बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट आठ विकेट से हारने के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग (WTC 2023-25) में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। हालांकि, पॉइंट पर्सेंटेज (PCT) में जबरदस्त गिरावट आई है। भारत ने कीवी टीम को 107 रन के लक्ष्य दिया था।
न्यूजीलैंड ने 1988 के बाद से भारत में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। इसके साथ डब्ल्यूटीसी साइकल में 12 टेस्ट में भारत का पॉइंट पर्सेंटेज (PCT) 74.24 से गिरकर 68.05 हो गया। ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी 62.5 है। वह दूसरे स्थान पर है। अपनी चौथी जीत के साथ न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर पहुंच गया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत?
भारत के पास अब इस साइकल में सात टेस्ट मैच बचे हैं। दो न्यूजीलैंड के खिलाफ और पांच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। भारत को अन्य परिणामों पर निर्भर किए बिना फाइनल में पहुंचने के लिए इनमें से पांच मैच जीतने होंगे। यदि अन्य परिणाम उसके पक्ष में जाते हैं, तो भारत चार जीत के साथ अगले साल के WTC फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर सकता है।
भारत 24 अक्टूबर से पुणे में दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। तीसरा टेस्ट 1-5 नवंबर तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फिर भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग
| टीम | मैच | अंक कटे | अंक | पीसीटी | |||
| खेले | जीत | हार | ड्रॉ | ||||
| भारत | 12 | 8 | 3 | 1 | 2 | 98 | 68.05 |
| ऑस्ट्रेलिया | 12 | 8 | 3 | 1 | 10 | 90 | 62.5 |
| श्रीलंका | 9 | 5 | 4 | 0 | 0 | 60 | 55.56 |
| न्यूजीलैंड | 9 | 4 | 5 | 0 | 0 | 48 | 44.44 |
| इंग्लैंड | 18 | 9 | 8 | 1 | 19 | 93 | 43.05 |
| साउथ अफ्रीका | 6 | 2 | 3 | 1 | 0 | 28 | 38.89 |
| बांग्लादेश | 8 | 3 | 5 | 0 | 3 | 33 | 34.38 |
| पाकिस्तान | 9 | 3 | 6 | 0 | 8 | 28 | 25.92 |
| वेस्टइंडीज | 9 | 1 | 6 | 2 | 0 | 20 | 18.5 |
