IPL 2023, GT vs MI Live Telecast Details in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस में भिड़ंत होनी है। इस मैच में रोहित शर्मा को राशिद खान से खास सतर्क रहना होगा। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए इशान किशन और तिलक वर्मा ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Gujarat Titans 
207/6 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
152/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 35 )
Gujarat Titans beat Mumbai Indians by 55 runs

आईपीएल में राशिद खान ने रोहित शर्मा को अब तक 21 गेंदें फेंकी हैं। इस दौरान रोहित ने 23 रन बनाए हैं, जबकि 3 बार अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर का शिकार हुए हैं। हालांकि, पिछले तीन साल से इशान किशन और तिलक वर्मा का लेग स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। इशान और तिलक आईपीएल 2020 की शुरुआत के बाद से अब तक लेग स्पिन के खिलाफ 150 रन बना चुके हैं।

अल्जारी जोसेफ की हो सकती है गुजरात टाइंटस की प्लेइंग इलेवन में वापसी

गुजरात टाइटंस की बात करें तो आईपीएल 2020 के बाद से राहुल तेवतिया का औसत 58.50 है। राहुल तेवतिया ने बाएं हाथ के गेंदबाज के खिलाफ 195 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। गुजरात टाइंटस और मुंबई इंडियंस के मैच में हार्दिक पंड्या अपनी प्लेइंग इलेवन में नूर अहमद (Noor Ahmad) की जगह अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) को चुन सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में दोनों टीमों ने अब तक 6-6 मैच खेले हैं। इसमें से गुजरात ने 4 और मुंबई ने 3 मैच में जीत हासिल की है। पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 8 अंकों के साथ चौथे और मुंबई इंडियंस 6 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है।

आईपीएल 2023: ये है गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच 25 अप्रैल (मंगलवार) शाम को होगा।

कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा।

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Gujarat Titans Team 2023 Players List
Mumbai Indians Team 2023 Players List

कौन से टीवी चैनल पर चैनल गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को भारत में जियो सिनेमा (JioCinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।