IND vs AUS, 4th T20I Cricket Score: भारत ने 5 मैच की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की। टीम इंडिया ने एक दिसंबर 2023 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी टी20 सीरीज अपने नाम की।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज फरवरी 2019 में गंवाई थी। उसके बाद टीम इंडिया ने दिसंबर 2020 और सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमशः 2-1, 2-1 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी। यही नहीं, भारत टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच (135) जीतने वाली टीम बन गई।
रायपुर में खेले गए मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना पाई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया।
दीपक चाहर महंगे रहे। उन्होंने 4 ओवर में 44 रन दिए, लेकिन 2 विकेट लेने में सफल रहे। आवेश खान ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 36 रन (23 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) बनाए। ट्रैविस हेड 31, बेन मैकडरमॉट 19, टिम डेविड 19, मैथ्यू शॉर्ट 22 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले एक समय भारत का स्कोर 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन था, लेकिन इसके बाद अगली 9 गेंद में उसने सिर्फ 7 रन बनाए और 5 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए।
जेसन बेहरेनडॉर्फ और तनवीर संघा ने 2-2 विकेट लिए। भारत की ओर से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। यह उनका टी20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर भी है। यशस्वी जायसवाल 37, जितेश शर्मा 35 और ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह की जगह दीपक चाहर, तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर और इशान किशन की जगह जितेश शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, रिचर्डसन और नाथन एलिस प्लेइंग इलेवन से बाहर थे।
Australia in India, 5 T20I Series, 2023
India
174/9 (20.0)
Australia
154/7 (20.0)
Match Ended ( Day – 4th T20I )
India beat Australia by 20 runs
India vs Australia 4th T20I Updates: भारत टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच (135) जीतने वाली टीम बन गई।
बेन ड्वारशुइस 13वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने चौका लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह ने लंबा छक्का लगाया। गेंद सेकंड टियर में स्टैंड में जाकर गिरी। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 107 रन है। रिंकू के 15 गेंद में 26 रन हैं। ऋतुराज के 26 गेंद में 28 रन हैं। दोनों के बीच 29 गेंद में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।
मैथ्यू शॉर्ट 12वां ओवर लेकर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू ने छक्का लगाया। इस ओवर से भारत के खाते में 10 रन आए। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन है। रिंकू के 12 गेंद में 18 रन हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के 23 गेंद में 22 रन हैं। दोनों के बीच 23 गेंद में 30 रन की साझेदारी हो चुकी है।
क्रिस ग्रीन 11वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रिंकू सिंह रन नहीं ले पाए। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पैड पर लगकर फाइन लेग की दिशा में गई। इस बीच ऋतुराज और रिंकू ने दौड़कर एक रन पूरा किया। इस ओवर से भारत के खाते में सिर्फ 4 रन ही आए। भारत का स्कोर 11 ओवर के बाद 3 विकेट पर 83 रन है। रिंकू के 8 गेंद में 10 रन हैं। ऋतुराज के 21 गेंद में 20 रन हैं। दोनों के बीच 17 गेंद में 20 रन की साझेदारी हुई है।
तनवीर सांघा 10वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रिंकू सिंह ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर ऋतुराज ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने मिड-विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 3 विकेट पर 79 रन है। ऋतुराज के 18 गेंद में 19 और रिंकू के 5 गेंद में 8 रन हैं। दोनों के बीच 11 गेंद में 16 रन की साझेदारी हुई है।
रिंकू सिंह ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। उन्होंने चौथी गेंद पर चौका भी लगाया। इस ओवर से भारत के खाते में 7 रन आए और उसने एक विकेट गंवाया। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 70 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 14 गेंद में 12 रन हैं। रिंकू सिंह के 3 गेंद में 6 रन हैं।
बेन ड्वारशुइस 9वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव को विकेट के पीछे मैथ्यू वेड को कैच करा दिया। सूर्या को सिर्फ एक रन से ही संतोष करना पड़ा। बेन ड्वारशुइस की यह गेंद ऑफ स्टम्प के करीब गुड लेंथ थी। सूर्यकुमार यादव उसे धकेलना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समां गई। सूर्या की जगह रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
आठवां ओवर तनवीर सांघा लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर भारत ने श्रेयस अय्यर का विकेट गंवाया। सांघा की यह गेंद ऑफ स्टम्प पर फुलर थी। श्रेयस अय्यर लॉन्ग ऑन पर उठाकर मारना चाहते थे लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और लॉन्ग ऑन पर क्रिस ग्रीन ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। श्रेयस अय्यर 7 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 63 रन है।
यशस्वी की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए। सातवां ओवर क्रिस ग्रीन लेकर आए। श्रेयस अय्यर ने उनकी तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। हालांकि, इस ओवर से भारत के खाते में सिर्फ 5 रन ही आए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 55 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 11 गेंद में 10 और श्रेयस अय्यर के 3 गेंद में 2 रन हैं।
आरोन हार्डी छठा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर वाइड रही। अगली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ कोई रन नहीं ले पाए। चौथी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। इसके साथ ही भारत के 50 रन पूरे हो गए। पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल कोई रन नहीं ले पाए। आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाने का प्रयास किया। उन्होंने पुल करने की जल्दबाजी की, बल्ले पर ऊंचा मारा और गेंद मिड-ऑन के ऊपर से उछल गई और मैकडरमॉट ने आसान सा कैच पकड़ लिया। यशस्वी जयसवाल 28 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया। भारत का स्कोर एक विकेट पर 50 रन है।
पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 43 रन है। यशस्वी के 24 गेंद में 32 और ऋतुराज गायकवाड़ के 6 गेंद में 6 रन हैं। यशस्वी अब तक 5 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। ऋतुराज के खाते में एक चौका है। पांचवें ओवर से भारत के खाते में 14 रन आए। यशस्वी ने क्रिस ग्रीन के इस ओवर की तीसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर 2 और छठी गेंद पर एक रन लिए।
जेसन बेहरेनडॉर्फ चौथा ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। चौथी गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर यशस्वी ने एक रन ले लिया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 29 रन है। यशस्वी के 19 गेंद में 19 और ऋतुराज के 4 गेंद में 5 रन हैं।
तीसरा ओवर बेन ड्वारशुइस लेकर आए। यशस्वी जायसवाल ने उनकी दूसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके जड़े। इस ओवर से भारत के खाते में 12 रन आए। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 24 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ को अब तक एक भी गेंद खेलने को नहीं मिली है। यशस्वी के 18 गेंद में 19 रन हैं।
जेसन बेहरेनडॉर्फ दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने शानदार चौका लगाया। यशस्वी ने तीसरी गेंद पर दौड़कर 2 रन लिए। पांचवीं गेंद पर बाई का चौका मिला। आखिरी गेंद पर यशस्वी ने फिर एक रन दौड़कर ले लिया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 11 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक एक भी गेंद नहीं खेली है।
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन हार्डी पहला ओवर लेकर आए। शुरुआती 5 गेंद में यशस्वी जायसवाल अपना और टीम का खाता नहीं खोल पाए। ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। हालांकि, गेंद पिचिंग आउट साइड थी। इस बीच यशस्वी ने दौड़कर एक रन (लेग बाई) ले लिया था। इस तरह पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए एक रन था।
विजय हजारे ट्रॉफी में विराट ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 124 रन की कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम झारखंड को जीत दिलाई। उनके साथ वरुण एरोन ने भी 4 विकेट झटककर जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरी खबर के लिए क्लिक करें
ऑस्ट्रेलिया ने 5 बदलाव किए हैं। कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतने के बाद मैथ्यू वेड ने बताया, हम फिर गेंदबाजी करेंगे। हमने 5 बदलाव किए हैं। मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, रिचर्डसन और नाथन एलिस बाहर हो गए हैं। चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ को श्रेय जाता है। उन्होंने विश्व कप के खिलाड़ियों को घर भेजने का फैसला किया। इससे दूसरे खिलाड़ियों को एक अवसर मिलता है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जोश फिलिप, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, तनवीर सांघा
भारत का चौथा बदलाव इशान किशन की जगह जितेश शर्मा हैं। भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, आवेश खान, मुकेश कुमार।
A look at #TeamIndia’s Playing XI for the 4th T20I ????
— BCCI (@BCCI) December 1, 2023
Follow the Match ▶️ https://t.co/iGmZmBsSDt#INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/DgHpRsNjyS
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वह यहां पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। देखते हैं कैसा रहता है, बहुत उत्साहित हूं। हमारी प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह की जगह दीपक चाहर, तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन में हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि यहां पर बाद में बल्लेबाजी करना ज्यादा फायदे का सौदा रहेगा, क्योंकि ओस (ड्यू) असर डाल सकती है। सूर्यकुमार यादव ने भी कहा कि वह टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनना चाहते थे।
सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि रोहित शर्मा को कम से कम अगले साल टी20 विश्व कप तक भारत का कप्तान बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘रोहित को सभी प्रारूपों में लौटने के बाद भारत की कप्तानी करनी चाहिए, क्योंकि उसने विश्व कप में इतना शानदार प्रदर्शन किया।’ पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
भारत के युवा बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल, इशान किशन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जरूरत के समय अच्छी पारियां खेली हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे मैच में 57 गेंद में 123 रन बनाए थे। टीम इंडिया के फैंस को इन सभी से फिर ऐसी ही पारियों की उम्मीद होगी।
अब भारतीय गेंदबाजों के सामने टिम डेविड, जोश फिलीप और बेन मैकडरमोट की चुनौती होगी जो पिछले 5-6 सप्ताह में सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके अलावा विश्व कप फाइनल में यादगार पारी खेलने वाले ट्रैविस हेड और अनुभवी कप्तान मैथ्यू वेड भी टीम में हैं। गुवाहाटी की तरह रायपुर में भी ओस की भूमिका अहम होगी और टॉस जीतने वाला कप्तान लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दूसरी पारी में गीली गेंद से जूझना पड़ सकता है।
भारतीय टीम ग्लेन मैक्सवेल की कमी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी जिन्होंने अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा मैच जिताया था। उन्होंने 48 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेली थी। स्टीव स्मिथ और एडम जम्पा भी स्वदेश लौट चुके हैं चूंकि वे विश्व कप टीम में भी थे और भारत में प्रवास काफी लंबा हो गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप से पहले कार्यभार प्रबंधन और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए अपने कई शीर्ष खिलाड़ियों को इस श्रृंखला से फारिग कर दिया है।
भारत ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार तीन बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। इस फॉर्मेट में लगातार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर करने के मामले में भारतीय टीम नेपाल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।
पहले मैच में डायमंड शून्य पर आउट होने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ वर्तमान में 181 रन के साथ सीरीज रन-चार्ट में सबसे आगे हैं।
जेसन बेहरेनडॉर्फ ने सीरीज में अपने 8 ओवरों में सिर्फ 37 रन दिए हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 गुवाहाटी में खेला गया था। उस मैच में दो शतक लगे थे। टी20 इंटरनेशनल में चौथी बार एक मैच में दो शतक लगे थे।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, बेन मैकडरमोट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, क्रिस ग्रीन, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे टी20 मैच में 4 ओवर्स में 68 लुटाए। उन्होंने अंतिम ओवर में 21 रन दे दिए थे। दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है। वह नई गेंद से उपयोगी साबित हो सकते हैं। एक मैच के ब्रेक के बाद डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ मुकेश कुमार भी टीम में लौटे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान के पास विविधता और नयेपन का अभाव दिखा। दोनों ने 130 या 140 की रफ्तार से गेंदबाजी की, लेकिन गेंद की लेंथ में विविधता नहीं ला पाए, जिससे बल्लेबाज के लिए उसे भांपना आसान हो गया। इसके अलावा दोनों प्रभावी यॉर्कर डालने में भी नाकाम रहे। बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर की वापसी के मायने हैं कि तिलक वर्मा को बाहर रहना पड़ सकता है, चूंकि यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव और फिनिशर रिंकू सिंह का चयन तो तय है।
