मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने शुक्रवार को राइजिंग पुणे सुपरजायंटस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी को निशाने पर लिया। भोगले ने धोनी की बेंगलोर के खिलाफ धीमी पारी पर कटाक्ष किया। उन्होंने टि्वटर पर लिखा,’180 से ज्यादा के स्कोर का पीछा करना है। 38 गेंद में 41 रन आपको मैच नहीं जीता सकते। किसी दिन ऐसा हो सकता है लेकिन ज्यादातर ऐसा नहीं होगा।’ बेंगलोर के खिलाफ पुणे को 13 रन से हार झेलनी पड़ी थी।
180+ run chase. 41 (38) can’t win it for you. Some days it might come off but most days it won’t from there
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 22, 2016
स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद धोनी बल्लेबाजी को उतरे थे। तीन चौकों से सजी पारी में धोनी ने 38 गेंद में 41 रन बनाए थे। उन्होंने अजिंक्या रहाणे के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। एक समय पुणे के दो विकेट 18 रन पर गिर गए थे। वहीं केविन पीटरसन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि 16वें ओवर में धोनी हर्षल पटेल की गेंद पर सीमारेखा पर डिविलियर्स को कैच थमा बैठे। पहले खेलते हुए बेंगलोर ने विराट कोहली(80) और एबी डिविलियर्स(83) की पारियों की मदद से 3 विकेट पर 185 रन बनाए थे। पुणे को इस प्रतियोगिता में लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।
Read Also: आइपीएल से बाहर होने पर भोगले ने कहा, उम्मीद करता हूं क्रिकेटरों ने शिकायत नहीं की
बता दें कि हर्षा भोगले को इस बार आईपीएल कमेंट्री के लिए चुना नहीं गया। खबरों के अनुसार वर्ल्ड टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की आलोचना करने के कारण उन पर गाज गिरी। उनकी कमेंट्री को लेकर अमिताभ बच्चन ने भी बिना उनका नाम लिखे ट्वीट किया था। टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट किया था। साथ ही यह कभी कहा जा रहा है कि भारतीय खिलाडि़यों ने भी हर्षा भोगले की कमेंट्री को लेकर शिकायत की थी।
Read Also: IPL-9 की कमेंट्री से हटाए गए हर्षा भोगले, अमिताभ ने साधा था निशाना, धोनी ने भी किया था सपोर्ट

