भारत-श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 248 रन बनाए। भारत को जीत के लिए अब 249 रन का टारगेट मिला, लेकिन ये टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर आउट हो गई और उसे 110 रन से हार मिली।
तीसरे मैच में जीत के साथ ही श्रीलंका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से जीत लिया। इस सीरीज का पहला मैच टाई रहा था, लेकिन इसके बाद भारत को मेजबान ने अगले दोनों मैचों में हरा दिया और भारत के खिलाफ 27 साल के बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत दर्ज की। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को इस सीरीज में शर्मनाक हार मिली। हिटमैन की कप्तानी में भारत ने पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाया। तीसरे मैच में अविष्का फर्नान्डो को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिमुथ वेल्लालागे को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
भारत की पारी, रोहित ने बनाए 35 रन
भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा जिन्होंने 14 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और आउट हो गए। ऋषभ पंत ने 9 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली और स्टंप आउट हो गए। विराट कोहली 18 गेंदों पर20 रन बनाए और LBW आउट हुए। अक्षर पटेल ने 2 रन पर अपना विकेट गंवाया।श्रेयस अय्यर ने 8 रन की पारी खेली और पवेलियन लौट गए। रियान पराग ने 15 रन की पारी खेली। शिवम दुबे 9 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने 25 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में दिमुथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
अविष्का और कुसल मेंडिस ने लगाए अर्धशतक
श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में अविष्का फर्नांडो ने 96 और कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाए। पथुम निसांका ने 45 रन बनाए। कमिंडु मेंडिस ने 23 रन बनाए। भारत के लिए डेब्यूटेंट रियान पराग ने 9 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए। शिवम दुबे ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 9 रन दिए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
IND vs SL 3rd ODI Match LIVE Streaming & Telecast Details: Watch Here
श्रीलंका की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। अकिला धनंजय की जगह महेश तीक्ष्णा को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुआ। केएल राहुल और अर्शदीप सिंह की जगह ऋषभ पंत और रियान पराग को मौका मिला। पहला मैच टाई रहा था। दूसरे मैच में श्रीलंका को 32 रन से जीत मिली थी।
India in Sri Lanka, 3 ODI Series, 2024
Sri Lanka
248/7 (50.0)
India
138 (26.1)
Match Ended ( Day – 3rd ODI )
Sri Lanka beat India by 110 runs
श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेलालगे, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो।
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की गेंदबाजी के सामने भारत पूरी तरह से धराशाई हो गया और तीसरे मैच में उसे 110 रन से हार मिली। वेल्लालागे ने इस मैच में 5 विकेट लिए। भारत ने 27 साल के बाद श्रीलंका के खिलाफ कोई वनडे सीरीज गंवाया। भारतीय बल्लेबाजों के पास इस मैच में भी श्रीलंका के गेंदबाजों को कोई जवाब नहीं था।
भारत का 9वां विकेट वाशिंगटन सुंदर के रूप में गिरा जिन्होंने 25 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली जबकि 10वां विकेट कुलदीप यादव के रूप में गिरा जिन्होंने 6 रन बनाए और दोनों विकेट तीक्षणा और वेल्लालागे ने लिए।
जीत के लिए टीम इंडिया का संघर्ष जारी है और इस टीम ने 22 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी 121 रन बनाने हैं और सिर्फ दो विकेट शेष हैं। क्रीज पर अभी वाशिंगटन सुंदर के साथ कुलदीप यादव मौजूद हैं।
भारत का आठवां विकेट शिवम दुबे के रूप में गिरा और वो 14 गेंदों पर 9 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। दुबे का विकेट इस मैच में वेंडर्से ने लिया और ये उनका दूसरा विकेट रहा। भारत गंभीर संकट में है और इस टीम ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 147 रन बनाने हैं जो नामुमकिन लग रहा है।
रियान पराग ने अच्छी कोशिश की और उन्होंने 13 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली और वांडर्से की गेंद पर आउट हुए। भारत ने अपना 7वां विकेट 100 रन के स्कोर पर गंवा दिया और श्रीलंका जीत की ओर अग्रसर है। भारत ने 16 ओवर में 100 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं।
भारतीय टीम ने पहले 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं और भारत के जीत के लिए 153 रन की जरूरत है। इस वक्त क्रीज पर रियान पराग और शिवम दुबे मौजूद हैं। वेल्लालागे ने 5 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए।
भारत का छठा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा जिन्हें वेल्लालागे ने आउट किया। इस मैच में ये वेल्लालागे का चौथा विकेट रहा। श्रेयस ने 8 रन की पारी खेली और भारत ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। अब बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे आए हैं। भारत गंभीर संकट में है और कुछ भी हो सकता है।
तीसरे वनडे में अक्षर पटेल कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वेल्लालागे ने आउट किया और ये उनका इस मैच में तीसरा विकेट रहा। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर रियान पराग आए हैं।
विराट कोहली का बल्ला तीसरे मैच में भी नहीं चला और इस मुकाबले में उन्होंने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए और वेल्लालागे की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट 71 रन पर गंवा दिया जबकि इस टीम ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर अक्षर पटेल आए हैं।
श्रीलंका की गेंदबाजी शानदार हो रही है और भारत ने अपना तीसरा विकेट पंत के रूप में गंवा दिया है। ऋषभ पंत इस मैच में 9 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली और उन्हें तीक्षणा ने अपनी गेंद पर स्टंप आउट करवा दिया। भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं।
रोहित शर्मा इस मैच में भी लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने 20 गेंदों पर एक छक्का और 6 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। उनकी पारी का अंत वेल्लालागे ने किया और उन्हें कैच आउट करवा दिया। रोहित का आउट होना भारत के लिए बड़ा सेटबैक है। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर ऋषभ पंत आए हैं।
रोहित शर्मा फिर से तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं और पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनकी इस बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पहले 6 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। कोहली भी खाता खोल चुके हैं और वो 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत का पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा और वो 6 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें असीता फर्नान्डो ने अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। गिल ने इस मैच में 14 गेंदों का सामना किया। अब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर विराट कोहली आए हैं।
चौथे ओवर में रोहित शर्मा ने गेयर बदला और इस ओवर में एक छक्का और 3 चौके लगाए। चौथे ओवर में 18 रन बने और भारत ने इस ओवर के बाद 35 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा अभी 31 रन जबकि गिल 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है तभी वनडे सीरीज एक-एक से ड्रॉ हो पाएगा। शुरुआती ओवर में टीम इंडिया को रन जुटाने होंगे क्योंकि स्पिनर के खिलाफ दूसरी पारी में रन बनाना आसान नहीं होगा। भारत ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं।
भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत असीता फर्नान्डो ने की। पहले ओवर में भारत ने 5 रन बनाए और कोई विकेट नहीं गिरा।
श्रीलंका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 248 रन बनाए। अविष्का फर्नांडो ने 96 और कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाए। पथुम निसांका ने 45 रन बनाए। कमिंडु मेंडिस ने 23 रन बनाए। भारत के लिए डेब्यूटेंट रियान पराग ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए।
कुसल मेंडिस को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। बाउंड्री पर शुभमन गिल ने शानादर कैच लपका। कमिंडु मेंडिस 13 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका ने 48.4 ओवर में 7 विकेट पर 235 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका ने 48 ओवर में 6 विकेट पर 231 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 55 और कमिंडु मेंडिस 13 रन बनाकर क्रीज पर। रियान पराग के ओवर में 12 रन बने।
डुनिथ वेलालगे को रियान पराग ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। कुसल मेंडिस 36 रन बनाकर। श्रीलंका ने 43.3 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं।
जेनिथ लियानगे को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। कुसल मेंडिस 35 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका ने 42.4 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका ने 41 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 33 और जेनिथ लियानगे 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 13 गेंद पर 10 रन की साझेदारी।
सदीरा समरविक्रमा गोल्डेन डक हुए। मोहम्मद सिराज ने विकेट लिया। कुसल मेंडिस 31 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका ने 38.5 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं।
रियान पराग ने चरित असालंका को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। कुसल मेंडिस 30 रन बनाकर क्रीज पर। पराग का यह दूसरा विकेट है। श्रीलंका ने 38 ओवर में 3 विकेट पर 183 रन बना लिए हैं।
अविष्का फर्नांडो शतक से चूक गए हैं। उन्होंने 102 गेंद पर 96 रन बनाए। रियान पराग को विकेट मिला। कुसल मेंडिस 28 और चरित असालंका बगैर खाता खेले क्रीज पर।
श्रीलंका ने 31 ओवर में 1 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 20 और अविष्का फर्नांडो 87 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 67 गेंद पर 64 रन की साझेदारी।
श्रीलंका ने 27 ओवर में 1 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 10 और अविष्का फर्नांडो 59 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 43 गेंद पर 26 रन की साझेदारी।
अविष्का फर्नांडो ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। वह 65 गेंद पर 51 रन बनाकर क्रीज पर। कुसल मेंडिस 5 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 23.4 ओवर में 1 विकेट पर 102 रन।
श्रीलंका ने 22 ओवर में 1 विकेट पर 94 रन बनाए हैं। कुसल मेंडिस 2 और अविष्का फर्नांडो 46 रन बनाकर क्रीज पर। भारत को मैच में वापसी करने के लिए और विकेट चाहिए।
अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। पथुम निसांका को पवेलियन भेजा। उन्होंने 45 रन बनाए। अविष्का फर्नांडो 43 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 19.5 ओवर में 1 विकेट पर 89 रन।