भारत के इन फॉर्म बल्लेबाज और विकेटकीपर खिलाड़ी संजू सैमसन ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्के से खाता खोला। उन्होंने मैट हेनरी के ऊपर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया और बड़ा कारनामा भी कर लिया। संजू ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए अपने 1000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। संजू सैमसन ने ऐसा करते हुए भारत के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी पर कर ली है।

संजू सैमसन इस फॉर्मेट में सिर्फ दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने 1000 रनों का टी20 इंटरनेशनल रनों का बतौर विकेटकीपर आंकड़ा पार किया। संजू सैमसन के नाम इसी के साथ इस वर्ल्ड कप में 17 छक्के हो चुके हैं और वह पिछले मुकाबले में ही एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए थे। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा था।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर

खिलाड़ीमैचपारियांरनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतक/अर्धशतक
संजू सैमसन45381007*11130.27160.353/4
एम.एस. धोनी988516175637.60126.130/2
ऋषभ पंत645499665*23.71129.010/2
इशान किशन21215458927.25137.620/5
के.एल. राहुल8830557*43.57139.260/3

फाइनल में संजू सैमसन की नजरें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पर…

संजू सैमसन ने इस मैच से पहले 4 मैचों की चार पारियों में 232 रन बनाए थे। इस मैच में भी उनकी शुरुआत शानदार रही। अगर फाइनल में भी बल्ले से वह हीरो बने तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बन सकते हैं। आईसीसी ने इस अवॉर्ड के लिए अपने 8 नॉमिनेशन में संजू का नाम भी दिया था। संजू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे।

ह भी पढ़ें- सैमसन के स्कोरकार्ड में छिपा भारत के चैंपियन बनने का समीकरण, संजू के 26 रन और भारत की जीत पक्की?
यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से सगाई की, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा- वह मेरी परफेक्ट पारी