India vs South Africa Test Match Day 2 Match HIghlights: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में जारी है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का बुधवार, 27 दिसंबर दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन का खेल तकरीबन आधा घंटा पहले खराब रोशनी के कारण खत्म हो गया। मेजबान ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं और 11 रन की लीड उसके पास है। साउथ अफ्रीका के स्टैंड इन कप्तान डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं मार्को यान्सेन 3 रन नॉटआउट लौटे।

India vs South Africa 1st Test Match Day 2 Live Score: Watch Here

दूसरे दिन केएल राहुल ने अपनी 14वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी की और भारत ने पहली पारी में 245 का स्कोर बनाया। राहुल ने 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। पहले सेशन में साउथ अफ्रीका का सिर्फ एक ही विकेट गिरा था, लेकिन दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की। बुमराह ने दूसरे सेशन में डी जॉर्जी और कीगन पीटरसन का विकेट लिया। हालांकि डीन एल्गर के शतक से साउथ अफ्रीका ने फिर से वापसी की। तीसरे सेशन में सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने साउथ अफ्रीका को चौथा और पांचवां झटका दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से एल्गर के अलावा डेविड बेडिंगहाम ने अपने टेस्ट डेब्यू में हाफ सेंचुरी लगाई। बेडिंगहाम ने 56 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से बुमराह और सिराज ने 2-2 विकेट लिए हैं। वहीं एक विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिला है। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। केएल राहुल के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। नांद्रे बर्गर ने उन्हें 101 रन पर पवेलियन भेजा। केएल राहुल को शतक पूरा करने में ज्यादा समय नहीं लगा। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 रन सिर्फ 28 गेंद पर ठोक दिए। मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा बगैर खाता खोले नाबाद रहे। राहुल के अलावा विराट कोहली ने 38 और श्रेयस अय्यर ने 31 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट लिए। मार्को यानसेन गेराल्ड कोएत्जी को 1-1 विकेट मिला।

India vs South Africa 1st Test Match Day 1 Highlights

Match Ended

Freedom Trophy, 2023/24

South Africa 
408 (108.4)

vs

India  
245(67.4)& 131(34.1)

Match Ended ( Day 3 – 1st Test )
South Africa beat India by an innings and 32 runs

Live Updates

India vs South Africa Test Match Highlights: केएल राहुल ने सेंचुरियन में फिर जड़ी सेंचुरी।

21:32 (IST) 27 Dec 2023
Live Cricket Score: सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म

सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन करीब आधा घंटा पहले ही खेल खत्म हो गया। अंपायर्स ने खराब रोशनी के कारण खेल को रोक दिया, लेकिन बाद में दिन का खेल खत्म घोषित कर दिया गया। मेजबान ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं और 11 रन की लीड उसके पास है। साउथ अफ्रीका के स्टैंड इन कप्तान डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं मार्को यान्सेन 3 रन नॉटआउट लौटे।

21:06 (IST) 27 Dec 2023
Live Cricket Score: खराब रोशनी के कारण खेल रूका, साउथ अफ्रीका के पास 11 रन की बढ़त

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया है। साउथ अफ्रीका के पास भारत के उपर 11 रन की बढ़त है। मेजबान का स्कोर 256/5 है। डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं मार्को यान्सेन 3 रन पर नाबाद हैं। भारत की ओर से बुमराह और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 1 विकेट गया है।

20:40 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिला डेब्यू विकेट

साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू विकेट हासिल करते हुए मेजबान को पांचवां झटका दे दिया है। काइल वेरिन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका कैच विकेट के पीछे केएल राहुल ने पकड़ा। साउथ अफ्रीका ने 249 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया। डीन एल्गर अब भी 137 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:18 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: बेडिंगहाम का टेस्ट डेब्यू में अर्धशतक

डीन एल्गर के साथ बल्लेबाजी कर रहे डेविड बेडिंगहाम ने अपने टेस्ट डेब्यू में हाफ सेंचुरी जड़ दी है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 22 अर्धशतक और 18 शतक लगा चुके बेडिंगहाम ने 81 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 236 रन है। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं।

19:46 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: तीसरे सेशन का खेल शुरू, साउथ अफ्रीका का स्कोर 200 के पार

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। टी ब्रेक के बाद बल्लेबाजी करने आई अफ्रीका टीम का स्कोर 200 के पार जा चुका है। साउथ अफ्रीका अब भारत की पहली पारी से 39 रन पीछे है। डीन एल्गर 117 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं बेडिंगहाम 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

19:13 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: दूसरे सेशन में एल्गर का शतक, बुमराह को मिले 2 विकेट

बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरे सत्र का खेल खत्म हो गया है। टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर 194 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। दूसरे सेशन में डीन एल्गर के शतक ने साउथ अफ्रीका की वापसी कराई। जसप्रीत बुमराह ने इस सेशन में 2 विकेट चटकाए। बुमराह के दो विकेट के बाद साउथ अफ्रीकी टीम दबाव में आ गई थी, लेकिन डीन एल्गर के शतक की मदद से दबाव फिर से भारत पर आ गया। अफ्रीकी टीम अब भारत से 51 रन पीछे है। एल्गर के साथ क्रीज बेडिंगहाम 32 रन बनाकर नाबाद हैं।

18:42 (IST) 27 Dec 2023
Live Cricket Score: डीन एग्लर ने टेस्ट क्रिकेट में 2 साल बाद जड़ी सेंचुरी

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने 140 गेंद में सेंचुरी ठोक दी है। 72 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए एल्गर ने अपनी पारी में 19 चौके जड़े हैं। एल्गर के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 2 साल बाद शतक आया है। इससे पहले उन्होंने आखिरी सेंचुरी जनवरी 2021 में श्रीलंका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में लगाई थी। एल्गर के शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका का स्कोर 169/3 हो गया है। मेजबान अब भारत के स्कोर से 76 रन पीछे है।

18:14 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: डीन एल्गर शतक के करीब, साउथ अफ्रीका का स्कोर 138/3

टेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे डीन एल्गर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। पारी का आगाज करने आए एल्गर शतक के करीब हैं। 35 ओवर की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। एल्गर 82 रन बनाकर नाबाद हैं। एल्गर के साथ क्रीज पर बेडिंगहाम 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे सेशन में जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट निकाले हैं।

17:50 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: बुमराह ने पीटरसन को भी भेजा पवेलियन

जसप्रीत बुमराह ने डी जॉर्जी को आउट करने के बाद कीगन पीटरसन को भी पवेलियन भेज दिया है। साउथ अफ्रीका ने 113 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया। इस विकेट के साथ ही भारत ने मैच में वापसी कर ली है। बुमराह की ये दूसरी सफलता था। एक विकेट मोहम्मद सिराज के खाते में गया है। पीटरसन के आउट होने के बाद क्रीज पर बेडिंगहाम उतरे हैं।

17:39 (IST) 27 Dec 2023
Live Cricket Score: बुमराह ने खत्म किया भारत के विकेट का सूखा

आखिरकार जसप्रीत बुमराह ने भारत के विकेट का सूखा खत्म किया। बुमराह ने 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर टोनी डि जॉरजी को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। जॉरजी 62 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। 29 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 104 रन है। डीन एल्गर के 99 गेंद में 65 रन हैं। जॉरजी की जगह कीगन पीटरसन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

17:15 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: डीन एल्गर ने जड़ा पचासा

23वें ओवर की छठी गेंद पर एक रन लेकर डीन एल्गर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 24 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 84 रन है। टोनी जॉरजी के 49 गेंद में 23 रन हैं। डीन एल्गर के 82 गेंद में 57 रन हैं। दोनों के बीच 123 गेंद में 80 रन की साझेदारी हो चुकी है।

17:12 (IST) 27 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: विकेट की तलाश में भारत

साउथ अफ्रीका का स्कोर 23 ओवर में 79 रन हो चुका है, लेकिन भारतीय गेंदबाज सिर्फ एक विकेट ही झटक पाए हैं। डीन एल्गर और टोनी डि जॉरजी के बीच 60 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। डीन एल्गर अर्धशतक के करीब हैं। एल्गर के 73 गेंद में 45 रन हैं। जॉरजी के 46 गेंद में 23 रन हैं। भारतीय गेंदबाजों ने यदि जल्द ही विकेट नहीं झटका तो मुश्किल हो सकती है।

16:44 (IST) 27 Dec 2023
Live Cricket Score: लंच के बाद का पहला ओवर मेडन रहा

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। लंच के बाद भारत की ओर से पहला ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। डीन एल्गर उनके ओवर में एक भी रन नहीं बना पाए और ओवर मेडन रहा। 17 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 49 रन है। डीन एल्गर के 55 गेंद में 29 और टोनी डि जोरजी के 32 गेंद में 12 रन हैं। दोनों के बीच 80 गेंद में 38 रन की साझेदारी हो चुकी है।

16:36 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: दूसरे सेशन का पहला घंटा होगा बहुत अहम

पहले टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन साउथ अफ्रीका के नाम ही कहा जाएगा। दरअसल, भारत को 245 के स्कोर पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक ही विकेट गंवाया है। डीन एल्गर और जारजी के बीच 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऐसे में दूसरे सेशन का पहला घंटा बेहद महत्वपूर्ण होगा।

16:04 (IST) 27 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: दूसरे दिन लंच तक साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 49 रन बनाए

सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 49 रन बना लिए। डीन एल्गर 29 और टोनी डी जॉर्जी 12 रन बनाकर क्रीज पर। एडेन मार्करम 5 रन बनाकर आउट। मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला।

15:40 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका ने 11 ओवर में बनाए 34 रन, गंवाया 1 विकेट

साउथ अफ्रीकी पारी के 11 ओवर हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 34 रन है। डीन एल्गर के 32 गेंद में 14 रन हैं। टोनी डि जोरजी के 19 गेंद में 12 रन हैं। दोनों के बीच 43 गेंद में 23 रन की साझेदारी हो चुकी है। साउथ अफ्रीका की ओर से अब तक एडेन मार्कराम ही पवेलियन लौटे हैं।

15:38 (IST) 27 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: भारतीय पारी की हाईलाइट्स

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को सेंचुरियन में पहली पारी में 245 रन बनाए। भारत की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 101 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 38 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने 5, जबकि नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट चटकाए। भारतीय पारी की हाईलाइट्स के लिए यहां क्लिक करें।

15:28 (IST) 27 Dec 2023
Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका ने 8 ओवर में बनाए 26 रन, गंवाया मार्कराम का विकेट

साउथ अफ्रीका की पारी के 8 ओवर हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 26 रन है। डीन एल्गर के 23 गेंद में 13 रन हैं। टोनी डि जोरजी के 10 गेंद में 5 रन हैं। दोनों के बीच 26 गेंद में 15 रन की साझेदारी हुई है। अब तक आउट होने वाले बल्लेबाज एडेन मार्कराम रहे हैं।

15:09 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका को मिला पहला झटका

मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर साउथ अफ्रीकी ओपनर एडेन मार्कराम को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंद में 5 रन ही बना पाए। एडेन मार्कराम की जगह बल्लेबाजी के लिए टोनी डि जोरजी आए हैं।

15:05 (IST) 27 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका ने 3 ओवर में बनाए 10 रन

तीन ओवर का खेल हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन है। एडेन मार्कराम के 11 गेंद में 5 और डीन एल्गर के 8 गेंद में 4 रन हैं। सिराज ने एक ओवर में 5 और जसप्रीत बुमराह ने 2 ओवर में 5 रन दिए हैं।

14:54 (IST) 27 Dec 2023
Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एडेन मार्करम और डीन एल्गर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। मार्करम ने स्ट्राइक ली। चौथी गेंद पर सिंगल से खाता खुला। पहले ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बगैर विकेट के 1 रन। मोहम्मद सिराज करेंगे दूसरा ओवर।

14:42 (IST) 27 Dec 2023
India vs South Africa Live Score: भारत की पहली पारी 67.4 ओवर में 245 रन पर सिमट

भारत की पहली पारी 67.4 ओवर में 245 रन पर सिमट गई। केएल राहुल के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। नांद्र बर्गर ने उन्हें 101 रन पर पवेलियन भेजा। प्रसिद्ध कृष्णा बगैर खाता खोले नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए। नांद्र बर्गर ने 3 विकेट लिए। मार्को यानसेन गेराल्ड कोएत्जी को 1-1 विकेट मिला।

14:34 (IST) 27 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर : केएल राहुल ने छक्के से शतक पूरा किया

केएल राहुल ने छक्के से शतक पूरा किया। 133 गेंद पर उन्होंने 101 रन ठोक दिए हैं। टीम इंडिया ने 66 ओवर में 9 विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा बगैर खाता खोले क्रीज पर। राहुल ने काफी आक्रामक बल्लेबाजी की है। उन्होंने 31 रन सिर्फ 28 गेंद पर ठोक दिए।

14:29 (IST) 27 Dec 2023
Live Cricket Score: मोहम्मस सिराज आउट

केएल राहुल ताबतोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 25 गेंद पर 25 रन ठोक दिए हैं। वह 130 गेंद पर 95 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस गेराल्ड कोएत्जी ने मोहम्मद सिराज को पवेलियन भेजा। नए बल्लेबाज प्रसिद्ध कृष्णा है। सिराज ने 5 रन बनाए।

14:23 (IST) 27 Dec 2023
IND vs SA Live score: केएल राहुल शतक के करीब

केएल राहुल तेजी से रन बनाने को देख रहे हैं। वह अब तक 3 चौके लगा चुके हैं। 70 से 85 पहुंचने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा। मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 64 ओवर में 8 विकेट पर 228 रन है।

14:14 (IST) 27 Dec 2023
IND vs SA Live score: केएल राहुल के बल्ले से निकला दिन का पहला चौका

दिन के तीसरे ओवर में पहला चौका। केएल राहुल चौका लगाया। टीम इंडिया ने 62 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन बना लिए हैं। राहुल 75 और मोहम्मस सिराज 5 रन बनाकर क्रीज पर। 3 ओवर के अंदर साउथ अफ्रीका ने 2 रिव्यू गंवा दिए।

14:02 (IST) 27 Dec 2023
IND vs SA Live score: सिराज ने खोला खाता

मोहम्मद सिराज ने दूसरे दिन के 5वीं गेंद पर दो रन लेकर खाता खोला। केएल राहुल स्ट्राइक पर। वह 105 गेंद पर 70 रन बनाकर क्रीज पर। दूसरा ओवर कगिसो रबाडा करेंगे। सिराज ने 15वीं गेंद पर खाता खोला। टीम इंडिया का स्कोर 60 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन।

13:57 (IST) 27 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर : दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। मोहम्मद सिराज स्ट्राइक पर हैं। केएल राहुल नॉन स्ट्राइक पर। गेराल्ड कोएत्जी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। पहले सेशन का खेल 2 घंटे का होगा। दूसरे का 2 घंटे 25 मिनट और तीसरे का 2 घंटे का खेल होगा।

13:51 (IST) 27 Dec 2023
IND vs SA Live score: कब शुरू होगा मैच

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका। भारतीय समयानुसार दोपहर 1.55 पर खेल शुरू होगा।

13:28 (IST) 27 Dec 2023
लाइव क्रिकेट स्कोर : भारतीय खिलाड़ी कर रहे वॉर्मअप

कुछ भारतीय खिलाड़ी वॉर्मअप करते दिख रहे हैं। यह अच्छी खबर है। इससे पता चलता है कि आउटफील्ड बहुत गीली नहीं है। हालांकि अभी भी हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मैच शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहले दिन का खेल समय पर शुरू नहीं हुआ। बारिश के कारण देर से मैच शुरू हुआ। टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर ने इस फैसले को सही ठहराया। रबाडा ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। बर्गर ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पहले सत्र में भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया। हालांकि, उन्हें इस दौरान जीवनदान भी मिला। लंच के बाद दोनों आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने टीम को संभाला। शार्दुल ठाकुर का अच्छा साथ मिला। सेंचुरियन में दूसरे दिन मैच आधे घंटे पहले शुरू होगा। दूसरे दिन भी बारिश के आसार हैं। केएल राहुल पर जिम्मेदारी है कि वह शतक जड़े और टीम के टोटल को 250 के पार पहुंचाए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा से बल्ले से ज्यादा योगदान की उम्मीद नहीं की जा सकती।