अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इतिहास रच दिया। भारतीय टीम टॉस हारकर पहले खेलने उतरी और 24 गेंद पर इस जोड़ी ने साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में पहली बार यह कारनामा हुआ है। इससे पहले 2007 से 2024 तक कभी फाइनल मैच में ओपनिंग जोड़ी फिफ्टी प्लस की ओपनिंग साझेदारी नहीं कर पाई थी।
पाकिस्तानी जोड़ी का रिकॉर्ड टूटा
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इससे पहले कभी भी किसी भी टीम की ओपनिंग जोड़ी ने फिफ्टी प्लस की पार्टनरशिप नहीं की थी। पाकिस्तान के ओपनर्स कामरान अकमल और शाहजैब हसन ने 2009 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 48 रन की साझेदारी की थी। अब पाकिस्तान की यह ओपनिंग जोड़ी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी ओपनिंग जोड़ी की सबसे बड़ी साझेदारी हो गई।
फाइनल में पहली बार शतकीय साझेदारी से चूके
वहीं टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में पहली बार 100 रन की शतकीय साझेदारी भी देखने को मिल सकती थी लेकिन दोनों चूक गए। यानी 19 साल में कभी ऐसा नहीं हो पाया। संजू और अभिषेक ने 24 गेंद पर 50 रन की साझेदारी पार की थी, उसके बाद 43 गेंद पर साझेदारी को 98 तक पहुंचाया। अभिषेक शर्मा 8वें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रविंद्र का शिकार बने और यह साझेदारी टूटी।
इस पूरे टूर्नामेंट में भारत के लिए ओपनिंग में अभिषेक शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय था, लेकिन फाइनल में अभिषेक ने जलवा दिखाया। उन्होंने 21 गेंद पर 52 रन की पारी फाइनल मुकाबले में खेली। इस टूर्नामेंट में अभिषेक का यह दूसरा अर्धशतक है। उनके बल्ले के चलने का सबको इंतजार था और फाइनल में जब सबको उनकी जरूरत थी तब उन्होंने धूम मचाई।
यह भी पढ़ें- संजू सैमसन ने पहला छक्का लगाते ही कर दिया बड़ा कमाल, एमएस धोनी के रिकॉर्ड को किया बराबर
यह भी पढ़ें- सैमसन के स्कोरकार्ड में छिपा भारत के चैंपियन बनने का समीकरण, संजू के 26 रन और भारत की जीत पक्की?
