भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का जलवा जारी है। उन्होंने सुपर 8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। उसके बाद सेमीफाइनल में 89 रन बनाए और टीम को फाइनल का टिकट मिला। अब फाइनल में भी संजू का बल्ला चला और लगातार तीसरा पचासा उन्होंने जड़ा है। संजू के फिफ्टी प्लस स्कोर ने टीम इंडिया की जीत को भी तय कर दिया है। यह हम नहीं कहे रहे, बल्कि यह एक खास संयोग कहे रहा है।
संजू सैमसन ने 33 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की और उसके बाद लगातार दो छक्के लगाकर अपना आत्मविश्वास दिखाया। संजू ने लगातार टी20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया और ऐसा करने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज बने। वहीं भारत के लिए इससे पहले सिर्फ विराट कोहली और केएल राहुल ही ऐसा कर पाए थे। पहले जानते हैं उस खास संयोग के बारे में जिससे संजू ने भारतीय फैंस के बीच खुशी की लहर ला दी है।
टीम इंडिया का चैंपियन बनना तय?
आपको बता दें कि संजू सैमसन ने इस मैच से पहले तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की 16 पारियों में 25 प्लस का स्कोर बनाया था और इन सभी मैचों में टीम इंडिया को जीत भी मिली थी। अब यह 17वीं पारी है जब संजू ने 25 रनों का आंकड़ा पार किया है। अब देखना होगा कि क्या संजू का इस बार का स्कोर भी टीम इंडिया के लिए लकी साबित होता है और टीम इंडिया तीसरी बार टी20 चैंपियन बनती है। संजू ने 46 गेंद पर 89 रन की पारी खेली।
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
- 3 : महेला जयवर्धने (2010)
- 3 : विराट कोहली (2016,2021)
- 3 : बाबर आजम (2021)
- 3 : केएल राहुल (2021)
- 3 : कुसल मेंडिस (2026)
- 3 : साहिबजादा फरहान (2026)
- 3 : संजू सैमसन (2026)
