भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में 41 रन से मिली हार के बाद सीरीज गंवानी पड़ी है। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर 37 साल में वनडे सीरीज जीती है। कीवी टीम ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत में पहली सीरीज भी टीम इंडिया हार गई। वहीं इस निर्णायक वनडे में भारत की हार का कारण भी कप्तान शुभमन गिल की एक बड़ी गलती बनी।

भारत की 41 रन से हार, न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती सीरीज; विराट का शतक बेकार

शुभमन गिल की गलती से मिली हार

शुभमन गिल ने टॉस के दौरान ही ऐसी गलती कर दी थी कि भारत को उसका खामियाजा भुगतना पड़ा। भारतीय कप्तान ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। यही टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी भूल साबित हुआ। दरअसल इस मैदान पर भारत ने पिछले सात में से पांच वनडे मैच पहले खेलते हुए ही जीते थे।

शुभमन गिल ने वहीं पर गलती कर दी। इस मैदान पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है। भारतीय टीम भी पहली बार इस मैदान पर हारी है। भारत ने पिछले सभी सात वनडे मैच यहां जीते थे। न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी देने का फैसला टीम के ऊपर इस प्रेशर मुकाबले में भारी पड़ा। न्यूजीलैंड ने पटरा पिच का फायदा उठाया और 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया

इस विशाल स्कोर के प्रेशर में टीम इंडिया की पारी ढह गई। भारतीय टीम 296 रन पर ही सिमट गई। एक वक्त भारतीय टीम इस मैच में बुरी तरह हारती दिख रही थी। नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा की पारी और विराट कोहली के 124 रन की बदौलत टीम इंडिया सिर्फ 41 रन से ही यह मैच हारी।

विराट कोहली का शतक, पोंटिंग-सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा; सचिन की 100 सेंचुरी के महारिकॉर्ड से इतना दूर

भारत में 37 साल बाद वनडे सीरीज जीता न्यूजीलैंड

भारत को पहली बार भारत में न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में हराया है। इसके लिए कीवी टीम को 37 साल एक महीने का इंतजार करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने भारत में पहली एकदिवसीय द्विपक्षीय सीरीज दिसंबर 1988 में खेली थी। अब 37 साल एक महीने के इंतजार और सात लगातार भारत में वनडे सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने पहली वनडे सीरीज भारत में जीती।