India Women vs Pakistan Women T20 World Cup 2024: भारतीय महिला टीम ने पहली पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में बड़ी हार झेलने के बाद भारतीय टीम को अपना नेट रन रेट पॉजिटिव करने के लिए इस मैच को 11.2 ओवर में जीतना था लेकिन टीम बाउंड्री लगाने के लिए संघर्ष करती दिखी। दो मैच में पहली जीत से भारतीय टीम ग्रुप तालिका में पांचवें से चौथे स्थान पर आ गई। पाकिस्तान हार के बावजूद तीसरे स्थान पर है।

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 105 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने 19 रव देकर चार विकेट लिए, वहीं श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट झटके। भारत ने यह लक्ष्य 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।

शेफाली वर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 32 रन बनाये। उन्होंने 35 गेंद की अपनी पारी में 3 चौके लगाये। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 रन बनाकर रिटायर हर्ट (गर्दन में खिंचाव) हुईं। हरमनप्रीत चोट के कारण मैच के बाद होने वाले पुरस्कार समारोह में भी नहीं आईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंद में 23 रन बनाये। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना 23 रन देकर दो विकेट लिये।

टूर्नामेंट में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी उन्हें ग्रुप राउंड के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारत इस विश्व कप में एक मुश्किल ग्रुप में है। उसके अलावा ग्रुप में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमे हैं।

Women T20 World Cup 2024 IND W vs PAK W LIVE Score Streaming: Watch Here

Live Updates

IND vs PAK: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत का इंतजार है

18:54 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: भारत ने पाकिस्तान को दी मात

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 105 रन बनाए। भारत ने 18.5 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत अब अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान अब भी उससे आगे है।

18:52 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: एस संजना ने लगाया विजयी चौका

हरमनप्रीत कौर के जाने के बाद एस संजना क्रीज पर आईं। उन्होंने डीप एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया और टीम की जीत पक्की की। भारत ने इस जीत के साथ इस टूर्नामेंट में खाता खोल लिया है।

18:50 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: हरमनप्रीत कौर को लगी चोट

आखिरी ओवर में हरमनप्रीत कौर की गर्दन में दर्द उठा। फीजियो ने उन्हें आकर चेक किया और वह उनके साथ मैदान से बाहर चली गईं।

18:43 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: भारत ने लिया रिव्यू

18वें ओवर की पहली गेंद पर फातिमा सना ने दीप्ति शर्मा के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील की और अंपायर ने आउट दिया। हालांकि ऋचा ने रिव्यू लिया और फैसला भारत के पक्ष में रहा।

18:31 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: भारत ने खोए बैक टू बैक विकेट

रोड्रिग्स के बाद अगली ही गेंद पर ऋचा घोष भी आउट हुई। फातिमा की गेंद पर ऋचा घोष ने कट करने की कोशिश की लेकिन गेंद किनारे पर लगी और मुनीबा अली ने कैच लिया। ऋचा खाता भी नहीं खोल सकीं।

भारत का लाइव स्कोर - 80/3

18:28 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: जेमिना रोड्रिग्स आउट

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर फातिमा सना ने जेमिमा रोड्रिग्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोड्रिग्स मुनीबा को कैच देककर आउट हुई। उन्होंने 28 गेंदों में 23 रन बनाए।

भारत का लाइव स्कोर- 80/3

18:24 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: हरमनप्रीत और जेमिमा क्रीज पर

14 ओवर में भारत ने 74 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं दिख रही है। हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स शॉट्स को लेकर जोखिम नहीं ले रहे हैं।

18:14 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: शेफाली वर्मा आउट

12वें ओवर में ओमैमा सोहेल ने शेफाली वर्मा को आउट करके अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। पांचवीं गेंद पर शेफाली ने लॉन्ग ऑन पर गेंद को खेला और अलिया रियाज को कैच दे बैठी। शेफाली ने 35 गेंदों में 32 रन बनाए।

18:06 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: भारत का स्कोर 50 के पार

10वें ओवर में तुबा हसन ने 8 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर शेफाली वर्मा ने लो फुल टॉस गेंद पर चौका जमाया। भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है।

17:57 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: शेफाली वर्मा का चौका

छठे ओवर में ओमैमा ने तीन रन दिए। इसके बाद अगले ओवर में नशरा संधू ने छह रन दिए। आठवें ओवर की पहली गेंद पर शेफाली वर्मा ने बैक फुट पर जाकर पुल करके गेंद को खेला और चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन आए।

17:44 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: स्मृति मंधाना आउट

सादिया इकबाल ने पांचवें ओवर में चार रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर स्मृति मंधाना आउट हो गई। सादिया ने ड्राइव करके गेंद को खेला और तुबा हसन ने आसान कैच लपका। 16 गेंदों में सात रन बनाकर मंधाना आउट हो गईं।

भारत का लाइव स्कोर 22/1

17:28 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने पहला ओवर डाला और चार रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर शेफाली को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया। हालांकि शेफाली ने रिव्यू लिया और गेंद स्टंप्स को मिस करते हुए दिखाई दी।

भारत का लाइव स्कोर - 4/0

17:19 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने भारत को दिया 106 का लक्ष्य

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 105 रन के स्कोर पर रोक दिया। टीम की ओर से निदा डार ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। वहीं मुनीबा अली ने 17 रन बनाए। सैयदा अरूब शाह ने 14 और फातिमा सना ने 13 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने तीन, श्रेयंका पाटिल ने दो, आशा शोभना और रेणुका सिंह ने 101 विकेट लिया।

17:14 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: अरुंधति रेड्डी ने आखिरी ओवर में दिए 8 रन

अरुंधति रेड्डी ने आखिरी ओवर में 8 रन दिए और निदा डार का विकेट लिया। निदा डार 34 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुई। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका भी लगाया।

16:56 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: रेणुका ठाकुर का स्पेल पूरा

रेणुका ठाकुर ने अपने आखिरी ओवर में चार दिए। उनके चार ओवर के स्पेल में 23 रन दिए और एक विकेट लिया। 17वें ओवर में आशा शोभना ने तीन रन दिए।

16:51 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: तुबा हसन आउट

15वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने तुबा हसन को आउट किया। पांचवीं गेंद पर तुबा ने स्वीप किया और शॉट फाइनल लेग पर वह शेफाली वर्मा को कैच दे बैठीं। तुबा हसन ने तीन गेंदे खेली लेकिन वह खाता नहीं खोल सकीं।

पाकिस्तान का लाइव स्कोर - 72/7

16:45 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: आशना शोभना ने दिलाया छठा विकेट

आशना शोभना ने 14वें ओवर में फातिमा सना से दो चौके खाए। हालांकि इसके बाद आखिरी गेंद पर फातिमा सना को आउट किया। सना ने 8 गेंदों में 13 रन बनाए।

पाकिस्तान का लाइव स्कोर – 70/6

16:38 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

अरुंधति रेड्डी ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर आलिया रियाज को आउट किया। अलिया को एलबीडब्लयू दिया गया था लेकिन उन्होंने रिव्यू लिया। हालांकि कोई फायदा नहीं हुआ। फैसला भारत के ही पक्ष में रहा। 9 गेंदों में चार रन बनाकर अलिया रियाज आउट हो गई।

16:20 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: श्रेयंका पाटिल ने दिलाई भारता को चौथी सफलता

श्रेयंका पाटिल ने मुनीबा अली को आउट करके भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई। मुनिबा अली ने तीसरी गेंद पर शॉट खेलने के लिए पैर आगे बढ़ाया, ऋचा घोष ने उन्हें स्टंप कर दिया। मुनीबा अली ने 26 गेंदों में 17 रन बनाए।

पाकिस्तान का लाइव स्कोर – 41/4

16:12 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: पाकिस्तान को तीसरा झटका

छठे ओवर में श्रेयंका पाटिल ने चार रन दिए। इसके अगले ओवर में अरुंधति रेड्डी ने ओमैमा सोहेल को आउट किया। ओमैमा ने मिड ऑफ पर गेंद को खेला और वह शेफाली वर्मा को कैच दे बैठी। ओमैमा ने 6 गेंदों में तीन रन बनाए।

पाकिस्तान का लाइव स्कोर – 33/3

16:00 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: सिदरा अमीन आउट

अरुंधति रेड्डी ने चौथे ओवर में एक रन दिया। पांचवें ओवर में दीप्ति शर्मा ने सिदरा अमीन को बोल्ड किया। सिदरा स्वीप की कोशिश में थी लेकिन जल्दबाजी कर दी। गेंद स्टंप्स से टकरा गई। सिदरा बहुत निराश दिख रही थी। उन्होंने गुस्से में हवा में मुक्का मारा। अमीन ने 11 गेंदों में 8 रन बनाए।

पाकिस्तान का लाइव स्कोर - 25/2

15:48 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: रेणुका का महंगा ओवर

तीसरे ओवर में रेणुका सिंह ने 12 रन लुटाए। ओर की दूसरी गेंद पर मुनीबा अली ने चौका लगाया। ओवर की चौथी गेंद वाइड रही। आखिरी गेंद पर मुनीबा अली ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका लगाया।

पाकिस्तान का लाइव स्कोर - 17/1

15:42 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: भारत की कसी हुई गेंदबाजी

दूसरे ओवर में दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी की। उन्होंने केवल चार रन दिए। ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगी और केवल चार सिंगल लाए। भारत ने पावरप्ले के पहले दो ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी की है।

पाकिस्तान का लाइव स्कोर - 5/1

15:37 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: पाकिस्तान को पहले ही ओवर में लगा झटका

पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। रेणुका सिंह ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गुल फिरोजा को बोल्ड करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। गुल फिरोजा अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी। इस ओवर में केवल एक ही रन आया।

पाकिस्तान का लाइव स्कोर - 1/1

15:24 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: पाकिस्तान महिला प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव हुआ है। निदा डार आज का मैच नहीं खेल पाएंगी

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह, सादिया इकबाल

15:21 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। पूजा निगल के कारण बाहर हो गई हैं।

भारतीय प्लेइंग इलेवन - स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, एस सजना, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

15:16 (IST) 6 Oct 2024
Indian vs Pakistan LIVE Cricket Score: टीम इंडिया के लिए अहम है यह मैच

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, 'हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमें अच्छी गेंदबाजी करने उन्हें रोकना होगा। हम अब आगे का सोच रहे हैं। यह मैच हमारे लिए अहम है।'

15:05 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सना ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम बोर्ड पर स्कोर रखवा चाहते हैं। हम बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे।'

14:55 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: कुछ देर में होगा टॉस

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर वॉर्म अप कर रहे हैं। अब से कुछ देर बाद टॉस होगा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना टॉस के समय होंगी।

14:42 (IST) 6 Oct 2024
LIVE Cricket Score: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 100वां मैच

भारत-पाकिस्तान मुकाबला वेन्यू के ऐतिहासिक होगा। यह दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम द्वारा आयोजित 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। इसमें से 92 मैच पुरुषों के रहे हैं।