ICC Women’s World Cup 2025 Full Schedule: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत गुवाहाटी में मंगलवार (30 सितंबर) को भारत-श्रीलंका मैच से होगी। दोनों देश टूर्नामेंट के मेजबान हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम चाहेगी कि वह अपना पहला आईसीसी का खिताब जीते। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में 7 मैच खेलने हैं। वह 5 शहरों में मैच खेलेगी।
भारतीय टीम 30 सितंबर को श्रीलंका से भिड़ने के बाद 5 अक्तूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद 9 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से खेलेगी। 12 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। भारतीय टीम को कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ती शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
यहां महिला वनडे विश्व कप में भारत के शेड्यूल की पूरी जानकारी दी गई है
तारीख | मैच | समय | जगह |
सितंबर 30, मंगलवार | भारत बनाम श्रीलंका | दोपहर 3:00 बजे | असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुवाहाटी |
अक्टूबर 5, रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान | दोपहर 3:00 बजे | आर. प्रेमदास स्टेडियम, कोलंबो |
अक्टूबर 9, गुरुवार | भारत बनाम साउथ अफ्रीका | दोपहर 3:00 बजे | एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
अक्टूबर 12, रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | दोपहर 3:00 बजे | एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम |
अक्टूबर 19, रविवार | भारत बनाम इंग्लैंड | दोपहर 3:00 बजे | होलकर स्टेडियम, इंदौर</td> |
अक्टूबर 23, गुरुवार | भारत बनाम न्यूजीलैंड | दोपहर 3:00 बजे | डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई |
अक्टूबर 26, रविवार | भारत बनाम बांग्लादेश | दोपहर 3:00 बजे | डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई |
विश्व कप के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।
रिजर्व खिलाड़ी: तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, मिन्नू मणि, सयाली सतघरे।