अंपायर को फैसला सही निकला। शार्दुल ठाकुर फिर पार्टनरशिप ब्रेकर साबित हुए।

15:39 (IST) 28 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: फिर टूटा डीन एल्गर का सपना

आखिरकार शार्दुल ठाकुर ने भारत को तीसरे दिन पहली सफलता दिलाई। शार्दुल ने 95वें ओवर की चौथी गेंद पर डीन एल्गर को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही डीन एल्गर का टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाने का सपना फिर टूट गया। डीन एल्गर की जगह गेराल्ड कोएत्जी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। डीन एल्गर 287 गेंद में 28 चौके की मदद से 185 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

15:30 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: डीन एल्गर दोहरे शतक से 16 रन दूर

साउथ अफ्रीका की पारी 93 ओवर हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 358 रन है। डीन एल्गर के 284 गेंद में 184 रन हैं। मार्को यानसेन के 105 गेंद में 59 रन हैं। दोनों के बीच 190 गेंद में 109 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15:11 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: यानसेन ने भी चौका लगाकर पूरा किया पचासा

मार्को यानसेन ने 88वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यानसेन ने 87वीं गेंद पर चौका लगाकर अपना पचासा पूरा किया। डीन एल्गर 270 गेंद में 173 रन बना चुके हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले दोहरे शतक की राह पर हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 338 रन है।

14:51 (IST) 28 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: पहले ड्रिंक्स ब्रेक तक भारतीय गेंदबाजों ने लुटाए 67 रन, नहीं ले पाए एक भी विकेट

84 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 84 ओवर में 5 विकेट पर 323 रन है। डीन एल्गर 261 गेंद में 170 रन हैं। उनके बल्ले से 26 चौके निकल चुके हैं। मार्को यानसेन के 72 गेंद में 38 रन हैं। दोनों के बीच 134 गेंद में 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। तीसरे दिन पहले ड्रिंक्स से पहले भारतीय गेंदबाजों ने 18 ओवर किए और 67 रन दिए, जबकि एक भी विकेट नहीं ले पाए।

14:40 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: भारत ने नई गेंद ले ली है

भारत ने नई गेंद ले ली है। टीम को विकेट की तलाश है। मार्को यानसेन 36 और डीन एल्गर 162 रन बनाकर क्रीज पर। मोहम्मद सिराज के बाद जसप्रीत बुमराह अटैक पर। साउथ अफ्रीका का स्कोर 82 ओवर में 5 विकेट पर 314 रन। बढ़त 69 रन की हुई।

14:38 (IST) 28 Dec 2023
IND vs SA Live score: डीन एल्गर ने भारत के खिलाफ बनाया अपना उच्चतम टेस्ट स्कोर

82 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 313 रन है। डीन एल्गर एक छोर पर लंगर डालकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके 251 गेंद में 162 रन हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ अपना उच्चतम स्कोर बना लिया है। इससे पहले डीन एल्गर का भारत के खिलाफ उच्चतम स्कोर 160 रन था, जो उन्होंने विशाखापत्तनम में बनाया था।

14:24 (IST) 28 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका ने छुआ 300 का आंकड़ा

साउथ अफ्रीका की पारी के 79 ओवर हो चुके हैं। मेजबान टीम का स्कोर 5 विकेट पर 300 रन है। डीन एल्गर 159 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वह अब तक 25 चौके लगा चुके हैं। दूसरे छोर पर मार्को यानसेन के 60 गेंद में 26 रन हैं। दोनों के बीच 104 गेंद में 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाज आज अब तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।

14:04 (IST) 28 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: मार्को यानसेन ने प्रसिद्ध कृष्णा के पहले ही ओवर में 2 चौके लगा दिए

रोहित शर्मा ने 3-3 ओवर कराकर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को अटैक से हटा दिया। मार्को यानसेन ने प्रसिद्ध कृष्णा के पहले ही ओवर में 2 चौके लगा दिए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 276 रन 5 विकेट पर। मार्को यानसेन 17 और डीन एल्गर 145 रन बनाकर क्रीज पर। बढ़त 31 रन की हुई। एक छोर से जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं।

भारतीय टीम दूसरे दिन 67.4 ओवर में 245 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद भारतीय गेंदबाज दिन के खेल में दबदबा बनाने में नाकाम रहे और दक्षिण अफ्रीका ड्राइविंग सीट पर है। डीन एल्गर के 14वें टेस्ट शतक और डेविड बेडिंघम के अर्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका 66 ओवर में 256/5 रन बनाकर 11 रन की बढ़त लिए हुए है। डीन एल्गर और टोनी डी जॉर्जी की जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह के कम समय में 2 विकेट लेने भारत की वापसी कराई। बुमराह ने टोनी डी जोरजी और कीगन पीटरसन को आउट करके भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। लंच ब्रेक से पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एल्गर और टोनी डी जोरजी ने अपना दबदबा बनाए रखा। एडेन मार्कराम का विकेट जल्दी खोने के बाद बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी पारी को स्थिर किया। भारत के तेज गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की, लेकिन एल्गर-जोरजी ने कोई मौका नहीं दिया। इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे डेविड बेडिंघम ने अर्धशतक जड़ा।