India vs New Zealand, Ind vs NZ 3rd T20: हैमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 4 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से जीतने का काम किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। शिखर धवन के रूप में टीम को पहला झटका लगा। धवन को मिशेल सेंटनर ने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजने का काम किया। इसके बाद विजय शंकर और रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए अहम 75 रनों की साझेदारी हुई। विजय शंकर को सेंटनर ने 43 के स्कोर पर ग्रैंडहोम के हाथों कैच आउट कराया। ऋषभ पंत को टिकनर ने आउट किया। ऋषभ पंत को 28 रनों पर पवेलियन भेजा। पंत ने 12 गेंदों में 28 रन बनाया। हार्दिक पंड्या 11 गेंदों में 21 रन बनाकर कुग्लिन के शिकर हुए। वहीं धोनी को 2 के स्कोर पर मिचेल ने आउट किया। इसके बाद टीम कार्तिक और क्रुणाल ने अंत तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड को टिम सेफर्ट और कॉलिन मुनरो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाने का काम किया। पहले विकेट के लिए दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। सेफर्ट को 43 के स्कोर पर धोनी ने कुलदीप के गेंद पर स्टंप आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। इसके बाद कॉलिन मुनरो ने अपना 9वां अर्धशतक पूरा किया। मुनरो को 76 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है, युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया था।
re Online : यहां देखें मैच का लेटेस्ट अपडेट्स
आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत। पहली गेंद पर दो रन। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। भारत इस मैच को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
टिम साउदी की पहली गेंद पर क्रुणाल ने जड़ा छक्का। अगली गेंद पर शानदार चौका। तीसरी गेंद पर एक और चौका। चौथी गेंद पर सिंगल। अगली दो गेंदों पर दो रन।
महेंद्र सिंह धोनी हवा में गलत शॉट खेल कैच दे बैठे। मिचेल की अगली गेंद पर कार्तिक ने जोरदार छक्का लगाया। मिचेल के इस ओवर से 9 रन आए।
रोहित शर्मा डेरिल मिशेल की वाइड जाती गेंद को छेड़ बैठे और अपना विकेट गंवा बैठे। भारत को 36 गेंदों में 72 रनों की जरूरत है।
मिचेल ने इसी बीच एक शानदार ओवर निकालने का काम किया। 12 ओवर खत्म होने के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं।
विजय शंकर और रोहित शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए अहम 75 रनों की साझेदारी हुई। विजय शंकर को सेंटनर ने 43 के स्कोर पर ग्रैंडहोम के हाथों कैच आउट कराया।
विजय शंकर ने ईश सोढ़ी के ओवर में दो लगातार छक्के जड़कर भारत को मैच में बनाए रखा है। शंकर ने पहला शॉट लोग ऑन तो वहीं दूसरा मिडविकेट की ओर खेला।
कुग्लिन के ओवर की दूसरी गेंद पर शंकर ने शानदार चौका लगाया। इसी के साथ रोहित और शंकर में 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई।
शंकर और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए छोटी सी साझेदारी पनपती हुई। चौथी गेंद पर दो रन। पांचवीं गेंद पर धोनी ने शानदार चौका लगाया।
टिम साउदी की गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार चौका लगाया। पहला विकेट जल्दी खोने के बाद भारत की कोशिश यहां एक साझेदारी बनाने की होगी।
मिशेल सैंटनर पारी का पहला ओवर लेकर आए। धवन ने पहली गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर धवन जोरदार शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गए।
न्यूजीलैंड ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 200 रनों का आंकड़ा छू लिया है। अब देखना होगा कि आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड कितने और रन जोड़ती है स्कोर में।
पहली पारी के 18 ओवर अब समाप्त हो चुके हैं और न्यूजीलैंड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं। देखना होगा कि आखिरी 12 गेंदों पर न्यूजीलैंड कितने रन बनाती है।
शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अब 3 विकेट खोकर 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 166 रन हो गया है। अब देखना होगा कि आखिर 24 गेंदों में टीम और कितना रन बनाती है।
खलील अहमद ने हार्दिक पंड्या की पहली गेंद पर मुनरो का आसान सा कैच छोड़ा। कुलदीप यादव की दूसरी गेंद पर हार्दिक ने मुनरो का कैच पकड़ भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
मुनरो ने शानदार छक्का जड़कर अपना 9वां अर्धशतक पूरा किया। पहले विकेट के लिए दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। सेफर्ट को 43 के स्कोर पर धोनी ने कुलदीप के गेंद पर स्टंप आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया।
सेफर्ट को आउट करने के बाद कुलदीप यादव की कोशिश और विकेट लेने की होगी। विलियमसन ने पहली दो गेंदों पर एक रन लिया। अगली गेंद पर मुनरो ने छक्का लगाया।
सेफर्ट और मुनरो ने न्यूजीलैंड को विस्फोटक शुरुआत दिलाने का काम किया। हार्दिक पंड्या की गेंद पर मुनरो ने एक चौका और छक्का लगाया।
हार्दिक पंड्या अपना पहला ओवर लेकर आए। तीसरे गेंद पर मुनरो ने शानदार चौका लगाया। हार्दिक की अगली दो गेंद से दो रन। इस ओवर से 8 रन।
भुवी ने तीसरे ओवर में मुनरो को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। पहली तीन गेंद से एक रन। इस ओवर से सिर्फ दो रन ही आए।
भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर दो रन। तीसरी गेंद पर मुनरो ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर सिंगल, पहले ओवर से 11 रन।
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद की कोशिश शुरुआती विकेट लेने की होगी। वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश तेजी से रन बनाने की होगी।
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी, कृणाल पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है, युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
रविवार को परिस्थितियां अलग तरह की होंगी और टीम के लिए विदेशी सरजमीं पर चुनौतीपूर्ण हालात में एक और सीरीज जीतने से बड़ी प्रेरणा शायद ही कुछ और हो।