भारतीय टीम हिस्ट्री रिपीट करने और हिस्ट्री को डिफीट करने के बेहद करीब है। अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम कभी अपने घर पर या लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। टीम इंडिया ने 2024 में बारबाडोस में तिरंगा लहराया था। अब 2026 में भारत के पास लगातार दूसरी खिताब अपनी जमीन पर जीतने का सुनहरा मौका है, लेकिन अब इसका पूरा समीकरण संजू सैमसन के रनों पर टिका है।

दरअसल संजू सैमसन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय हैं। पिछले दोनों नॉकआउट मैचों में इस खिलाड़ी ने ऐसे प्रदर्शन किया है जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अब इस खिलाड़ी से फाइनल मुकाबले में भी सभी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इसी बीच एक ऐसा खास समीकरण भी सामने आया है जो संजू के स्कोरकार्ड और भारत की जीत के कनेक्शन को दिखाता है।

संजू के स्कोरकार्ड में छिपा भारत की जीत का संयोग?

आपको बता दें कि संजू सैमसन ने अभी तक अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की 16 पारियों में 25 प्लस का स्कोर बनाया है। खास बात यह है कि इन सभी मैचों में टीम इंडिया को जीत भी मिली है। पिछले दोनों मैचों में संजू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। दोनों मुकाबलों में भारत को शानदार जीत मिली थी। अब फाइनल मुकाबले में अगर संजू 25 प्लस रन बना देते हैं तो देखना होगा कि क्या यह समीकरण बरकरार रहेगा।

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीच सीजन टीम में वापसी की है। सीजन से पहले उनसे ओपनिंग पोजीशन छिन गई थी। उसके बाद जब संजू की टीम में वापसी हुई फिर उन्होंने कमाल दिखाना शुरू किया। उनके बल्ले से चार मैचों में 232 रन निकले हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 200 से ऊपर का रहा है। पिछले दोनों मुकाबलों में संजू शतक से चूके हैं और बेहतरीन फिफ्टी प्लस स्कोर बनाकर भारत को जीत तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से सगाई की, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा- वह मेरी परफेक्ट पारी
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फाइनल में संजू सैमसन 1 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, सिर्फ एमएस धोनी ही कर पाए हैं यह कारनामा