IND vs AUS, 4th T20I Cricket Score: भारत ने 5 मैच की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की। टीम इंडिया ने एक दिसंबर 2023 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी टी20 सीरीज अपने नाम की।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज फरवरी 2019 में गंवाई थी। उसके बाद टीम इंडिया ने दिसंबर 2020 और सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमशः 2-1, 2-1 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी। यही नहीं, भारत टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच (135) जीतने वाली टीम बन गई।
रायपुर में खेले गए मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना पाई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया।
दीपक चाहर महंगे रहे। उन्होंने 4 ओवर में 44 रन दिए, लेकिन 2 विकेट लेने में सफल रहे। आवेश खान ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 36 रन (23 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) बनाए। ट्रैविस हेड 31, बेन मैकडरमॉट 19, टिम डेविड 19, मैथ्यू शॉर्ट 22 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले एक समय भारत का स्कोर 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन था, लेकिन इसके बाद अगली 9 गेंद में उसने सिर्फ 7 रन बनाए और 5 विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस सबसे सफल रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए।
जेसन बेहरेनडॉर्फ और तनवीर संघा ने 2-2 विकेट लिए। भारत की ओर से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। यह उनका टी20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर भी है। यशस्वी जायसवाल 37, जितेश शर्मा 35 और ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह की जगह दीपक चाहर, तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर और इशान किशन की जगह जितेश शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, रिचर्डसन और नाथन एलिस प्लेइंग इलेवन से बाहर थे।
Australia in India, 5 T20I Series, 2023
India
174/9 (20.0)
Australia
154/7 (20.0)
Match Ended ( Day – 4th T20I )
India beat Australia by 20 runs
India vs Australia 4th T20I Updates: भारत टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच (135) जीतने वाली टीम बन गई।
मैथ्यू वेड आवेश खान की पांचवीं गेंद पर रन नहीं ले पाए। आखिरी गेंद पर उन्होंने दौड़कर एक रन लिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की जीत के लिए यह नाकाफी था। इसके साथ ही भारत ने 20 रन से मैच जीत लिया और 5 टी20 की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की।
आवेश खान 20वां ओवर लेकर आए। उनकी शुरुआती दो गेंद में वेड कोई रन नहीं बना पाए। तीसरी गेंद पर दौड़कर 2 रन लिए। चौथी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर मैथ्यू वेड ने छक्का जड़ दिया। हालांकि, अब यह मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ से निकल चुका है। उसे दो गेंद में 22 रन बनाने हैं, जो असंभव है।
मुकेश कुमार 19वां ओवर लेकर आए। मैथ्यू वेड ने उनकी पहली गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया। तीसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। यह गेंद काफी ऊंचे उठ गई थी, लेकिन अक्षर पटेल उसके नीचे तक पहुंच नहीं पाए अन्यथा वेड को पवेलियन की राह पकड़नी पड़ सकती थी। तीसरी गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर क्रिस ग्रीन ने एक रन पूरा किया। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर दौड़कर दो रन पूरे किए। आखिरी गेंद पर दौड़कर एक रन ले लिया। इस गेंद पर वह रन आउट हो सकते थे, लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 144 रन है।
आवेश खान 18वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर मैथ्यू वेड ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर आवेश खान ने बेन ड्वारशुइस को बोल्ड कर दिया। बेन ड्वारशुइस दो गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। बेन ड्वारशुइस की जगह क्रिस ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए। ग्रीन ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर मैथ्यू वेड ने एक रन लिया। हालांकि, आखिरी गेंद पर क्रिस ग्रीन कोई रन नहीं ले पाए। इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में 7 रन आए और एक विकेट गंवाया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 135 रन है।
दीपक चाहर 17वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को जीवनदान मिला। मुकेश कुमार और जितेश शर्मा दोनों ही कैच पकड़ नहीं पाए। हालांकि, यह इतना आसान भी नहीं था, लेकिन चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने मौका नहीं जाने दिया। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट का डीप मिड विकेट पर कैच लपका। मैथ्यू शॉर्ट 19 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह बेन ड्वारशुइस बल्लेबाजी के लिए आए। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 128 रन है।
मुकेश कुमार 16वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद में मैथ्यू वेड ने एक रन लिया। दूसरी गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने एक रन लेकर स्ट्राइक वेड को दी। वेड ने छक्का जड़ दिया। बाद में पता चला कि यह नो बॉल थी। हालांकि, वेड फ्री हिट का लाभ नहीं उठा पाए। मुकेश की यॉर्कर पर वह पूरी तरह से बीट हुए। चौथी गेंद पर मैथ्यू वेड ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर मैथ्यू वेड ने 2 रन लिए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16 ओवर के बाद 5 विकेट पर 122 रन है।
दीपक चाहर 15वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद पर एक रन लिया। चौथी गेंद पर टिम डेविड ने भी छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर यशस्वी जायसवाल ने आसान कैच लपक लिया। टिम डेविड 20 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने एक छक्का लगाया। उनकी जगह कप्तान मैथ्यू वेड आए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15 ओवर के बाद 5 विकेट पर 108 रन है।
मुकेश कुमार 14वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में 9 रन आए। मैथ्यू शॉर्ट ने ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 99 रन है। मुकेश कुमार 2 ओवर में 19 रन दे चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।
रवि बिश्नोई 13वां ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 1 रन दिया। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 90 रन है। टिम डेविड के 16 गेंद में 17 रन हैं। मैथ्यू शॉर्ट के 8 गेंद में 2 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 7 ओवर में 85 रन चाहिए।
अक्षर पटेल की यह गेंद चौथे स्टम्प पर ऑर्म बॉल थी। बेन मैकडरमॉट ने हवा में स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन मिस कर गए और गेंद विकेट पर जा लगी। विकेट लेने के बाद अक्षर पटेल ने मैकडरमॉट को ऐसे घूरा जैसे कह रहे हों कि पिछली गेंद का बदला ले लिया। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 89 रन है। टिम डेविड के 14 गेंद में 16 रन हैं। शॉर्ट के 4 गेंद में 2 रन हैं।
अक्षर पटेल 12वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर बेन मैकडरमॉट ने चौका लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। बेन मैकडरमॉट 22 गेंद में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका लगाया। उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाजी के लिए आए।
रवि बिश्नोई 11वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। मैदानी अंपायर ने मैकडरमॉट को आउट दे दिया। उन्होंने रिव्यू ले लिया। टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टम्प मिस कर रही थी। खास यह है कि इससे पहले जब रवि बिश्नोई ने दो बार रिव्यू लिया था, लेकिन तब अंपायर्स कॉल हो गया था। इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में 7 रन आए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 83 रन है। मैकडरमॉट के 20 गेंद में 15 और टिम डेविड के 14 गेंद में 16 रन हैं।
दूसरी पारी के पहले 10 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और कंगारू टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मैकडरमॉट 10 रन जबकि टिम डेविड 14 रन बनाकर नाबाद हैं। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अगले 10 ओवर यानी 60 गेंदों पर 99 रन बनाने हैं और उसके 7 विकेट शेष हैं।
कंगारू टीम ने दूसरी पारी में 8 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 60 रन बना लिए हैं। अब इस टीम को जीत के लिए 72 गेंदों पर 114 रन की जरूरत है। इस समय मैच का पलड़ा किसी भी टीम के पक्ष में झुक सकता है। दोनों टीमें जीत के लिए जोर लगा रही हैं, लेकिन बाजी कौन मारता है इस पर सबकी नजर है। ओस की वजह से भारतीय गेंदबाजों को बॉल ग्रिप करने में तो वहीं फील्डिंग में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है
कंगारू टीम को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया और उन्होंने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हार्डी को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस टीम ने अब 7 ओवर में 3 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं और अब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड आए हैं।
पॉवरप्ले यानी पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और कंगारू टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। अभी हार्डी 8 रन जबकि मैगडरमॉट 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरा झटका भी भारतीय स्पिन अक्षर पटेल ने दिया। ट्रेविस हेड खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 16 गेंदोें पर 31 रन बना लिए थे। अक्षर पटेल की गेंद पर उन्होंने शॉट खेला जो नजदीक में ही रह गया और मुकेश कुमार ने उनका आसान सा कैच लपक लिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अब एरोन हार्डी आए हैं। कंगारू टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं।
रवि बिश्नोई चौथा ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर जोश फिलिप को बोल्ड कर दिया। फिलिप 7 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह मैकडरमॉट बल्लेबाजी के लिए आए।
दीपक चाहर तीसरा ओवर लेकर आए। ट्रैविस हेड ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। हेड ने पांचवीं और छठी गेंद पर भी चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से यह बहुत ही शानदार ओवर रहा। इस ओवर से उसके खाते में 22 रन आए। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 40 रन है। हेड के 12 गेंद में 29 रन हैं। फिलिप के 6 गेंद में 8 रन हैं।
मुकेश कुमार दूसरा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में 2 चौके लगे। एक चौका ट्रैविस हेड और जोश फिलिप ने लगाया। दो गेंदें वाइड रहीं। इस ओवर से ऑस्ट्रेलिया के खाते में 11 रन आए। दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन है। ट्रैविस हेड के 6 गेंद में 7 और फिलिप के 6 गेंद में 8 रन हैं।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश फिलिप और ट्रैविस हेड ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आए। ट्रैविस हेड ने पहली ही गेंद पर 2 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर हेड ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर जोश फिलिप ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट खोए 7 रन है।
बेहरेनडॉर्फ और बेन ड्वारशुइस ने अंतिम दो ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी की। यही वजह रही कि ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम दो ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह मैच का टर्निंग पॉइंट हो सकता है। इससे पहले भारत निरंतर अंतराल पर विकेट गंवा रहा था, लेकिन रिंकू और जितेश की साझेदारी ने 180 से ज्यादा के स्कोर की नींव रख दी थी। अब देखना है कि भारतीय गेंदबाज क्या इस लक्ष्य का बचाव कर पाते हैं या नहीं। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।
जेसन बेहरेनडॉर्फ की अंतिम गेंद फुलर थी। रवि बिश्नोई ने डीप मिड-विकेट की दिशा में जोर से मारा। रवि दो रन लेना चाह रहे थे। उन्होंने डाइव लगाकर क्रीज तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन मैथ्यू वेड ने फिलिप के थ्रो पर उन्हें रन आउट कर दिया। वह 3 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस तरह भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए।
जेसन बेहरेनडॉर्फ 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर रिंकू सिंह को एलबीडब्ल्यू कर दिया। रिंकू ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल होने के कारण रिंकू सिंह को पवेलियन लौटना पड़ा। रिंकू सिंह 29 गेंद में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। रिंकू की जगह रवि बिश्नोई आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर दीपक चाहर छक्का लगाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर क्रिस ग्रीन को अपना कैच थमा बैठे।
बेन ड्वारशुइस 19वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर जितेश शर्मा ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर 2 रन लिए। चौथी गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से सीमा रेखा के बाहर भेजने की कोशिश में बिल्कुल बाउंड्री पर लपके गए। जितेश 19 गेंद मे 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक चौका और 3 छक्के लगाए। उनकी जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए। बेन ड्वारशुइस की 5वीं गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर अक्षर पटेल छक्का लगाने की कोशिश में डीप फाइन लेग पर बिल्कुल सीमा रेखा के पास लपके गए। दीपक चाहर नए बल्लेबाज हैं।
जेसन बेहरेनडॉर्फ 18वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रिंकू को भाग्य वाला चौका मिला। यह धीमी गति से की गई गेंद थी। रिंकू ने स्वीप के अंदाज में खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद ऊपरी किनारा लग कर सीमा रेखा के बाहर चली गई। दूसरी गेंद फुलर लेंथ थी। रिंकू ने वाइड फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया। शॉर्ट फाइन लेग के फील्डर ने दाहिने ओर डाइव लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन कमाल की टाइमिंग थी रिंकू की। गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। इस ओवर से भारत के खाते में 14 रन आए। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 161 रन है। रिंकू के 28 गेंद में 46 और जितेश शर्मा के 15 गेंद में 29 रन हैं। दोनों के बीच 28 गेंद में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है।
आरोन हार्डी 17वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रिंकू ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर जितेश ने एक रन लिया। तीसरी गेंद डॉट रही। रिंकू ने चौथी गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर खेलकर खाते में 4 रन जोड़े। पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर जितेश शर्मा ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 147 रन है।
तनवीर संघा 16वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से भारत के खाते में सिर्फ 5 रन ही आए। रिंकू के 20 गेंद में 29 और जितेश के 11 गेंद में 19 रन हैं। दोनों के बीच 16 गेंद में 23 रन की साझेदारी हुई है। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 134 रन है।
क्रिस ग्रीन 15वां ओवर लेकर आए। रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर जितेश शर्मा ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद डॉट रही, लेकिन चौथी गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया। इस ओवर से भारत के खाते में 14 रन आए। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 129 रन हैं। जितेश के 8 गेंद में 16 और रिंकू सिंह के 17 गेंद में 28 रन हैं।
तनवीर सांघा 14वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद लेग ब्रेक थी। ऋतुराज गायकवाड़ ने रूम बना कर एक्सट्रा कवर के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन शॉर्ट थर्डमैन के पास गई और वहां बेन ड्वारशुइस ने आसान कैच लपक लिया। ऋतुराज गायकवाड़ 28 गेंद में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह जितेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे टी20 मैच में 4 ओवर्स में 68 लुटाए। उन्होंने अंतिम ओवर में 21 रन दे दिए थे। दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है। वह नई गेंद से उपयोगी साबित हो सकते हैं। एक मैच के ब्रेक के बाद डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ मुकेश कुमार भी टीम में लौटे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान के पास विविधता और नयेपन का अभाव दिखा। दोनों ने 130 या 140 की रफ्तार से गेंदबाजी की, लेकिन गेंद की लेंथ में विविधता नहीं ला पाए, जिससे बल्लेबाज के लिए उसे भांपना आसान हो गया। इसके अलावा दोनों प्रभावी यॉर्कर डालने में भी नाकाम रहे। बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर की वापसी के मायने हैं कि तिलक वर्मा को बाहर रहना पड़ सकता है, चूंकि यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव और फिनिशर रिंकू सिंह का चयन तो तय है।