न्यूजीलैंड की वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट में जीत से भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की संभावनाएं बहुत कम हो गईं। भारत का 3-0 से क्लीन स्वीप हुआ। भारतीय टीम 147 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई। हार से भारत की डब्ल्यूटीसी फाइनल की संभावनाओं को भारी चोट पहुंची है, क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में शेष 5 टेस्ट खेलने हैं।

पुणे में न्यूजीलैंड की 2-0 की सीरीज की अजेय बढ़त से भारत का डब्ल्यूटीसी पॉइंट परसेंटेज (PCT) आठ दिनों के भीतर 74 प्रतिशत से गिरकर 62.82 प्रतिशत हो गया। अब यह 58.33 हो गया। हालांकि, रोहित शर्मा की टीम अभी भी शीर्ष स्थान पर है। शीर्ष स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट परसेंटेज 62.50 है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा साउथ अफ्रीका और श्रीलंका अन्य टीमें हैं, जो डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में भारत से आगे निकल सकती हैं।

भारत अब कितनी हार झेल सकता है?

दूसरों पर निर्भर हुए बिना क्वालिफाई करने के लिए भारत अपने बचे हुए 5 मैचों में हार ही नहीं ड्रॉ भी नहीं झेल सकता। पांच जीत के साथ भारत का 69.29 पीसीटी और अधिकतम 158 अंक हो सकता है। इसके लिए भारत को मौजूदा डब्ल्यूटीसी चैंपियन के खिलाफ 5-0 की शानदार जीत दर्ज करनी होगी। अगर भारत 4-0 से सीरीज जीतता है उसरा 67.54 पीसीटी होगा।

भारत के लिए अन्य परिदृश्य

कम से कम दो जीत भारत को अन्य मुकाबलों पर निर्भरता के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की दावेदार बनाए रखेगी। 60 से अधिक पीसीटी को बनाए रखने के लिए भारत को कम से कम दो टेस्ट जीतने होंगे और 3 मैच ड्रा कराने होंगे।

श्रीलंका

श्रीलंका के पास डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने का मौका है, बशर्ते वह अपने बचे हुए सभी मैच जीत लें और भारत इस दौरान अंक खो दे। श्रीलंका के पास चार टेस्ट मैच बचे हैं। दो साउथ अफ्रीका के खिलाफ और दो 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। वर्तमान में 55.56 के पीसीटी के साथ तीसरे स्थान पर श्रीलंका लगातार चार जीत के साथ 108 अंक प्राप्त कर सकता है। इससे श्रीलंका का पीसीटी 69.23 हो जाएगा। इसे भारत अपने बचे हुए मैचों में कम से कम पांच और जीत (तब पीसीटी – 69.29) के साथ ही बेहतर कर सकता है।

साउथ अफ्रीका

बांग्लादेश में एक महत्वपूर्ण सीरीज जीतने के साथ साउथ अफ्रीका धीरे-धीरे डब्ल्यूटीसी की सीढ़ी पर चढ़ रहा है। प्रोटियाज के पास श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ दो घरेलू सीरीज हैं, जिनमें से प्रत्येक में दो टेस्ट हैं। इन सभी मैचों में जीत के साथ साउथ अफ्रीका का 69.44 पीसीटी हो सकता है। इससे भारत की चुनौती बढ़ जाएगी।

रोहित शर्मा-विराट कोहली का शर्मनाक प्रदर्शन: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रहा 15.16 और 15.50 का औसत

न्यूजीलैंड

भारत की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला न्यूजीलैंड का मुंबई में जीत के साथ पीसीटी 54.54 प्रतिशत हो गया। उसे इंग्लैंड के खिलाफ घर पर तीन और टेस्ट खेलने हैं। 3 और जीत के साथ, पूर्व चैंपियन न्यूजीलैंड का 64.28 पीसीटी हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया

इस बात की बहुत कम संभावना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचेंगे, भले ही वे अभी शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया अपने बचे हुए सात टेस्ट मैचों में से चार में जीत के साथ अपनी जगह पक्की कर सकता है। भारत के खिलाफ पांच घरेलू टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में दो टेस्ट उसे खेलने हैं।

डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल

पोजिशनटीममैचअंक कटेकुल अंकअंकपीसीटी
खेलेजीतेहारेड्रॉ
1ऑस्ट्रेलिया12831101449062.5
2भारत1485121689858.33
3श्रीलंका954001086055.56
4न्यूजीलैंड1165001327254.54
5साउथ अफ्रीका84310965254.16
6इंग्लैंड19991192289340.79
7पाकिस्तान1046081204033.33
8बांग्लादेश1037031203327.5
9वेस्टइंडीज916201082018.52