ENG vs NED ICC World Cup 2023: आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 के 40वें मुकाबले में इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को 160 रन से हराया। 5 मैच बाद जोस बटलर की टीम को जीत मिली। इसके साथ वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रेस में बनी हुई है। इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में 7वें नंबर पर पहुंच गई। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 84 गेंद में 108 रन बनाए। यह उनका वनडे वर्ल्ड कप में पहला शतक है। स्टोक्स से पहले डेविड मलान (87 रन) ने अर्धशतक लगाया। क्रिस वोक्स 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नीदरलैंड्स की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। नीदरलैंड्स की टीम 37.2 ओवर में 179 पर आउट हो गई। तेजा निदामानुरू 40 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कॉट एडवर्ड्स ने 38 रन बनाए। वेसले बरेसे ने 37 और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट 38 रन बनाए। मोईन अली और आदिल रशीद ने 3-3 विकेट लिए। डेविड विली ने 2 और क्रिस वोक्स ने 1 विकेट लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। इंग्लैंड में हैरी ब्रूक और गस एटिंकसन की वापसी हुई। लियाम लिविंगस्टन और मार्क वुड को आराम दिया गया। नीदरलैंड्स ने भी एक बदलाव किया डच टीम में शारिज की जगह पर एल अनिल तेजा आए। इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स मैच के लाइव स्कोर और बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए क्लिक करें।
ICC Cricket World Cup, 2023
England
339/9 (50.0)
Netherlands
179 (37.2)
Match Ended ( Day – Match 40 )
England beat Netherlands by 160 runs
World Cup 2023, England vs Netherlands: इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में 7वें नंबर पर पहुंची।
इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को 160 रन से हराया। 5 मैच बाद जोस बटलर की टीम को जीत मिली। इसके साथ वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रेस में बनी हुई है। नीदरलैंड्स के आखिरी झटका पॉल वैन मीकेरेन के तौर पर लगा। उन्होंने 4 रन बनाए। तेजा निदामानुरू 40 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड्स की टीम 37.2 ओवर में 179 पर आउट हो गई।
आर्यन दत्त को आदिल रशीद ने भेजा पवेलियन। उन्होंने 1 रन बनाए। तेजा निदामानुरू 40 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स का स्कोर 36.4 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन। जीत के लिए 80 गेंद पर 166 रन चाहिए।
रिलोफ वेन डेर मेरवे आउट। मोईन अली को विकेट मिला। नीदरलैंड्स का स्कोर 35.4 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन। जीत के लिए 86 गेंद पर 173 रन चाहिए। तेजा निदामानुरू 34 रन बनाकर क्रीज पर। आर्यन दत्त बगैर खाता खोले क्रीज पर।
स्कॉट एडवर्ड्स का विकेट गिर गया है। मोईन अली ने विकेट लिया। उन्होंने 38 रन बनाए। आदिल रशीद ने लोगन वैन बीक के पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। नीदरलैंड्स का स्कोर 34.5 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन। जीत के लिए 91 गेंद पर 174 रन की दरकार। तेजा निदामानुरू 33 रन बनाकर क्रीज पर।
नीदरलैंड्स ने 32 ओवर में 5 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 184 रन बना लिए हैं। स्कॉट एडवर्ड्स 36 और तेजा निदामानुरू 27 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 गेंद पर 52 रन की साझेदारी।
आदिल रशीद ने बास डी लीडे को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स 14 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स का स्कोर 25.3 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन। जीत के लिए 236 रन चाहिए है। तेजा निदामानुरू बगैर खाता खोले क्रीज पर।
साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट को डेविड विली ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 33 रन बनाए। स्कॉट एडवर्ड्स 11 रन बनाकर क्रीज पर। नीदरलैंड्स का स्कोर 22.4 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन। जीत के लिए 250 रन चाहिए। नए बल्लेबाज बास डी लीडे हैं।
वेसले बरेसी 36 रन बनाकर रन आउट। नीदरलैंड्स ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 68 रन बनाए। जीत के लिए 272 रन चाहिए। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट 23 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स हैं।
नीदरलैंड्स ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 275 रन चाहिए। वेसले बरेसी 35 रन बनाकर क्रीज पर। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 68 गेंद पर 52 रन की साझेदारी।
नीदरलैंड्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 316 रन चाहिए। वेसले बरेसी 11 और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट 6 रन बनाकर क्रीज पर।
कोलिन एकरमैन बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। डेविड विली को विकेट मिला। नीदरलैंड्स का स्कोर 5.4 ओवर में 2 विकेट पर 13 रन। जीत के लिए 327 रन चाहिए। वेसले बरेसी 7 रन बनाकर क्रीज पर।
मैक्स ओ डॉड 5 रन बनाकर आउट। क्रिस वोक्स ने विकेट झटका। वेसले बेरेसी 6 रन बनाकर क्रीज पर। कोलिन एकरमैन बगैर खाता खोले क्रीज पर। नीदरलैंड्स ने 4.5 ओवर में 1 विकेट पर 12 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 328 रन बनाए।
नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वेस्ले बरेसी 1 और मैक्स ओ डॉड बगैर खाता खोले क्रीज पर। नीदरलैंड्स का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 2 रन। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने गेंदबाजी की शुरुआत की। नीदरलैंड्स को जीत के लिए 338 रन चाहिए।
इंग्लैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाए। गस एटकिंसन 2 और आदिल रशीद 1 रन बनाकर नाबाद रहे। बेन स्टोक्स ने 108 रन बनाए। इसके अलावा डेविड मलान ने 87 रन बनाए। क्रिस वोक्स ने 51 रन बनाए। बास डी लीडे ने 3 विकेट लिए। आर्यन दत्त और लोगन वैन बीक ने 2-2 विकेट ललिए। पॉल वेन मीकेरेन ने 1 विकेट लिया।
बास डी लीडे 49वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर क्रिस वोक्स को कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। क्रिस वोक्स 45 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वोक्स ने 5 चौके और एक छक्के लगाया। वोक्स की जगह डेविड विली बल्लेबाजी के लिए आए हैं। डेविड विली ने 5वीं गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह कैच आउट हो गए। 49 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 327 रन है। बेन स्टोक्स के 80 गेंद में 102 रन हैं।
48वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौका जड़कर बेन स्टोक्स ने किसी भी वनडे वर्ल्ड कप का अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 78 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। 48 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 310 रन है। बेन स्टोक्स के 79 गेंद में 101 रन हैं। क्रिस वोक्स के 42 गेंद में 41 रन हैं। दोनों के बीच 78 गेंद में 119 रन की साझेदारी हो चुकी है।
45 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 270 रन है। बेन स्टोक्स के 69 गेंद में 80 रन हैं। वह अब तक 4 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। 45वें ओवर से इंग्लैंड के खाते में 24 रन आए। बेन स्टोक्स ने इस ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगाया।
43वें ओवर की तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने छक्का लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। बेन स्टोक्स का विश्व कप 2023 में यह दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (64 रन) भी अर्धशतकीय पारी खेली थी।
41 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 222 रन है। बेन स्टोक्स के 56 गेंद में 45 रन हैं। क्रिस वोक्स के 22 गेंद में 24 रन हैं। दोनों के बीच 34 गेंद में 33 रन की साझेदारी हो चुकी है।
35.2 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 192 रन है। आर्यन दत्त ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन अली को पवेलियन की राह दिखाई। मोईन अली 15 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स के 43 गेंद में 35 रन हैं। मोईन अली की जगह क्रिस वोक्स बल्लेबाजी के लिए आए।
इंग्लैंड को 31वें ओवर की पहली गेंद पर पांचवां झटका लगा। वैन मीकेरेन ने जोस बटलर को तेजा निदामानुरू के हाथों कैच कराया। मीकेरेन की यह गेंद ऑफ स्टम्प के करीब फुलर थी। जोस बटलर ने उसे मिडऑफ के ऊपर से खेलने का मन बनाया, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और मिड-ऑफ पर तेजा ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। बटलर की जगह मोईन अली बल्लेबाजी के लिए आए।
हैरी ब्रूक 11 रन बनाकर आउट। बास डी लीडे को विकेट मिला। नीदरलैंड्स के खिलाफ इंग्लैंड की टीम दिक्कत में। इंग्लैंड का स्कोर 27 ओवर में 4 विकेट पर 164 रन।
डेविड मलान शतक से चूक गए। वह 87 रन बनाकर रन आउट हुए। बेन स्टोक्स 17 और हैरी ब्रूक 12 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 26 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 24 गेंद पर 24 रन की साझेदारी हुई।
लोगान वैन बीक ने 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। उन्होंने जो रूट को बोल्ड किया। रूट 35 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लोगान की यह गेंद ऑफ स्टम्प पर लेंथ बॉल थी। जो रूट रिवर्स स्कूप करने गए, लेकिन गेंद दोनों पैरों के बीच से निकलकर विकेट पर जा लगी।
18 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 117 रन है। डेविड मलान के 62 गेंद में 75 रन हैं। जो रूट के 29 गेंद में 23 रन हैं। दोनों के बीच 66 गेंद में 69 रन की साझेदारी हो चुकी है।
13 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 82 रन है। डेविड मलान के 47 गेंद में 58 रन हैं। हालांकि, जो रूट 14 गेंद में सिर्फ 6 रन ही बना पाए हैं। दोनों के बीच 40 गेंद में 43 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इंग्लैंड ने 8वें ओवर की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। डेविड मलान ने लोगान वैन बीक की पहली गेंद पर दो रन लिए। इसके साथ ही इंग्लैंड के 50 रन पूरे हो गए। आठ ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 63 रन है। डेविड मलान के 31 गेंद में 45 रन हैं। इससे पहले 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन लौटना पड़ा। बेयरस्टो को आर्यन दत्त ने वैन मीकेरन के हाथों शॉर्ट फाइन लेग पर कैच कराया। बेयरस्टो ने 17 गेंद में 15 रन बनाए।
चार ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 39 रन है। जॉनी बेयरस्टो के 11 गेंद में 12 रन हैं। डेविड मलान के 13 गेंद में 25 रन हैं। वह अब तक 6 चौके लगा चुके हैं। आर्यन दत्त ने दो ओवर में रन और लोगना वैन बीक ने 2 ओवर में 24 रन दिए हैं।
इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान ने पारी की शुरुआत की। नीदरलैंड्स के लिए आर्यन दत्त पहला ओवर लेकर आए। उनकी 3 गेंद पर बेयरस्टो कोई रन नहीं ले पाए। चौथी गेंद पर बेयरस्टो ने गेंद को सीमा रेखा के पार भेजकर अपना और इंग्लैंड का खाता खोला। पहले ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है।
नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन: वेस्ले बेरेसी, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
गत चैंपियन इंग्लैंड के लिए विश्व कप 2023 में कुछ भी अच्छा नहीं रहा। इससे पहले विश्व कप के किसी भी संस्करण में इंग्लैंड कभी भी इतने ज्यादा मैच नहीं हारा था। हालात यह है कि नीदरलैंड्स के खिलाफ भी टीम को तगड़ा दावेदार नहीं माना जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई करने के लिए इंग्लैंड को नीदरलैंड्स और फिर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। यह आसान नहीं है। कागजों पर मजबूत दिखने वाले ‘थ्री लायंस’ का आत्मविश्वास काफी नीचे है। टीम की बल्लेबाजी इकाई बुरी तरह विफल रही है। सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान अच्छी शुरुआत दिलाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। अनुभवी जो रूट अपनी ख्याति के मुताबिक निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पाए।
