India vs New Zealand, 1st ODI Score: भारत ने न्यूजीलैंड को तीन वनडे की सीरीज के पहले मैच में 12 रन से हरा दिया। दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच यह मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी स्टेडियम (Rajeev Gandhi Stadium) में खेला गया। भारत (India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 49.2 ओवर में 337 रन पर ऑलआउट हुई।
न्यूजीलैंड (New Zealand) की ओर से माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे और महफिल लूटने में सफल रहे। माइकल ब्रेसवेल ने 12 चौके और 10 छक्के की मदद से 78 गेंद में 140 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल की यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि वह 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और तब न्यूजीलैंड का स्कोर 28.4 ओवर में 6 विकेट पर 131 रन था।
इससे पहले टीम इंडिया (Team India) ने टॉस (Toss) जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। इसी के साथ शुभमन गिल ने फिर आलोचकों को करारा जवाब दिया। शुभमन गिल और इशान किशन के प्रदर्शन में कितना अंतर है जानने के लिए यहां क्लिक करें। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की बात करें तो इस मैच में हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई।
सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को भी मौका मिला। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली टीम ने श्रीलंका (Sri Lanka) का 3-0 से व्हाइटवॉश करके साल 2023 की बेहतरीन शुरुआत की। अब न्यूजीलैंड को हराकर उसने अपना जीत का अभियान बरकरार रखा है।
New Zealand in India, 3 ODI Series, 2023
India
349/8 (50.0)
New Zealand
337 (49.2)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat New Zealand by 12 runs
India vs New Zealand 1st ODI: शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 8 रन ही बना पाए।
यह मैच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन मुकाबलों में गिना जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम एक समय 131 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। तभी भारत में पहली बार खेल रहे माइकल ब्रेसवेल ने मिशेल सैंटनर के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 162 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की और मैच को रोमांचक बना दिया। लोकल ब्वॉय मोहम्मद सिराज ने इस साझेदारी को तोड़कर भारत की वापसी कराई, लेकिन ब्रेसवेल एक छोर से लगातार रन बनाते रहे। एक समय लगा था कि क्या शुभमन गिल के दोहरे शतक पर पानी फिर जाएगा, लेकिन लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ने भारतीय प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।
भारत ने रोमांचक मैच में 12 रन से जीत हासिल की। शार्दुल ठाकुर ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को एलबीडब्ल्यू किया। अंपायर ने अंगुली उठाई। ब्रेसवेल ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर भी मैदानी अंयायर के साथ गए। माइकल ब्रेसवेल ने 12 चौके और 10 छक्के की मदद से 78 गेंद में 140 रन बनाए। कहना गलत नहीं होगा कि न्यूजीलैंड भले ही मैच हार गया हो, लेकिन ब्रेसवेल दिल जीतने में सफल रहे।
हार्दिक पंड्या ने लॉकी फर्ग्यूसन को पवेलियन की राह दिखा दी है। हार्दिक की यह गेदं ऑफ स्टंप के बाहर धीमी थी। लॉकी फर्ग्यूसन ने बल्ला चलाया लेकिन काफी दूर थे और लॉन्ग ऑफ पर शुभमन गिल ने अच्छा कैच लिया। लॉकी फर्ग्यूसन 6 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। 47.3 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 318 रन है। उसे जीत के लिए 15 गेदं में 32 रन बनाने हैं। माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। वह अब तक 8 छक्के और 12 चौके लगा चुके हैं। जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे मैच का रुख किसी भी ओर मुड़ सकता है।
सिराज ने एक ओवर में 2 विकेट झटके। सिराज ने पांचवीं गेंद पर हेनरी शिपली को बोल्ड कर दिया। न्यूजीलैंड का स्कोर 46 ओवर के बाद 8 विकेट पर 294 रन है। मोहम्मद सिराज ने इस मैच में 10 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए 46 रन देकर 4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 24 गेंद में 56 रन बनाने हैं। ब्रेसवेल अब भी क्रीज पर हैं।
भारत को जिस चीज का काफी देर से इंतजार था वह मोहम्मद सिराज ने खत्म किया। सिराज ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। सिराज ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर मिशेल सैंटनर को पवेलियन की राह दिखाई। सैंटनर 45 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। लोकल ब्वॉय सिराज की यह गेंद जोर से पटकी हुई गेंद थी। सैंटनर ऑफ स्टंप के लाइन की छोटी गेंद को पुल करने गए। गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगकर लॉन्ग ऑन और डीप मिडविकेट के बीच टंग गई। वहां खड़े सूर्यकुमार यादव ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। मिशेल सैंटनर ने आउट होने से पहले ब्रेसवेल के साथ 102 में 162 रन की साझेदारी की।
माइकल ब्रेसवेल ने 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। ब्रेसवेल ने 57वीं गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की। न्यूजीलैंड की ओर से यह वनडे में तीसरा सबसे तेज शतक है। इस सूची में पहले नंबर पर कोरी एंडरसन और दूसरे पर जेसी रायडर हैं।
माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सैंटनर के बीच 75 गेंद में 126 रन जोड़ चुके हैं। इसके साथ ही दोनों ने वनडे इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए 7वें विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन की साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड जैकब ओरम और नील ब्रूम के नाम था। नील ब्रूम और जैकब ओरम ने 2010 में नेपियर में बांग्लादेश के खिलाफ 7वें विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की थी।
माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सैंटनर के बीच 7वें विकेट 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 62 गेंद में 100 रन जोड़े। माइकल ब्रेसवेल के 43 गेंद में 74 रन हैं। मिशेल सैंटनर के 27 गेंद में 32 रन हैं। 39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 231 रन है।
माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड की पारी संभाल ली है। दोनों सातवें विकेट के लिए अब तक 56 गेंद में 83 रन जोड़ चुके हैं। माइकल ब्रेसवेल ने 31 गेंद में अपना दूसरा वनडे इंटरनेशनल में अर्धशतक पूरा किया। वह 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 गेंद में 65 रन बना चुके हैं। मिशेल सैंटनर के 26 गेंद में 28 रन हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं। भारत ने यदि जल्द ही इस जोड़ी को नहीं तोड़ा तो उसके लिए मुश्किल हो सकती है।
33 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 162 रन है। माइकल ब्रेसवेल के 20 गेंद में 29 रन हैं। मिशेल सैंटनर के गेंद 14 गेंद में 14 रन हैं। न्यूजीलैंड का मौजूदा रनरेट 4.9 है। उसे यदि यह मैच जीतना है तो करीब 11 के औसत से रन बनाने होंगे।
मोहम्मद सिराज ने भारत को छठी सफलता दिलाई। सिराज ने 29वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान टॉम लैथम को डीप स्क्वायर लेग पर वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम 46 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए।
शमी मैदान पर लौट आए हैं। शमी ने अपने दूसरे स्पेल के दूसरे ओवर में तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड (BOLD) कर दिया। ग्लेन फिलिप्स 20 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। शमी की यह गेंद ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ थी। फिलिप्स ने लॉन्ग ऑन पर उठाकर मारने की कोशिश की, लेकिन चूक गए और गेंद थाई पैड पर लगने के बाद स्टंप्स पर जाकर लग गई। फिलिप्स की जगह माइकल ब्रेसवेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
23 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 107 रन है। कप्तान टॉम लैथम के 26 गेंद में 15 और ग्लेन फिलिप्स के 14 गेंद में 9 रन हैं। दोनों के बीच 32 गेंद में 18 रन की साझेदारी हुई है।
इस बीच भारतीय कुश्ती के लिए एक निराशाजनक है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बुधवार 18 जनवरी 2023 को भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कुलदीप यादव ने 18वें ओवर में भारत को एक और सफलता दिलाई। कुलदीप ने चौथी गेंद पर डेरिल मिशेल को एलबीडब्ल्यू किया। मिशेल 12 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेरिल मिशेल की जगह ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ग्लेन फिलिप्स ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला।
भारत को तीसरी सफलता कुलदीप यादव ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिलाई। कुलदीप यादव ने हेनरी निकोल्स को बोल्ड कर दिया। निकोल्स 31 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। कुलदीप की यहगुगली गेंद थी, जो ऑफ स्टंप के करीब पर लेंथ बॉल थी। गेंद टप्पा खाने के बाद गिरकर अंदर आई और निकोल्स चूक गए और गेंद स्टंप्स पर जाकर लगी।
न्यूजीलैंड की पारी 15 ओवर हो चुके हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 74 रन है। हेनरी निकोल्स के 28 गेंद में 14 रन हैं। डेरिल मिशेल के 7 गेंद में 4 रन हैं। शार्दुल ठाकुर ने 2 ओवर में 5 रन देकर एक विकेट लिया है।
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। शार्दुल ठाकुर ने फिन एलन को स्थानापन्न शाहबाज अहमद के हाथों स्क्वायर लेग पर कैच कराया। फिन एलन 39 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। फिन एलन की जगह डेरिल मिशेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
भारत के लिए चिंता की खबर है। शमी अपना चौथा ओवर करने के बाद मैदान से बाहर चले गए हैं। दरअसल, शमी ने 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर फॉलोथ्रो में कैच पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन चोट खा बैठे। हम उम्मीद करेंगे कि शमी जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करें।
न्यूजीलैंड की पारी के 8 ओवर हो चुके हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 28 रन है। फिन एलन के 24 गेंद में 14 रन हैं। हेनरी निकोल्स 8 गेंद खेल चुके हैं, लेकिन अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं। शमी ने सातवां ओवर मेडन फेंका था। न्यूजीलैंड का मौजूदा रनरेट 3.5 का है।
हम अभी भारतीय गेंदबाजों से विकेट लेने की मांग ही कर रहे थे और मोहम्मद सिराज ने इसे पूरा कर दिया। मोहम्मद सिराज ने छठे ओवर की चौथी गेंद पर डेवोन कॉनवे को फाइन लेग पर कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। कॉनवे 16 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कॉनवे की जगह हेनरी निकोल्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
न्यूजीलैंड की पारी के 5 ओवर हो चुके हैं। न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए रन बनाए हैं। फिन एलन के 18 गेंद में 14 रन हैं। डेवोन कॉनवे के 12 गेंद में 10 रन हैं। दोनों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी, नहीं तो उसके लिए मुश्किल हो सकती है।
न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन और डेवोन कॉनवे ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड ने 3 ओवर में बिना विकेट खोए 18 रन बनाए। एलन ने 11 गेंद में 9 और कॉनवे ने 7 गेंद में 9 रन बनाए हैं।
शुभमन गिल 149 गेंद पर 208 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 19 चौके और 9 छक्के लगाए। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 350 का लक्ष्य मिला। कुलदीप यादव 5 और मोहम्मद शमी 2 रन बनाकर क्रीज पर।
49वें ओवर की शुरुआत से पहले शुभमन गिल 185 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने लगातार 3 छक्के जड़े और 200 रन पूरे किए। टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में 7 विकेट 338 रन बनाए। कुलदीप यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया को सातवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर 3 रन बनाकर रन आउट हो गए। शुभमन गिल 169 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 46.4 ओवर में 7 विकेट पर 302 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर कुलदीप यादव क्रीज पर।
टीम इंडिया का छठा विकेट गिरा। वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया ने 45 ओवर में 6 विकेट पर 292 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 162 और नए बल्लेबाज के तौर पर शार्दुल ठाकुर क्रीज पर
टीम इंडिया ने 44 ओवर में 5 विकेट पर 286 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 159 और वाशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 26 गेंद पर 37 रन की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया को पांचवां झटका है। हार्दिक पांड्या 38 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट। शुभमन गिल 133 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 39.4 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन। थर्ड अंपायर के इस फैसले को लेकर विवाद होगा। ऐसा लगा बेल्स विकेटकीपर टॉथ लाथम के गलव्स से गिरी। गेंद स्टंप से ऊपर निकल गई। थर्ड अंपायर ने बोल्ड दिया।
India vs New Zealand 1st ODI Score:विश्व रिकॉर्ड दोहरे शतक के बावजूद टीम से बाहर किये जाने पर मचे बवाल के बाद इशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में अंतिम एकादश में वापसी कर सकते हैं हालांकि उन्हें मध्यक्रम में उतरना पड़ेगा । बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले किशन को श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में बाहर रखा गया । शुभमन गिल को उन पर तरजीह दी गई जिन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज किया । गिल ने तीन मैचों में 70, 21 और 116 रन बनाये । न्यूजीलैंड के खिलाफ सलामी जोड़ी में किसी बदलाव की संभावना नहीं है । केएल राहुल निजी कारणों से उपलब्ध नहीं है लिहाजा किशन को विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपा जा सकता है। वह अब तक दस वनडे में से तीन में मध्यक्रम में उतर चुके हैं तो उन्हें इस क्रम पर बल्लेबाजी का अनुभव है । टीम में शामिल दूसरे विकेटकीपर केएस भरत के चुने जाने की संभावना कम है क्योंकि राहुल की गैर मौजूदगी में उन्हें कवर के तौर पर ही रखा गया है । इस साल होने वाले विश्व कप को देखते हुए हर मैच अहम है और भारत श्रीलंका के खिलाफ वाली लय को कायम रखना चाहेगा ।