बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट में भी भारतीय टीम बैकफुट पर है। सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारत का टॉप ऑर्डर एक बार फिर फेल रहा। विराट कोहली का बल्ला फिर नहीं चला। वह 69 गेंद पर 17 रन बनाकर एक आउट हुए। स्कॉट बोलैंड ने उन्हें चौथी बार आउट किया। 123 मैच के करियर में कोहली पहली बार इतनी गेंद खेलने के बाद बगैर बाउंड्री लगाए आउट हुए।
भारतीय टीम को पहला झटका 5वें ओवर में लगा। केएल राहुल 4 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद 8वें ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल आउट हुए। स्कॉट बोलैंड ने अगली ही गेंद पर विराट कोहली को लगभग आउट कर दिया था। बल्ले का किनारा लेकर गेंद स्लिप में गई। स्टीव स्मिथ ने डाइव लगाई और गेंद पर उछाला। मार्नस लाबुशेन ने कैच लिया। थर्ड अंपायर को लगा कि स्मिथ ने जब गेंद ऊपर थ्रो किया तो वह जमीन में लग गई थी।
Border-Gavaskar Trophy, 2024/25
Australia
181(51.0)& 162/4(27.0)
India
185(72.2)& 157(39.5)
Match Ended ( Day 3 – 5th Test )
Australia beat India by 6 wickets
कोहली लौटे पवेलियन
इसके बाद विराट कोहली संभलकर खेले। लंच तक वह टिके रहे। पहले सेशन की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने अपना विकेट फेंक दिया। उन्होंने 64 गेंद पर 20 रन बनाए। नाथन लियोन को विकेट मिला। लंच के बाद विराट कोहली आउट हो गए। एक बार फिर गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और स्लिप में ब्यू वेबस्टर ने कैच लपका। कोहली एक बार फिर भारत को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 69 गेंद पर 17 रन बनाए। 123 मैच और 209 पारी के करियर में कोहली पहली बार इतनी गेंदों का सामना करने के बाद बाउंड्री नहीं लगा पाए।
विराट कोहली बनाम स्कॉट बोलैंड
स्कॉट बोलैंड के सामने विराट कोहली संघर्ष करते दिखे हैं। उन्होंने 6 पारी में 98 गेंद पर 32 रन बनाए हैं। 4 बार आउट हुए हैं। हर बार वह स्लिप या विकेटकीपर को कैच देकर आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर 5 मैच की 8 पारी में 26.29 के औसत से 184 रन बनाए हैं। 7 बार वह आउट हुए हैं। आउट होने का तरीका नहीं बदला है। सिडनी टेस्ट से पहले भी विराट कोहली भी इसी तरह आउट हुए। हर पारी में आउट होने के तरीके के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।