इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 38वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में पंजाब की ये लगातार दूसरी और कुल चौथी जीत है। दिल्ली ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बना लिए। दिल्ली के लिए शिखर धवन ने शतक लगाया, लेकिन टीम जीत नहीं पाई।
पंजाब के लिए निकोलस पूरन ने 28 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंद पर 32 रन का योगदान दिया। क्रिस गेल ने 13 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। दीपक हुड्डा 22 गेंद पर 15 और जेम्स नीशम 8 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
अब सलमान भी करेंगे गेल को चीयर, ‘भाईजान’ के परिवार ने खरीदी प्रीमियर लीग की यह टीम
मयंक अग्रवाल 9 गेंद पर 5 रन बनाकर रनआउट हो गए। कप्तान केएल राहुल का बल्ला आज नहीं चला। वे 15 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर डेनियल सम्स को कैच थमा बैठे। इससे पहले दिल्ली के लिए ओपनर शिखर धवन ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। धवन 61 गेंद पर 106 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत 14-14 रन बनाकर आउट हुए।
IPL: शिखर धवन लगातार 2 मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी, 5000 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बने
[ie_ipl_scorecard match_id=47975]

Highlights
किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में पंजाब की ये लगातार दूसरी और कुल चौथी जीत है। दिल्ली ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बना लिए। दिल्ली के लिए शिखर धवन ने शतक लगाया, लेकिन टीम जीत नहीं पाई।
ग्लेन मैक्सवेल 24 गेंद पर 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने तीन चौके लगाए। रबाडा ने मैक्सवेल को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। दीपक हुड्डा और जेम्स नीशम क्रीज पर मौजूद हैं। रबाडा को ये दूसरी सफलता मिली है। उन्होंने इससे पहले निकोलस पूरन को आउट किया था।
क्रिस गेल ने तुषार देशपांडे के ओवर में 25 रन बनाए। देशपांडे ने एक वाइड भी किया। वे इस आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा 26 रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के खलील अहमद (22 रन) को पीछे छोड़ दिया।
पंजाब की टीम ने 12 ओवर में 10 की रनरेट से 3 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन 26 गेंद पर 49 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। दूसरे छोर पर ग्लेन मैक्सवेल 15 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं निकला है। पूरन और मैक्सवेल ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। उसके शुरुआती तीनों बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। निकोलस पूरन 14 गेंद पर 25 और ग्लेन मैक्सवेल 8 गेंद पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। पूरन ने 4 चौके और एक छक्का लगाया है। मैक्सवेल के बल्ले से अभी तक एक भी बाउंड्री नहीं निकला है। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 19 गेंद पर 31 रनों की साझेदारी कर ली है।
क्रिस गेल 13 गेंद पर 29 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। गेल ने तुषार देशपांडे के ओवर में 25 रन बनाए। देशपांडे ने एक वाइड भी किया। वे इस आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा 26 रन देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के खलील अहमद (22 रन) को पीछे छोड़ दिया। मयंक अग्रवाल 9 गेंद पर 5 रन बनाकर रनआउट हो गए।
पंजाब को पहला और सबसे बड़ा झटका पारी के तीसरे ओवर में लगा। कप्तान केएल राहुल का बल्ला आज नहीं चला। वे 15 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर डेनियल सम्स को कैच थमा बैठे। राहुल इस आईपीएल में सबसे ज्यादा 540 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके आउट होने के बाद क्रिस गेल क्रीज पर उतरे हैं।
दिल्ली ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। टीम ने पंजाब को 165 रनों का लक्ष्य दिया। ओपनर शिखर धवन ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। धवन 61 गेंद पर 106 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। धवन ने इससे पहले पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने इस पारी के दौरान आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए। पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
दिल्ली की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 47 गेंद पर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे लगातार दूसरे मैच में शतक के करीब हैं। उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। दूसरे छोर पर मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 6 गेंद पर 6 रन बना लिए हैं। आखिरी 4 ओवर में दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाकर दिल्ली को 180 रन के करीब पहुंचाना चाहेंगे।
श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत 14-14 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर को मुरुगन अश्विन ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वहीं, पंत को ग्लेन मैक्सवेल ने मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया। इससे पहले पृथ्वी शॉ 11 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। जेम्स नीशम की गेंद पर मैक्सवेल ने उनका कैच लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने 5.3 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। शिखर धवन 19 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर 3 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। खासकर धवन ज्यादा आक्रामण कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 6 चौके और 1 छक्का लगा चुके हैं।
दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। वे 11 गेंद पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेम्स नीशम की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने उनका कैच लिया। दिल्ली के शिखर धवन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। धवन तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, अय्यर को अभी अपनी पारी को आगे बढ़ाना है।
दिल्ली ने टीम में तीन बदलाव किए। उसने अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी और एनरिच नोर्त्जे को बाहर कर दिया। नोर्त्जे को आराम दिया गया है। इन तीनों के स्थान पर ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर और डेनियल सम्स को लाया गया है। सम्स पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं। दूसरी ओर, किंग्स इलेवन पंजाब ने क्रिस जॉर्डन को बाहर कर दिया। उनके स्थान पर जेम्स नीशम को टीम में रखा है।
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमेयर, डैनियल सैम्स, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशपांडे, कगिसो रबाडा।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, जेम्स नीशम, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।