सूर्यकुमार यादव की लव स्टोरी; कॉलेज में साउथ इंडियन लड़की को दिया था दिल, 4 साल डेट करने के बाद की शादी
देविशा साउथ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं और इन दोनों की शादी भी दक्षिण भारतीय रीति रिवाज के हिसाब से हुई थी। देविशा अक्सर उन्हें मैदान में चीयर करती नजर आती हैं। हालांकि, सूर्यकुमार अन्य साथी खिलाड़ियों की तरह फैमिली के साथ सोशल मीडिया या सार्वजनिक जगहों पर कम ही दिखाई देते हैं।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों में चर्चा में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 12 मार्च 2021 से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सूर्यकुमार को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। आईपीएल 2020 में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला है। जिस तरह की शानदार पारी सूर्यकुमार क्रीज पर खेलते हैं वैसी ही शानदार उनकी लव स्टोरी है।
खबरों की मानें तो सूर्य और देविशा की मुलाकात 2012 में मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में हुई थी। तब सूर्य 22 साल के थे और 19 साल की देविशा ने 12वीं पास की ही थी। सूर्य तब बीकॉम फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे। सूर्य को देविशा के डांस ने उनकी दीवाना बना दिया था और वहीं देविशा को भी सूर्य की बल्लेबाजी करने का अंदाज काफी पसंद था। दोनों के बीच वहीं से एक रिश्ता चला और 4 साल साथ रहने के बाद फिर इन दोनों ने इस रिश्ते को एक नाम दिया और 2016 में शादी रचा ली।
देविशा साउथ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं और इन दोनों की शादी भी साउथ के रिवाज के हिसाब से हुई थी। देविशा अक्सर उन्हें मैदान में चीयर करती नजर आती हैं। हालांकि, सूर्यकुमार अन्य साथी खिलाड़ियों की तरह फैमिली के साथ सोशल मीडिया या सार्वजनिक जगहों पर कम ही दिखाई देते हैं। उन्होंने आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज किया, लेकिन आखिरकार उन्हें जगह देनी ही पड़ी।
सूर्यकुमार ने आईपीएल 2020 के 16 मैच में 4 अर्धशतकों की बदौलत 480 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान 61 चौके और 11 छक्के लगाए थे। यादव ने 40 की औसत से रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 145.01 रहा था। हालांकि, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वे खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने 7, 38, 0, 8 और 22 रन की पारी खेली थी। उन्हें आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर ही टीम में चुना गया है।