इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 12वें मुकाबला में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 43 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी 16.2 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने यादगार डेब्यू किया। उन्होंने 4 विकेट लिए। आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया।

IPL 2025 LSG vs PBKS LIVE Score: Watch Here

मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर 12.5 ओवर में 117 रन के लक्ष्य को हासिल किया। इस सीजन मुंबई इंडियंस की यह पहली जीत है। 3 में से 1 मैच जीतकर वह अंक तालिका में आखिरी से छठे नंबर पर पहुंच गई। कोलकाता नाइट राइडर्स 3 में से 2 मैच हारकर अंक तालिका में आखिरी नंबर पर पहुंच गई। इस मैच से पहले वह छठे नंबर पर थी। आईपीएल 2025 में हर टीम का खाता खुल गया है।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Mumbai Indians 
121/2 (12.5)

vs

Kolkata Knight Riders  
116 (16.2)

Match Ended ( Day – Match 12 )
Mumbai Indians beat Kolkata Knight Riders by 8 wickets

कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 12 गेंद पर 22 रन बनाए। मनीष पांडे ने 19 और रिंकू सिंह ने 17 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 11 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 1 और सुनील नरेन बगैर खाता खोले आउट हुए। वेंकटेश अय्यर 3, आंद्रे रसेल 5 और हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए। स्पेंसर जॉनसन ने नाबाद 1 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने 4 विकेट लिए। दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकल्ट ने 41 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंद पर 27 रन बनाए। विल जैक्स ने 16 और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने दोनों विकेट लिए।मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए। विल जैक्स की वापसी हुई। अश्वनी कुमार ने डेब्यू किया।केकेआर की प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव है। सुनील नरेन की वापसी हुई है। मोईन अली बेंच पर बैठे।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन भी)

रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन भी)

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: एनरिक नॉर्खिया, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनीत सिसोदिया।

Live Updates
22:34 (IST) 31 Mar 2025
MI vs KKR IPL Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकल्ट ने 41 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंद पर 27 रन बनाए। विल जैक्स ने 16 और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने दोनों विकेट लिए।

22:26 (IST) 31 Mar 2025
IPL 2025 LIVE Score: सूर्यकुमार यादव ने आंद्रे रसेल को छक्का लगाकर मैच खत्म किया

सूर्यकुमार यादव ने आंद्रे रसेल को छक्का लगाकर मैच खत्म किया। मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर 43 गेंद रहते 117 के लक्ष्य को हासिल किया। रयान रिकल्टन 62 और सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

22:16 (IST) 31 Mar 2025
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: आंद्रे रसेल ने विल जैक्स को पवेलियन भेजा

आंद्रे रसेल ने विल जैक्स को पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 गेंद पर 16 रन बनाए। रयान रिकल्टन 59 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 10.5 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन। जीत के लिए 55 गेंद पर 26 रन चाहिए।

22:13 (IST) 31 Mar 2025
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: रियान रिकल्टन का अर्धशतक

रियान रिकल्टन ने अर्धशतक जड़ा। वह 36 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। विल जैक्स 15 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 ओवर में 1 विकेट पर 89 रन। जीत के लिए 60 गेंद पर 28 रन चाहिए।

22:02 (IST) 31 Mar 2025
IPL 2025 LIVE Score: मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 72 गेंद पर 47 रन चाहिए

मुंबई इंडियंस ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 47 रन चाहिए। रयान रिकल्टन 43 और विल जैक्स 11 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 24 रन की साझेदारी।

21:50 (IST) 31 Mar 2025
IPL 2025 LIVE Score: रोहित शर्मा को आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा

रोहित शर्मा को आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। रयान रिकल्टन 30 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 5.2 ओवर में 1 विकेट पर 46 रन। विल जैक्स नए बल्लेबाज हैं।

21:46 (IST) 31 Mar 2025
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: मुंबई को जीत के लिए 90 गेंद पर 73 रन चाहिए

मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 44 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 90 गेंद पर 73 रन चाहिए। रयान रिकल्टन 29 और रोहित शर्मा 13 रन बनाकर क्रीज पर। वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में 2 रन बने।

21:37 (IST) 31 Mar 2025
MI vs KKR IPL Live Score: मुंबई इंडियं को जीत के लिए 90 रन चाहिए

मुंबई इंडियंस ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 90 रन चाहिए। रयान रिकल्टन 13 और रोहित शर्मा 12 रन बनाकर क्रीज पर।

21:22 (IST) 31 Mar 2025
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन क्रीज पर। स्पेंसर जॉनसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर 1 रन से खाता खोला। जॉनसन ने रिकल्टन को स्विंग से परेशान किया। पहले ओवर में सिर्फ 1 रन आया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 ओवर में 1 रन। जीत के लिए 116 रन चाहिए।

21:07 (IST) 31 Mar 2025
IPL 2025 LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। रमनदीप सिंह ने 12 गेंद पर 22 रन बनाए। मनीष पांडे ने 19 और रिंकू सिंह ने 17 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 11 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 1 और सुनील नरेन बगैर खाता खोले आउट हुए। वेंकटेश अय्यर 3, आंद्रे रसेल 5 और हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए। स्पेंसर जॉनसन ने नाबाद 1 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने 4 विकेट लिए। दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट लिए।

21:02 (IST) 31 Mar 2025
MI vs KKR IPL Live Score: मुंबई ने कोलकाता को 116 पर समेटा

मिचेल सैंटनर ने रमनदीप सिंह को पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 रन बनाए। स्पेंसर जॉनसन 1 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर् 16.2 ओवर में 116 रन पर आउट। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने यादगार डेब्यू किया।

20:51 (IST) 31 Mar 2025
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: हर्षित राणा आउट

हर्षित राणा आउट हो गए हैं। विग्नेश पुथुर को विकेट मिला। उन्होंने 4 रन बनाए। रमनदीन सिंह 6 और स्पेंसर जॉनसन नए बल्लेबाज हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 14.4 ओवर में 9 विकेट पर 100 रन।

20:39 (IST) 31 Mar 2025
MI vs KKR IPL Live Score: अश्विनी कुमार ने डेब्यू पर चौथा विकेट लिया

अश्विनी कुमार ने डेब्यू पर चौथा विकेट लिया। आंद्रे रसेल को बोल्ड किया। उन्होंने 5 रन बनाए। रमनदीप सिंह बगैर खाता खोले क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 12.5 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन। हर्षित राणा नए बल्लेबाज हैं।

20:31 (IST) 31 Mar 2025
IPL 2025 LIVE Score: अश्विनी कुमार ने डेब्यू पर कहर बरपाया

अश्विनी कुमार ने डेब्यू पर कहर बरपाया है। उन्होंने मनीष पांडे को पवेलियन भेजा और तीसरा विकेट लिए। उन्होंने 14 गेंद पर 19 रन बनाए। आंद्रे रसेल क्रीज पर। कोलकाता का स्कोर 11 ओवर में 7 विकेट पर 80 रन।

20:26 (IST) 31 Mar 2025
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: अश्विनी कुमार ने दूसरा विकेट चटकाया

अश्विनी कुमार ने दूसरा विकेट चटकाया। उन्होंने रिंकू सिंह को पवेलियन भेजा। रिंकू ने 14 गेंद पर 17 रन बनाए। मनीष पांडे 15 रन बनाकर क्रीज पर। कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 10.3 ओवर में 6 विकेट पर 75 रन।

20:24 (IST) 31 Mar 2025
MI vs KKR IPL Live Score: 10 ओवर का खेल हुआ

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे 14 और रिंकू सिंह 13 रन बनाकर क्रीज पर।

20:10 (IST) 31 Mar 2025
MI vs KKR IPL Live Score: हार्दिक पंड्या ने झटका विकेट

हार्दिक पंड्या सातवां ओवर लेकर आए। उन्होंने मुंबई इंडियंस को एक और सफलता दिलाई। उन्होंने आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी को नमन धीर के हाथों कैच कराया। अंगकृष रघुवंशी 3 चौके और एक छक्के की मदद से 16 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सात ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 5 विकेट पर 45 रन है। अंगकृष रघुवंशी की जगह मनीष पांडे बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

20:06 (IST) 31 Mar 2025
पावरप्ले का लेखा-जोखा: केकेआर ने 41 रन बनाए, 4 विकेट गंवाए
  • ट्रेंट बोल्ट ने शानदार प्रदर्शन किया। सुनील नरेन शून्य पर आउट हुए।
  • दीपक चाहर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। क्विंटन डिकॉक ने 1 रन बनाया। केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 2 रन।
  • अश्विनी कुमार को गेंद मिली। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लिया। अजिंक्य रहाणे को गेंदबाजी करनी पड़ी।
  • वेंकटेश अय्यर को जीवनदान मिला। मिचेल सैंटनर ने उनका कैच छोड़ दिया
  • वेंकटेश अय्यर को एक और मौका मिला, क्योंकि अश्विनी कुमार ने भी उनका कैच छोड़ दिया।
  • तीसरी बार वेंकटेश अय्यर की किस्मत ने साथ नहीं दिया, क्योंकि दीपक चहर की गेंद पर रेयान रिकेल्टन ने उन्हें लपक लिया।
  • 20:03 (IST) 31 Mar 2025
    Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: दीपक चाहर ने मुंबई को दिलाई चौथी सफलता

    दीपक चाहर छठा ओवर लेकर आये। उन्होंने चौथी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। वेंकटेश अय्यर 9 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वेंकटेश अय्यर की जगह रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए आये। रिंकू अगली दोनों गेंद पर अपना खाता नहीं खोल पाए। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 41 रन है। अंगकृष रघुवंशी के 13 गेंद में 25 रन हैं।

    19:53 (IST) 31 Mar 2025
    LIVE Cricket Score: डेब्यूटेंट अश्वनी ने झटका विकेट

    डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार चौथा ओवर लेकर आये। उन्होंने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट झटका। उन्होंने अजिंक्य रहाणे को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। अजिंक्य रहाणे एक चौका और एक छक्के की मदद से 7 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए। तीसरी गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला। मिचेल सैंटनर उनका कैच नहीं लपक पाए। पांचवीं गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने छक्का जड़ दिया। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट पर 33 रन है। अंगकृष रघुवंशी के 10 गेंद में 19 रन हैं।

    19:42 (IST) 31 Mar 2025
    MI vs KKR IPL Live Score: डिकॉक भी लौटे पवेलियन

    दीपक चाहर दूसरा ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद वाइड रही। हालांकि, उन्होंने अगली गेंद पर क्विंटन डिकॉक को पवेलियन की राह दिखाई। डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार ने उनका कैच लपका। डिकॉक 3 गेंद में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने दीपक चाहर की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चौका लगाया। दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 15 रन है।

    19:37 (IST) 31 Mar 2025
    Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: केकेआर को चौथी गेंद पर ही झटका

    कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही। केकेआर की ओर से क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन ने ओपनिंग की। ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर लेकर आये। डिकॉक ने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। ट्रेंट बोल्ट ने हालांकि, चौथी गेंद पर सुनील नरेन को अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया। सुनील नरेन खाता भी नहीं खोल पाए। पहले ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 1 रन है।

    19:10 (IST) 31 Mar 2025
    IPL 2025 LIVE Score: ये है कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

    कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: एनरिक नॉर्खिया, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनीत सिसोदिया।

    19:08 (IST) 31 Mar 2025
    Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

    मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।

    19:06 (IST) 31 Mar 2025
    MI vs KKR IPL Live Score: अजिंक्य रहाणे भी पहले फील्डिंग करना चाहते थे

    केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन विकेट को देखकर मैं उलझन में था, आमतौर पर वानखेड़े एक अच्छी बल्लेबाजी पिच होती है, इसलिए मुझे लगता है कि टॉस हारना अच्छा रहा। हल्की हवा चल रही है, ओस का कोई असर नहीं है। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हर मैच अच्छा क्रिकेट खेलने का अच्छा मौका देता है। शानदार मैदान, हम क्रिकेट खेलना चाहते हैं। मोईन अली की जगह सुनील नरेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

    19:04 (IST) 31 Mar 2025
    LIVE Cricket Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

    मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। इसका मतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करेगी। टॉस जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे, यह अच्छा ट्रैक लग रहा है। वानखेड़े को जानते हुए, ओस आ सकती है या नहीं भी। शुरुआत में कुछ स्विंग हो सकती है, यह अच्छा खेलता है इसलिए हमने सोचा कि पीछा करना एक अच्छा विकल्प है। हम अच्छी लय में आना चाहते हैं और किकस्टार्ट करना चाहते हैं। कुल मिलाकर, हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं। विल जैक्स की वापसी हुई है। हमारे पास एक डेब्यूटेंट भी है।

    18:36 (IST) 31 Mar 2025
    MI vs KKR IPL Live Score: मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश

    मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के लिए वानखेड़े स्टेडियम तैयार है। वानखेड़े स्टेडियम में यह आईपीएल 2025 का पहला मैच होगा। मुंबई की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी।

    18:08 (IST) 31 Mar 2025
    IPL 2025 LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

    क्विंटन डि कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी।

    17:46 (IST) 31 Mar 2025
    Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders LIVE Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव तय

    कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए क्विंटन डिकॉक ने पिछले मैच में नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली थी। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम में 1 बदलाव तय है। सुनील नरेन की मोइन अली की जगह वापसी होगी। कोच चंद्रकांत पंडित ने मैच से एक दिन पहले नरेन के फिट होने की जानकारी दी।

    17:00 (IST) 31 Mar 2025
    MI vs KKR IPL Live Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर और सत्यनारायण राजू।