इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल का सोमवार (16 जून) को ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को होगी। पहले मैच में भारत का मुकाबला श्रीलंका से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। भारत-पाकिस्तान का हाई-प्रोफाइल मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ भारत का मैच 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा।

चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 1 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड के खिलाफ मैच 22 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछले महिला वनडे वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट थीं।

पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा

बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के अनुसार पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा। पाकिस्तान को बांग्लादेश (2 अक्टूबर), इंग्लैंड (15 अक्टूबर), न्यूजीलैंड (18 अक्टूबर), साउथ अफ्रीका (21 अक्टूबर) और श्रीलंका (24 अक्टूबर) से भिड़ना है। इंग्लैंड के अन्य प्रमुख मुकाबले बेंगलुरु (3 अक्टूबर) में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लीग-स्टेज मैच और गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में श्रीलंका (11 अक्टूबर) और न्यूजीलैंड (26 अक्टूबर) के खिलाफ होंगे।

ये है महिला वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल

दिन, तारीखटीमेंशहरसमय
मंगलवार 30 सितंबरभारत बनाम श्रीलंकाबेंगलुरुदोपहर 3 बजे
बुधवार 1 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंडइंदौरदोपहर 3 बजे
गुरुवार 2 अक्टूबरबांग्लादेश बनाम पाकिस्तानकोलंबोदोपहर 3 बजे
शुक्रवार 3 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका</td>बेंगलुरुदोपहर 3 बजे
शनिवार 4 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकाकोलंबोदोपहर 3 बजे
रविवार 5 अक्टूबरभारत बनाम पाकिस्तानकोलंबोदोपहर 3 बजे
सोमवार 6 अक्टूबरन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकाइंदौरदोपहर 3 बजे
मंगलवार 7 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम बांग्लादेशगुवाहाटीदोपहर 3 बजे
बुधवार 8 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानकोलंबोदोपहर 3 बजे
गुरुवार 9 अक्टूबरभारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाविजागदोपहर 3 बजे
शुक्रवार 10 अक्टूबरन्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेशविजागदोपहर 3 बजे
शनिवार 11 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम श्रीलंकागुवाहाटीदोपहर 3 बजे
रविवार 12 अक्टूबरभारत बनाम ऑस्ट्रेलियाविजागदोपहर 3 बजे
सोमवार 13 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशविजागदोपहर 3 बजे
मंगलवार 14 अक्टूबरन्यूजीलैंड बनाम श्रीलंकाकोलंबोदोपहर 3 बजे
बुधवार 15 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम पाकिस्तानकोलंबोदोपहर 3 बजे
गुरुवार 16 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेशविजागदोपहर 3 बजे
शुक्रवार 17 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंकाकोलंबोदोपहर 3 बजे
शनिवार 18 अक्टूबरन्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तानकोलंबोदोपहर 3 बजे
रविवार 19 अक्टूबरभारत बनाम इंग्लैंडइंदौरदोपहर 3 बजे
सोमवार 20 अक्टूबरश्रीलंका बनाम बांग्लादेशकोलंबोदोपहर 3 बजे
मंगलवार 21 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तानकोलंबोदोपहर 3 बजे
बुधवार 22 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंडइंदौरदोपहर 3 बजे
गुरुवार 23 अक्टूबरभारत बनाम न्यूजीलैंडगुवाहाटीदोपहर 3 बजे
शुक्रवार 24 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम श्रीलंकाकोलंबोदोपहर 3 बजे
शनिवार 25 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकाइंदौरदोपहर 3 बजे
रविवार 26 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंडगुवाहाटीसुबह 11 बजे
रविवार 26 अक्टूबरभारत बनाम बांग्लादेशबेंगलुरुदोपहर 3 बजे
बुधवार 29 अक्टूबरसेमीफाइनल 1गुवाहाटी/कोलंबोदोपहर 3 बजे
गुरुवार 30 अक्टूबरसेमीफाइनल 2बेंगलुरुदोपहर 3 बजे

कोलंबो में बांग्लादेश-श्रीलंका मैच

बांग्लादेश को अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करने के अलावा विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में तीन और मैच खेलने हैं, जबकि कोलंबो (20 अक्टूबर) में श्रीलंका से भी भिड़ना है। इस बीच साउथ अफ्रीका को इंदौर में न्यूजीलैंड (6 अक्टूबर) और ऑस्ट्रेलिया (25 अक्टूबर) से खेलना है।

टूर्नामेंट में 28 लीग मैच

टूर्नामेंट में 28 लीग मैच होंगे। इसके बाद तीन नॉकआउट मैच होंगे। ये मैच बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और कोलंबो में खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान के पहुंचने पर यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। 2 नवंबर को होने वाला फाइनल बेंगलुरु या कोलंबो में होगा।

12 साल बाद भारत करेगा महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी

भारत 2013 के बाद पहली बार महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। 2025 के टूर्नामेंट का प्रारूप 2022 के समान ही होगा। आठों टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।मेजबान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका ने सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया। इस साल की शुरुआत में लाहौर में हुए क्वालिफायर में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आखिरी दो स्थान हासिल किए थे। इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम शामिल नहीं होगी। क्वालिफायर में नेट रन-रेट के आधार पर बांग्लादेश से पिछड़ गई थी।