India vs England, 3rd Test Match: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक कीर्तिमान अपने नाम किया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों के खिलाफ 2000 या उससे अधिक रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए। इसके साथ ही उन्होंने जहां दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। वहीं, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग की बराबरी भी की। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में अब 4 देशों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन हैं।

रोहित शर्मा के अब ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ 2000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन हो चुके हैं। रोहित के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 मैच में 3479 रन हैं। रोहित के वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 मैच में 2884 रन हैं। रोहित के श्रीलंका के खिलाफ 78 मैच में 2784 रन हैं। राजकोट टेस्ट मैच के पहले रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 46 मैच में 1971 रन थे। अब उनके 2000 से ज्यादा रन हो गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर देशों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान 8 देशों (ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे) के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए थे।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने करियर में 7 देशों (वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका) के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए थे।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 6 देशों (ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड) के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुनील गावस्कर संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने करियर में 4 देशों (वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए थे।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में सौरव गांगुली संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने करियर में 4 देशों (श्रीलंका, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए थे।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग भी संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने करियर में 4 देशों (श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड) के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए थे।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। इन तीनों भारतीयों ने अपने करियर में 3 देशों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए थे।