ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले महीने अपनी मंगेतर विनी रमन से भारतीय अंदाज में से सगाई की थी। मैक्सवेल और विनी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कई बार कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड यानी विनी उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर की एक तिहाई आबादी लॉकडाउन है। ऑस्ट्रेलिया में भी यही स्थिति है। ऐसे में दोनों अभी साथ ही रह रहे हैं। इसी दौरान विनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने रिलेनशनशिप को लेकर कई सवालों के जवाब दिए हैं।
विनी ने अपनी इस पोस्ट में बताया कि वे मैक्सवेल से पहली बार दिसंबर 2013 में बिग बैश की टीम मेलबर्न स्टार के एक इवेंट में मिली थी। दोनों 2 साल और 4 महीने से साथ हैं। विनी ने यह भी बताया कि मैक्सवेल उनसे 4 साल 5 महीने बड़े हैं। पहले किसने इंट्रेस्ट दिखाया था, इस पर विनी ने कहा मैक्सवेल। हालांकि, इस पर बहस हो सकती है। मजेदार बात ये है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने ही सबसे पहले I LOVE YOU कहा था। वे विनी से लंबे भी हैं।
इसके अलावा विनी ने खुलासा किया मैक्सवेल उनसे ज्यादा गुसैल, जिद्दी, साहसी और चिल्लाने वाले हैं। दोनों में सबसे ज्यादा भावुक कौन है, इस पर विनी ने अपना नाम लिया। इस पोस्ट में केवल एक ही सवाल था जिसका जवाब विनी ने नहीं दिया। वह तय नहीं कर पाईं कि दोनों में अच्छा खाना कौन बनाता है। मैक्सवेल विनी के मुकाबले अच्छे ड्राइवर और स्पोर्ट्स पर्सन हैं।
View this post on Instagram
pre-isolation swipe left to see how much I contribute to this relationship…
बता दें ग्लेन मैक्सवेल ने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया था। उन्होंने मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए यह ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग के जरिए क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की। विनी रमन ने इस दौरान उनकी वापसी में काफी मदद की थी। उन्हें ही इस बीमारी के बारे में पहले पता चला था। मैक्सवेल ने बिग बैश में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उनकी टीम फाइनल में हार गई थी। मैक्सवेल को टूर्नामेंट का बेहतरीन कप्तान चुना गया था।