India vs New Zealand 2nd ODI: बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मैच का नतीजा नहीं निकला। इसके साथ ही भारत (India) का न्यूजीलैंड (New Zealand) में यह एकदिवसीय सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। सीरीज का आखिरी एकदिवसीय मैच 30 नवंबर 2022 को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाना है।
भारत (Team India) यदि यह सीरीज नहीं गंवाना चाहता है तो उसे हर हाल में तीसरा वनडे (3RD ODI) जीतना होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ऑकलैंड में खेला गए पहला एकदिवसीय मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा वनडे हैमिल्टन के सेडान पार्क में होना था, लेकिन बारिश के कारण सिर्फ 12.5 ओवर का ही खेल हो पाया।
हैमिल्टन (Hamilton) के सेडान पार्क (Seddon Park) में बारिश (Rain) के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा। दूसरी बार जब खेल रोका गया था तब भारत ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बनाए थे। सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) और शुभमन गिल ने 46 गेंद में 66 रन जोड़ लिए थे। भारत का स्कोर एक विकेट पर 89 रन था।
सूर्यकुमार यादव के 25 गेंद में 34 और शुभमन गिल (Shubman Gill) के 42 गेंद में 45 रन थे। इसके बाद बारिश रुकती नहीं देखकर मैदानी अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला किया। भारत की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) रहे। उन्हें मैट हेनरी ने 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई।
भारत की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युज़वेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन।
कब रद्द और कब बेनतीजा होता है मैच (Difference Between Abandoned and No Result Match)
यदि किसी मैच में बारिश या अन्य किसी वजह से टॉस भी नहीं हो पाता है तब वह मुकाबला रद्द माना जाता है। वहीं, टॉस होने के बाद यदि एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ हो, तब मैच बेनतीजा कहलाता है।
India in New Zealand, 3 ODI Series, 2022
India vs New Zealand 2nd ODI Match Live Cricket Score Updates: पहले वनडे में धवन ने 64 गेंद में बनाए थे 20 रन
बारिश की लुका-छिपी के कारण दूसरे एकदिवसीय मैच में सिर्फ 12.5 ओवर का ही खेल हो पाया। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल अच्छे लय में दिख रहे थे। सूर्यकुमार 25 गेंद में 34 रन की अपनी पारी में 3 छक्के जड़ चुके थे। शुभमन ने 42 गेंद में 45 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान शिखर धवन सिर्फ 3 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। मैदान से लौटने के बाद अंपायर्स ने भारतीय कप्तान से हाथ मिलाया। इससे बाद ही स्पष्ट हो गया कि मैच रद्द हो गया। मैदान कर्मियों के चेहरे पर साफ निराशा देखी जा सकती है। उन्होंने मैच कराने के लिए पूरे दिन जद्दोजहद की, लेकिन अफसोस की मैच पूरा नहीं हो पाया।
Handshakes ? all around after the second ODI is called off due to rain.
— BCCI (@BCCI) November 27, 2022
Scorecard ? https://t.co/frOtF82cQ4 #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/pTMVahxCgg
बारिश जारी है। जाहिर है क्रिकेट फैंस को यह नजारा बिल्कुल पंसद नहीं है। वैसे आपको याद दिला दें कि जैसे-जैसे समय गुजर रहा है हम ओवर गंवाते जा रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए छोटी खुशखबरी है। ग्राउंड में जो बड़ा कवर था उसे हटाया जा रहा है, लेकिन पिच अब भी ढकी है।
? UPDATE
— BCCI (@BCCI) November 27, 2022
8.35 PM (Local Time) – 01.05 PM IST is now the latest we can start for a 20 overs per side match.
Follow the match ? https://t.co/frOtF82cQ4 #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/Ow2tqeR2XK
इससे पहले जब बारिश आई थी तो काफी देर बाद खेल शुरू हो पाया था। उसके बाद अंपायर्स ने मैच को 29-29 ओवर का कर दिया था। तब जब खेल रुका था, उस समय भारतीय क्रिकेट टीम ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे। बता दें कि नतीजा निकलने के लिए कम से कम 20-20 ओवर का खेल होना जरुरी है।
बारिश तेज हो गई है और अंपायर ने ग्राउंडस्टाफ को पिच को ढंकने का आदेश दिया है। बारिश के कारण दोबारा खेल रुक गया है। ध्यान रखिए कि दोनों टीमें पहले ही 21-21 ओवर्स का खेल गंवा चुकी हैं। ऐसे में बारिश के कारण अब हर एक मिनट कीमती हो गया है। बुरी खबर यह है कि बड़े कवर मंगवाए जा रहे हैं। इसका मतलब है कि पूरे स्क्वायर को ढका जा रहा है। यानी मैच शुरू होने में समय लग सकता है।
…and the drizzle returns!
— BCCI (@BCCI) November 27, 2022
The players have come OFF the field. #TeamIndia 89/1 after 12.5 overs.@ShubmanGill batting on 45* & @surya_14kumar unbeaten on 34.
Follow the match ? https://t.co/frOtF7L9O4 #NZvIND
? Courtesy: Photosport NZ pic.twitter.com/C8cPUVJecd
दस ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 10 ओवर में एक विकेट पर 60 रन है। शुभमन गिल के 36 गेंद में 40 रन हैं। सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंद में 10 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 29 गेंद में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। पिछले 4 ओवर में भारत के खाते में 35 रन आए हैं। भारत की पारी के अब 19 ओवर बचे हैं।
इससे पहले जब बारिश के कारण खेल रुका था तब टीम इंडिया ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे। तब शिखर धवन (2) और शुभमन गिल 19 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। यही नहीं, गीली आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह थी कि तब बारिश नहीं हो रही है थी, लेकिन आसमान में बादल छाए थे।
भारत को छठे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा। कप्तान शिखर धवन ने मैट हेनरी की गेंद को मिडऑन से ऊपर पर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ऊंचाई मिली, लेकिन लंबाई नहीं। लॉकी फर्ग्युसन ने मिडऑन से गेंद को देखा और पीछे भागते हुए कठिन कैच लपक लिया। धवन 10 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। धवन की जगह सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं।
हालांकि, बारिश की आंख-मिचौली के बाद आखिरकार दोबारा मैच शुरू होगा। धवन और गिल आएंगे क्रीज पर और शायद अब हम उन्हें आक्रामक रुख अपनाते हुए दिखेंगे। टिम साउदी के पास गेंद है। वह अपना तीसरा ओवर पूरा करेंगे।
Rain. No rain. Rain. No rain. Rain. No rain. #NZvIND pic.twitter.com/GTMZWH8Cys
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 27, 2022
भारतीय समयानुसार 11:05 बजकर खबर आई थी कि 29-29 ओवर्स का मैच होगा और 10 मिनट बाद खेल शुरू होगा। खिलाड़ी मैदान पर उतरने की तैयारी ही कर रहे थे कि फिर से बारिश आ गई। एक बार फिर से पिच को कवर कर दिया गया।
हैमिल्टन के सेडान पार्क से बहुत अच्छी खबर आई है। करीब 10 मिनट बाद खेल दोबारा शुरू होगा। अब यह मैच 29-29 ओवर्स का होगा। भारतीय टीम लगभग 5 ओवर की बल्लेबाजी कर चुकी है। टीम इंडिया को जल्द ही अपना प्लान बदलकर तेज गति से रन बनाने होंगे।
? Update
— BCCI (@BCCI) November 27, 2022
The covers are OFF & the play is set to resume at 06.40 PM (Local Time) – 11.10 AM IST.
??????? ??????? ??????????
29 overs/side
10 mins break between innings
No drinks break
Follow the match ? https://t.co/frOtF82cQ4 #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/IBzT5NOiU9
हैमिल्टन में बारिश फिर से थम गई है। अगला पिच निरीक्षण स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे (भारतीय समयानुसार करीब 11:03 मिनट) होगा। न्यूजीलैंड का खेमा बाउंड्री लाइन के पास फुटबॉल खेल रहा है। भारतीय टीम पवेलियन में आराम कर रही है। अंपायर हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
? ??????
— BCCI (@BCCI) November 27, 2022
Inspection at 06.30 PM (Local Time) – 11.00 AM IST.
Follow the match ? https://t.co/frOtF82cQ4 #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/j2F8w1KwKX
ओह! हैमिल्टन में एक बार फिर से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। पिच को कवर्स से ढका जा रहा है। पिच के निरीक्षण में अब निश्चित रूप से देरी होगी। क्रिकेट फैंस को मैच शुरू होने के लिए भी इंतजार करना पड़ेगा।
अच्छी खबर यह है कि कवर हटाए जा रहे हैं। अंपायर आउटफील्ड का मुआयना कर रहे हैं। भारतीय टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण और भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरकर हंसी मजाक कर रहे हैं। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बाउंड्री लाइन के पास टीम इंडिया के फैंस के साथ तस्वीरें खिंचा रहे हैं।
हैमिल्टन से अच्छी खबर है। बारिश रुक गई है, लेकिन अभी कवर्स नहीं हटाए गए हैं। हैमिल्टन में अभी शाम के 5 बजकर 25 मिनट हुए हैं। गौरव कपूर ने बताया है कि मैदान तैयार होने में 35-40 मिनट लग सकते हैं। इस बीच फिर से बारिश नहीं आई तो भारतीय समयानुसार 10:30 या 10:40 तक मैच दोबारा शुरू हो सकता है।
हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में लगातार बारिश जारी है। अगर हम खेल की उम्मीद करते हैं तो ग्राउंडस्टाफ को वास्तव में बहुत काम करना होगा। इस लगातार बारिश से आउटफील्ड काफी गीली हो गई है।
The rain watch continues, though it seems to have eased off just a touch in the last few minutes
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 27, 2022
The radar though suggests there is more on the way ?#NZvIND
क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। न्यूजीलैंड में इस समय शाम के करीब 5 बज रहे हैं। बारिश कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। यह आगे भी जारी रह सकती है। अब यहां से ओवर कटने शुरू हो जाएंगे।
?️☔️☹️#NZvIND
— ESPNcricinfo हिंदी (@CricinfoHindi) November 27, 2022
हैमिल्टन से अब तक कोई खुशखबरी नहीं आ रही है। बारिश लगातार जारी है। ग्राउंड स्टाफ लगातार कवर्स पर से पानी हटा रहे हैं ताकि बारिश रुके तो उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कुछ प्रशंसक मैदान के बाहर घास पर क्रिकेट खेल रहे हैं।
Rain ?️ is getting heavier here in Hamilton!
— BCCI (@BCCI) November 27, 2022
The covers are ?!
Follow the match ? https://t.co/frOtF7L9O4 #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/rEUMA5fzH2
इस मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रेसवेल को जगह दी गई है। भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर को जगह मिली है।
हैमिल्टन से अब तक कोई खुशखबरी नहीं आई है। बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारिश लगातार जारी है और तेज हो गई। ग्राउंड स्टाफ कवर्स पर से पानी हटा रहे हैं। कुछ स्थानीय प्रशंसकों ने स्टेडियम छोड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि, यह अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि खेल में काफी समय बचा है।
खेल रुके आधा घंटा हो चुका है। फैंस अब भी बारिश के रुकने और खेल के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है हैमिल्टन में और ज्यादा बारिश होने वाली है। अगर बारिश ऐसे ही होती रही तो जल्द ही हम ओवर गंवाने लगेंगे।
The waiting game continues! ⌛️
— BCCI (@BCCI) November 27, 2022
Follow the match ? https://t.co/frOtF82cQ4 #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/CPtTyrx6FF
टीम इंडिया के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है। ऐसे में भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो उम्मीद करेगी कि कप्तान शिखर धवन और युवा शुभमन गिल ‘पावरप्ले’ ओवर्स में बेहतर रवैया अपनाएं। सेडान पार्क तीनों ओर से खुला मैदान है।
हल्की बूंदाबांदी अब तेज बारिश में बदल गई है और अंपायरों ने खेल को रोकने का फैसला किया। ग्राउंडस्टाफ पिच को कवर कर रहा है। बारिश के कारण खेल में देरी होगी। हैमिल्टन में दर्शकगण इस मौसम का आनंद ले रहे हैं। बारिश और तेज हो गई है। ड्रेसिंग रूम में शिखर धवन कोच वीवीएस लक्ष्मण से बातचीत कर रहे हैं। आज का दिन इसी प्रकार का रहेगा जहां बारिश खेल में खलल डालेगी।
शिखर धवन ने टिम साउदी की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम इंडिया का खाता खोला। हालांकि, इसके बाद इस ओवर से सिर्फ एक रन आया। भारत ने एक ओवर में बिना विकेट खोए एक रन बनाए हैं।
भारतीय कप्तान शिखर धवन और जोड़ीदार शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने को तैयार हैं। दोनों खिलाड़ी पिछले मैच में अर्धशतक बनाकर यहां आए हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी आज अपना 150वां वनडे मुकाबला खेल रहे हैं। तालियों के साथ उनका मैदान पर स्वागत किया गया है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। उसकी टीम में एक बदलाव है। एडम मिल्ने की जगह माइकल ब्रेसवेल को जगह दी गई है। भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं। संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा और शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक चाहर को जगह मिली है।
बारिश नहीं हो रही है, लेकिन पूर्वनुमान चिंतित करने वाला है। थोड़ी देर पहले शार्दुल ठाकुर को स्ट्रेचिंग करते देखा गया। शायद उन्हें हल्की चोट आई है। हो सकता है वह आज का मैच मिस कर जाएं।
इंग्लैंड के दिग्गज हरफनमौला मोईन अली ने हाल में एक साक्षात्कार में कहा था कि जो टीमें पहले सफेद गेंद के क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के तरीके को अपनाती थीं अब वे उनकी टीम की ओर देखने लगी हैं। इंग्लैंड ने हाल के दिनों में इस प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम इसी में पिछड़ रही है। ऑकलैंड में टीम पहले पावरप्ले ओवर में कम से कम 40 रन से पिछड़ी। एक और आंकड़े से भारतीय शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के सीमित ओवर के प्रारूप में रवैए का पता चलता है (इसमें सिर्फ रोहित शर्मा, केएल राहुल या विराट कोहली ही शामिल नहीं हैं)।
India vs New Zealand 2nd ODI Match Live Cricket Score Updates: शिखर धवन ने पहले एकदिवसीय मैच में 77 गेंद में 72 रन बनाए थे। उसमें उन्होंने 13 चौके जड़े और 52 रन जोड़े। बचे हुए 20 रन के लिए उन्होंने 64 गेंद खेलीं। इसमें से 44 ‘डॉट’ गेंद रहीं, क्योंकि वह पावरप्ले में रन नहीं बना पा रहे थे। जहां कप्तान एक ओर जूझ रहा था, वहीं शुभमन गिल ने एक और अर्धशतक जड़कर अपने कुल औसत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन उनकी पारी की रफ्तार भी बहस का विषय है। उन्होंने 65 गेंद में 50 रन बनाए। इसमें तीन छक्के और एक चौका जड़ा था। मतलब चार गेंद में 22 रन बने। उन्होंने बाकी के 28 रन 61 गेंद खेलकर बनाए। पारी की नींव तैयार करने और तेजी से रन जुटाने का काम अंत की ओर छोड़ने के इसी रवैए से भारत ने टी20 विश्व कप गंवा दिया, लेकिन हैरानी की बात है कि इस श्रृंखला के लिए वनडे में खिलाड़ियों के बदलने के बावजूद बल्लेबाजी दृष्टिकोण वही पुराना वाला बना हुआ है। पारी का आगाज करने के लिए इतने सारे खिलाड़ी मशक्कत कर रहे हैं तो यह निहायत ही जरूरी है कि खिलाड़ी तेजी से रन जुटाए, ताकि 50 ओवर के विश्व कप से तीन या चार महीने पहले नये चयनकर्ता पूल की 20 के करीब छंटनी करें तो रन की संख्या की अनदेखी नहीं की जा सकती।