मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 29 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का चौथा मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 224 रन से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 36.2 ओवर में महज 153 रन पर ही सिमट गई। ये रनों के लिहाज से भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत रही। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से लीड बना ली है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहतरीन रही और सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। शिखर धवन 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद ही कप्तान विराट कोहली (16) भी चलते बने। हालांकि रोहित शर्मा दूसरे छोर पर टिके रहे और अपना शतक पूरा किया। ये उनके वनडे करियर की 21वीं सेंचुरी रही। रोहित 137 गेंदों में 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 162 रन की आतिशी पारी खेल आउट हुए। इस दौरान रोहित का अंबाती रायडू ने बेहतरीन साथ दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 211 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई। रायडू ने 81 गेंदों में 12 बाउंड्री की मदद से 100 रन बनाए। हालांकि धोनी एक बार फिर निराश कर गए और महज 23 रन की ही पारी खेल सके। पारी के अंत में केदार जाधव (16) और रवींद्र जडेजा (7) ने तेज खेल दिखाकर टीम को 377 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से कीमार रोच को 2, जबकि एश्ले नर्स-कीमो पॉल को 1-1 सफलता हाथ लगी।
वेस्टइंडीज को हेमराज (14) के रूप में जल्द पहला झटका लगा। वहीं शाई होप (0) और किरेन पॉवेल (4) भी कुछ खास नहीं कर सके। आलम ये रहा कि आधी टीम महज 47 रन तक तक ही सिमट चुकी थी। हालांकि जेसन होल्डर ने 70 गेंदों में नाबाद 54 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन टीम को इस शर्मनाक हार से बचा नहीं सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव और खलील अहमद को 3-3 सफलता मिली। उनके अलावा बुमराह-जडेजा ने 1-1 विकेट चटकाया।
भारत ने वेस्टइंडीज को 224 से मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। ये भारत की अपने देश में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।
जेसन होल्डर ने 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। केमार रोच 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज- 145/9 (33)
वेस्टइंडीज 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना चुका है। पॉल 13, जबकि होल्डर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 262 रन की दरकार है।
वेस्टइंडीज की पारी के 21 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। भारत जीत से महज 3 विकेट दूर।
वेस्टइंडीज को महज 47 रन पर पांचवां झटका लग चुका है। भारत यहां से जीत की ओर अग्रसर नजर आ रहा है। भारत की ओर से अभी तक बुमराह और खलील अहमद ही विकेट ले सके हैं।
टीम इंडिया को 9.3 ओवर में हेटमायर के रूप में बड़ा झटका लगा। हेटमायर महज 13 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत मैच में बेहद हावी नजर आ रहा है। भारत- 47/4 (11)
वेस्टइंडीज की हाल इस वक्त बेहद पतली नजर आ रही है। टीम ने 8 ओवर के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। हेटमायर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज- 33/3 (8)
टीम इंडिया को 4.5 ओवर में दूसरा झटका लग चुका है। शाई होप बगैर खाता खोले रन आउट हुए। भारत ने यहां से जबरदस्त दबाव बना लिया है। बल्लेबाजी के लिए सैमुएल्स आ चुके हैं। वेस्टइंडीज- 20/2 (5)
वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है। हेमराज और कायरन मैदान पर। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं।
अंबाती रायडू और रोहित शर्मा के दम भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 378 रन का टारगेट दिया है।
भारत को 48.3 ओवर में महेंद्र सिंह धोनी के रूप में पांचवां झटका लगा। धोनी 15 गेंदों में 23 रन बनाकर रोच के शिकार बने। वेस्टइंडीज के लिए कठिर टारगेट नजर आ रहा है। भारत- 362/5 (49)
अंबाती रायडू ने लगभग डेढ़ साल बाद अपना वनडे करियर में दूसरा शतक जड़ा। दूसरे छोर पर महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं। भारत विशाल स्कोर की ओर अग्रसर है। भारत- 344/3 (47)
भारत को 43.5 ओवर में रोहित शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा। रोहित 162 रन बनाकर आउट हुए। बल्लेबाजी के लिए धोनी आ चुके हैं। भारत- 312/3 (43.5)
रोहित शर्मा ने वनडे करियर का सातवां 150 या उससे अधिक का स्कोर पूरा कर लिया है। इस मामले में रोहित नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनसे पीछे सचिन तेंदुलर हैं, जिनके नाम 5 बार ये कारनाम दर्ज है। भारत- 304/2 (43)
वनडे में सबसे ज्यादा बार 150+ बनाने वाले बल्लेबाज:
7 रोहित शर्मा
5 सचिन तेंदुलकर
4 सनथ जयसूर्या/ क्रिस गेल/ हाशिम अमला/ डेविड वॉर्नर
36.2 ओवर में अंबाती रायडू अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए 51 गेंदों का सामना करना पड़ा। रोहित-रायडू के बीच 126 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत- 227/2 (37)
रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक जड़ दिया है। फैंस बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। भारत- 210/2 (34)
रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक जड़ दिया है। फैंस बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। भारत- 210/2 (34)
31.1 ओवर में अंबाती रायडू ने अपना पहला छक्का लगाया। रोहित शर्मा अपने शतक से महज 4 रन दूर हैं। भारत 200 के करीब। टीम इंडिया- 192/2 (32)
एश्ले नर्स अपने 4 ओवर में 24 रन दे चुके हैं। हालांकि उन्हें कोई भी सफलता हाथ नहीं लग सकी है। भारत की स्थिति इस वक्त बेहद मजबूत नजर आ रही है। भारत- IND 141/2 (26)
रोहित शर्मा अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। टीम इंडिया ने 22 ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं।
टीम इंडिया को 16.4 ओवर में दूसरा झटका लगा। विराट कोहली 16 रन बनाकर रोच का शिकार बने। अंबाती रायडू मैदान पर आ चुके हैं। भारत- 102/2 (17)
भारत 14 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना चुका है। विराट कोहली 6, जबकि रोहित शर्मा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का इस वक्त रनरेट 6 से भी ऊपर है।
भारतीय टीम को 11.5 ओवर में शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। धवन 40 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। मैदान पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आ चुके हैं। भारत- 72/1 (12)
पहले 9 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। भारत फिलहाल 5.78 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। धवन-रोहित के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी। भारत- 53/0 (9)
रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत 9 ओवर के खेल तक 6.3 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। टीम इंडिया- 53/0 (9)
कीमार रोच के चौथे ओवर की शुरुआत शिखर धवन ने छक्के के साथ की। दोनों बल्लेबाज अपने हाथ खोल चुके हैं। मैदान थोड़ा छोटा है, तो यहां पर ज्यादा बाउंड्री देखने को मिल सकती है। भारत- 42/0 (7)
4.5 ओवर में रोच की गेंद पर रोहित शर्मा ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाया। ये मुकाबले का पहला छक्का रहा। भारत इस वक्त 5 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। टीम इंडिया- 25/0 (5)
रोहित शर्मा और शिखर धवन भारत की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वेस्टइंडीज की ओर से कीमार रोच ने गेंदबाजी की शुरुआत की। मैच की पहली गेंद पर ही रोहित ने कवर्स के ऊपर से शॉट लगा चार रन बटोरे। जेसन होल्डर के अगले ओवर की पहली गेंद पर भी रोहित ने चौका मारा। धवन अभी तक खाता नहीं खोल सके हैं।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद और जसप्रीत बुमराह। वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), कीरेन पॉवेल, चंद्रपाल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेर, मार्लन सैमुअल्स, रोवमैन पॉवेल, एश्ले नर्स, फेबियन एलीन, केमार रोच और कीमो पॉल।
कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच में 140 रन बनाए थे। वहीं, विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में नाबाद 157 रन बनाए थे। तीसरे मैच में शतक लगाते ही विराट वनडे में लगातार तीन शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए।
तीसरे मैच के बाद कोहली ने कहा, "हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन पहले 35 ओवरों में विकेट में कुछ नहीं था। दूसरे हाफ में यह मुश्किल हो गई थी। हमें 250-260 तक वेस्टइंडीज को रोकना चाहिए था, लेकिन फिर भी गेंदबाजी अच्छी थी। आखिरी 10 ओवरों में हम थोड़े ज्यादा रन दे गए। हम साझेदारियां नहीं कर सके जो बेहद कम होता है। वेस्टइंडीज की टीम जीत की हकदार थी।"