India vs Pakistan Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा ने पिच का मिजाज और कैंडी के मौसम को देखते हुए यह फैसला किया था। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ की तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से पहला ओवर फेंकने के लिए शाहीन अफरीदी को बाबर आजम ने गेंद थमा दिया।

शाहीन की गेंद पर छूटा रोहित शर्मा का कैच

रोहित शर्मा ने इस मैच में पहली पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर जिसे शाहीन अफरीदी फेंक रहे थे शानदार चौका लगा दिया। इस दवाब वाले मैच में रोहित शर्मा ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर जिस तरह से आराम से चौका लगाकर शुरुआत की वह बेहद शानदार था। हालांकि इस गेंद पर रोहित शर्मा का एक मुश्किल कैच छूट गया। शाहीन ने यह गेंद 137 किलोमीटर प्रतिघंंटे की रफ्तार से फेंकी थी और रोहित शर्मा ने इसे फ्लिक किया और स्क्वायर लेग की तरफ खेल दिया। उस फील्डिंग पोजीशन पर खड़े पाकिस्तानी फील्डर ने हालांकि कैच को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

सबसे ज्यादा एशिया कप खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा एशिया कप खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। रोहित शर्मा आठवां एशिया कप खेल रहे हैं जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं जो अपना सातवां एशिया कप खेल रहे हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली है जिनका यह छठा एशिया कप है जबकि सचिन तेंदुलकर ने भी इतने ही एशिया कप टूर्नामेंट खेले थे। एमएस धोनी और अजहरुद्दीन ने 5-5 एशिया कप खेले थे।

भारत के लिए सबसे ज्यादा एशिया कप खेलने वाले खिलाड़ी

8 – रोहित शर्मा
7 – रविन्द्र जडेजा<br>6 – विराट कोहली
6 – सचिन तेंदुलकर
5 – एमएस धोनी
5 – एम अजहरुद्दीन