IND Vs NZ, 1st ODI Match Records: भारत ने 18 जनवरी 2023 की रात 3 मैच की सीरीज के पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया। टीम इंडिया को वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 साल बाद जीत मिली है। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार 3 फरवरी 2019 को जीत हासिल की थी। तब भारतीय टीम ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड को 35 रन से हराया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड भले ही पहला एकदिवसीय मैच हार गई हो, लेकिन इसके बावजूद उसने इतिहास रच दिया। वहीं, शुभमन गिल ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पहले वनडे में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने 28.4 ओवर में सिर्फ 131 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद माइकल ब्रेसवेल के शतक और मिशेल सैंटनर के पचासे की मदद से न्यूजीलैंड ने 49.2 ओवर में 337 रन बनाए। मतलब न्यूजीलैंड ने 6 विकेट गिरने के बाद अपने खाते में 206 रन और जोडे़। न्यूजीलैंड वनडे इंटरनेशनल में 6 विकेट गिरने के बाद इतने ज्यादा रन जोड़ने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है।
इस सूची में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) है। ऑस्ट्रेलिया ने 30 जनवरी 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 18.2 ओवर में 67 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 47 ओवर में 280 रन बना लिए थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने 146 रन की नाबाद पारी खेली थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में और भी कई रिकॉर्ड बने। आइए एक नजर उन पर डालते हैं।
भारत की ओर से शुभमन गिल ने 208 रन बनाए। भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रोहित शर्मा रहे। रोहित 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों के रन में 174 रन का अंतर रहा। किसी एक वनडे पारी में टॉप स्कोरर और सेकंड टॉप स्कोरर के बीच यह तीसरा उच्चतम अंतर है।
रोहित शर्मा-विराट कोहली के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल
198 रन: रोहित शर्मा (264) | विराट कोहली (66) बनाम श्रीलंका कोलकाता 2014
195 रन: मार्टिन गप्टिल (237*) | रोस टेलर (42) बनाम वेस्टइंडीज वेलिंगटन 2015
174 रन: शुभमन गिल (208) | रोहित शर्मा (34) बनाम न्यूजीलैंड हैदराबाद 2023
शुभमन गिल एक वनडे में 200 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
23 साल 132 दिन: शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड हैदराबाद 2023
24 साल 145 दिन: इशान किशन बनाम बन चट्टोग्राम 2022
26 साल 186 दिन: रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 2013
शुभमन गिल वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने।
209 रन: शुभमन गिल हैदराबाद 2023
नाबाद 186 रन: सचिन तेंदुलकर हैदराबाद 1999
नाबाद 181 रन: मैथ्यू हेडन हैमिल्टन 2007
नाबाद 169 रन: डेव कैलाघन सेंचुरियन 1994
वनडे में नंबर 7 या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्याद रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंची के नाम है।
नाबाद 170: ल्यूक रोंची बनाम एसएल डुनेडिन 2015
नाबाद 146: मार्कस स्टोइनिस बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2017
140 रन: थिसारा परेरा बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2019
140 रन: माइकल ब्रेसवेल बनाम भारत हैदराबाद 2023
माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सैंटनर ने वनडे में सातवें विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की।
177 रन: जोस बटलर और आदिल रशीद बनाम न्यूजीलैंड एजबेस्टन 2015
174 रन: अफिफ हुसैन और मेहदी हसन बनाम अफगानिस्तान चट्टोग्राम 2022
162 रन: माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सैंटनर बनाम भारत, हैदराबाद 2023
न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने के मामले में माइकल ब्रेसवेल तीसरे नंबर पर पहुंच गए।
36 गेंद: कोरी एंडरसन बनाम वेस्टइंडीज क्वींसटाउन 2014
46 गेंद: जेसी राइडर बनाम वेस्टइंडीज क्वींसटाउन 2014
57 गेंद: माइकल ब्रेसवेल बनाम भाररत हैदराबाद 2023
67 गेंद: क्रेग मैकमिलन बनाम ऑस्ट्रेलिया हैमिल्टन 2007