एमर्जिंग एशिया कप 2023 के फाइनल में इंडिया ए के खिलाफ पाकिस्तान ए की टीम मजबूत स्थिति में है। इसका कारण सईम अयूब और साहिबजादा फरहान की ओपनिंग जोड़ी है। दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। पहले विकेट के लिए 17.2 ओवर में 121 रन की साझेदारी की। हालांकि, इस दौरान सईम अयूब भाग्यशाली रहे। राजवर्धन हंगरगेकर की गेंद पर वह कैच आउट हो गए थे, लेकिन नोबॉल होने के कारण वह बच गए।

हंगरगेकर के नोबॉल ने जसप्रीत बुमराह की याद दिला दी। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में फकर जमां को आउट किया था, लेकिन नोॉबल के कारण वह बच गए थे। इसके बाद उन्होंने शतक जड़ा था और पाकिस्तान ने ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। सईम अयूब ने चौथे ओवर की 5 वीं गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद वहीं पर खिल गई और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने कैच पकड़ा, लेकिन नो बॉल के कराण अयूब बच गए। तब वह 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। इसके बाद उन्होंने 59 रन बनाए। यानी हंगरगेकर का नोबॉल टीम इंडिया को 43 रन महंगा पड़ा।

पढ़ें इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच एमर्जिंग एशिया कप 2023 से जुड़े अपडेट्स

सईम अयूब ने 51 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के लगाए

सईम अयूब ने 51 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 59 रन बनाए। उन्हें मानव सुतार ने पवेलियन भेजा। पाकिस्तान को पहला झटका 18वें ओवर में लगा। इसके बाद साहिबजादा फरहान 62 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 65 रन बनाकर रन आउट हुए। दोनों ही बल्लेबाजों ने बड़े स्कोर की नींव रखी। फाइनल मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। पाकिस्तान की टीम में एक बदलाव हुआ। अमाद बट की जगह मेहरान मुमताज को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया।

इंडिया ए की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल, रियान पराग, निशांत सिंधू, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुतार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, राजवर्धन हंगरगेकर।

पाकिस्तान ए की प्लेइंग 11

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, तैय्यब ताहिर, कासिम अकरम, मोहम्मद हारिस (कप्तान/ विकेटकीपर), मुबासिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम जूनियर, अरशद इकबाल, सुफियान मुकीम।