बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। सीरीज की शुरुआत पर्थ में 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के खेलने की संभावना नहीं है। वह व्यक्तिगत कारणों के चलते टीम के साथ रवाना भी नहीं हुए हैं। ऐसे में पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के टीम की कमान संभालने की संभावना है। बात कप्तानी की चल रही तो अब तक सिर्फ दो ही भारतीय ऐसे हुए हैं, जिनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं गंवाया है।
इस लेख में हम उन दोनों भारतीयों के अलावा यह भी जानेंगे कि किस भारतीय ने अपनी अगुआई में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत दिलाई थी। वहीं अब तक कितने भारतीय ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं और उनके जीत हार का रिकॉर्ड क्या है?
बिशन सिंह बेदी ने भारत को दिलाई थी ऑस्ट्रेलिया में पहली जीत
ऑस्ट्रेलिया में भारत को पहली टेस्ट जीत बिशन सिंह बेदी ने दिलाई थी। बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट मैच खेले। इसमें से 3 हारे और 2 में जीत हासिल की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत दिसंबर 1977 को मेलबर्न में हासिल हुई थी। भारत ने वह टेस्ट मैच 222 रन से जीता था। उनकी ही अगुआई में भारत ने जनवरी 1978 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 2 रन से हराया था।
लाला अमरनाथ, चंदू बोर्डे, मंसूर अली खान पटौदी, बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और अंजिक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाल चुके हैं। इनमें से सिर्फ कपिल देव और अंजिक्य रहाणे ही ऐसे कप्तान हैं, जिनकी अगुआई में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है।
ये भारतीय नहीं जीत पाए ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मैच
वहीं, लाला अमरनाथ, चंदू बोर्डे, मंसूर अली खान पटौदी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग ऐसे कप्तान हैं, जिनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई। बिशन सिंह बेदी के अलावा सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ऐसे भारतीय हैं, जिनकी अगुआई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में जीत हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया में 14 भारतीयों ने संभाली भारतीय टेस्ट टीम की कमान
लाला अमरनाथ: 5 टेस्ट मैच खेले, 4 हारे, एक ड्रॉ खेला
चंदू बोर्डे: एक टेस्ट मैच खेला, हार गये
मंसूर अली खान पटौदी: तीन टेस्ट मैच खेले, तीनों हारे
बिशन सिंह बेदी: 5 टेस्ट मैच खेले, 3 हारे, 2 जीते
सुनील गावस्कर: 3 में एक हारे, एक जीते, एक ड्रॉ
कपिल देव: 3 टेस्ट मैच खेले, कोई नहीं हारा, सभी ड्रॉ खेले
मोहम्मद अजहरुद्दीन: 5 टेस्ट मैच खेले, 4 हारे, एक ड्रॉ खेला
सचिन तेंदुलकर: 3 टेस्ट मैच खेले, तीनों हारे
सौरव गांगुली: 4 टेस्ट मैच खेले, 2 ड्रॉ खेले, एक जीता, एक हारा
अनिल कुंबले: 4 टेस्ट मैच खेले, एक जीता, 2 हारे, एक ड्रॉ खेला
एमएस धोनी: 5 टेस्ट मैच खेले, 4 हारे, एक ड्रॉ खेला
वीरेंद्र सहवाग: एक टेस्ट मैच खेला, हार गये
विराट कोहली: 7 टेस्ट मैच खेले, 2 जीते, 3 हारे, 2 ड्रॉ खेले
अजिंक्य रहाणे: 3 टेस्ट मैच खेले, 2 जीते, कोई नहीं हारा
ऑस्ट्रेलिया में भारत की कमान संभालने वाले क्रिकेटर की जीत/हार का आंकड़ा
| भारतीय कप्तान | नतीजा | जीत/हार का अंतर | टॉस | मैदान | मैच शुरू होने की तिथि |
| लाला अमरनाथ | हारा | पारी और 226 रन | हारा | ब्रिसबेन | 28 नवंबर 1947 |
| लाला अमरनाथ | ड्रॉ | – | जीता | सिडनी | 12 दिसंबर 1947 |
| लाला अमरनाथ | हारा | 233 रन | हारा | मेलबर्न | 1 जनवरी 1948 |
| लाला अमरनाथ | हारा | पारी और 16 रन | हारा | एडिलेड | 23 जनवरी 1948 |
| लाला अमरनाथ | हारा | पारी और 177 रन | हारा | मेलबर्न | 6 फरवरी 1948 |
| चंदू बोर्डे | हारा | 146 रन | हारा | एडिलेड | 23 दिसंबर 1967 |
| मंसूर अली खान पटौदी | हारा | पारी और 4 रन | जीता | मेलबर्न | 30 दिसंबर 1967 |
| मंसूर अली खान पटौदी | हारा | 39 रन | जीता | ब्रिसबेन | 19 जनवरी 1968 |
| मंसूर अली खान पटौदी | हारा | 144 रन | जीता | सिडनी | 26 जनवरी 1968 |
| बिशन सिंह बेदी | हारा | 16 रन | हारा | ब्रिसबेन | 2 दिसंबर 1977 |
| बिशन सिंह बेदी | हारा | 2 विकेट | जीता | पर्थ | 16 दिसंबर 1977 |
| बिशन सिंह बेदी | जीता | 222 रन | जीता | मेलबर्न | 30 दिसंबर 1977 |
| बिशन सिंह बेदी | जीता | पारी और 2 रन | हारा | सिडनी | 7 जनवरी 1978 |
| बिशन सिंह बेदी | हारा | 47 रन | हारा | एडिलेड | 28 जनवरी 1978 |
| सुनील गावस्कर | हारा | पारी और 4 रन | जीता | सिडनी | 2 जनवरी 1981 |
| सुनील गावस्कर | ड्रॉ | – | जीता | एडिलेड | 23 जनवरी 1981 |
| सुनील गावस्कर | जीता | 59 रन | हारा | मेलबर्न | 7 फरवरी 1981 |
| कपिल देव | ड्रॉ | – | हारा | एडिलेड | 13 दिसंबर 1985 |
| कपिल देव | ड्रॉ | – | जीता | मेलबर्न | 26 दिसंबर 1985 |
| कपिल देव | ड्रॉ | – | जीता | सिडनी | 2 जनवरी 1986 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | हारा | 10 विकेट | हारा | ब्रिसबेन | 29 नवंबर 1991 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | हारा | 8 विकेट | जीता | मेलबर्न | 26 दिसंबर 1991 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | ड्रॉ | – | जीता | सिडनी | 2 जनवरी 1992 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | हारा | 38 रन | जीता | एडिलेड | 25 जनवरी 1992 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | हारा | 300 रन | हारा | पर्थ | 1 फरवरी 1992 |
| सचिन तेंदुलकर | हारा | 285 रन | हारा | एडिलेड | 10 दिसंबर 1999 |
| सचिन तेंदुलकर | हारा | 180 रन | जीता | मेलबर्न | 26 दिसंबर 1999 |
| सचिन तेंदुलकर | हारा | पारी और 141 रन | जीता | सिडनी | 2 जनवरी 2000 |
| सौरव गांगुली | ड्रॉ | – | जीता | ब्रिसबेन | 4 दिसंबर 2003 |
| सौरव गांगुली | जीता | 4 विकेट | हारा | एडिलेड | 12 दिसंबर 2003 |
| सौरव गांगुली | हारा | 9 विकेट | जीता | मेलबर्न | 26 दिसंबर 2003 |
| सौरव गांगुली | ड्रॉ | – | जीता | सिडनी | 2 जनवरी 2004 |
| अनिल कुंबले | हारा | 337 रन | हारा | मेलबर्न | 26 दिसंबर 2007 |
| अनिल कुंबले | हारा | 122 रन | हारा | सिडनी | 2 जनवरी 2008 |
| अनिल कुंबले | जीता | 72 रन | जीता | पर्थ | 16 जनवरी 2008 |
| अनिल कुंबले | ड्रॉ | – | जीता | एडिलेड | 24 जनवरी 2008 |
| एमएस धोनी | हारा | 122 रन | हारा | मेलबर्न | 26 दिसंबर 2011 |
| एमएस धोनी | हारा | पारी और 68 रन | जीता | सिडनी | 3 जनवरी 2012 |
| एमएस धोनी | हारा | पारी और 37 रन | हारा | पर्थ | 13 जनवरी 2012 |
| वीरेंद्र सहवाग | हारा | 298 रन | हारा | एडिलेड | 24 जनवरी 2012 |
| विराट कोहली | हारा | 48 रन | हारा | एडिलेड | 9 दिसंबर 2014 |
| एमएस धोनी | हारा | 4 wickets | जीता | ब्रिसबेन | 17 दिसंबर 2014 |
| एमएस धोनी | ड्रॉ | – | हारा | मेलबर्न | 26 दिसंबर 2014 |
| विराट कोहली | ड्रॉ | – | हारा | सिडनी | 6 जनवरी 2015 |
| विराट कोहली | जीता | 31 रन | जीता | एडिलेड | 6 दिसंबर 2018 |
| विराट कोहली | हारा | 146 रन | हारा | पर्थ | 14 दिसंबर 2018 |
| विराट कोहली | जीता | 137 रन | जीता | मेलबर्न | 26 दिसंबर 2018 |
| विराट कोहली | ड्रॉ | – | जीता | सिडनी | 3 जनवरी 2019 |
| विराट कोहली | हारा | 8 विकेट | जीता | एडिलेड | 17 दिसंबर 2020 |
| अजिंक्य रहाणे | जीता | 8 विकेट | हारा | मेलबर्न | 26 दिसंबर 2020 |
| अजिंक्य रहाणे | ड्रॉ | – | हारा | सिडनी | 7 जनवरी 2021 |
| अजिंक्य रहाणे | जीता | 3 विकेट | हारा | ब्रिसबेन | 15 जनवरी 2021 |
