टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में शनिवार (29 जून) को भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन हराया और खिताब अपने नाम किया। आईसीसी खिताब के लिए भारत का 11 साल का लंबा इंतजार विराट कोहली के बल्ले से निकली आग और रोहित शर्मा की ‘कूल’ कप्तानी के दम पर खत्म हुआ।
भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था। भारत ने आखिरी आईसीसी खिताब 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में साउथ अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
IND vs SA T20 World Cup 2024 FINAL Match Highlights: Watch Here
पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में अधूरा रहा सपना आखिरकार वेस्टइंडीज में पूरा हुआ तो रोहित शर्मा की टीम के साथ टीवी के आगे नजरें गड़ाये बैठे भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की आंखें भी छलछला गईं। जीत के नायक रहे विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में प्लेयर आफ द मैच बने और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
हार्दिक पंड्या भी आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए। रोहित शर्मा ने उन्हें गालों पर चुंबन दिया। कप्तान रोहित शर्मा की आंखों में भी आंसू थे, लेकिन खुशी के। दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी पत्नी रितिका भी रो रही थीं।
बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने 76, अक्षर पटेल ने 47 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए। रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। एडेन मार्कराम ने भी प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया।
177 रन के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 52 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 39 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन बनाए। डेविड मिलर ने 21 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिए।
हेनरिक क्लासेन ने अक्षर पटेल के ओवर में 24 रन ठोके। साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बना लिए थे। जीत के लिए 5 ओवर में 30 रन चाहिए थे। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 4 रन दिए। 24 गेंद पर 26 रन चाहिए थे। हार्दिक पंड्या ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा। इसके बाद मैच पलटा। डेविड मिलर क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। डेविड मिलर का बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार कैच लपका। इसके बाद भारत चैंपियन बना। कोच राहुल द्रविड़ की विदाई वर्ल्ड कप के साथ हुई।
ICC Men's T20 World Cup, 2024
South Africa
169/8 (20.0)
India
176/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Final )
India beat South Africa by 7 runs
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान कोई भी T20 टूर्नामेंट का फाइनल नहीं हारा है, उन्होंने सभी सात मौकों पर जीत दर्ज की है। यह पहली बार है जब वह कप्तान के तौर पर T20 World Cup के फाइनल में पहुंचे हैं। क्या आज रात ICC खिताब का सूखा उनके और भारत के लिए खत्म हो जाएगा?
भारतीय क्रिकेट टीम मैदान पर पहुंच चुकी है। बउंड्री के बाहर कुछ फैंस मोबाइल फोन पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तस्वीरें कैद करने में जुटे हैं। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी भी मैदान में हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं। रीजा हेंड्रिक्स प्री-मैच इंटरव्यू के लिए मौजूद हैं। संगीत बज रहा है और अब भी धूप खिली हुई है।
भारत पिछले 12 महीनों में दो बार ICC इवेंट के फाइनल में पहुंचा है और यहां वे 11 साल के ट्रॉफी सूखे को खत्म करने की कोशिश में फिर से हैं। अगर 11 साल का समय लंबा लगता है, तो आपको केवल विपक्षी साउथ अफ्रीका को देखना चाहिए, जो अपनी ट्रॉफी का इंतजार बहुत लंबे समय (लगभग तीन गुना से ज्यादा समय से) से कर रहा है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा आज रात एक साथ आठवीं बार आईसीसी फाइनल में उतरेंगे। जो सभी भारतीयों में सबसे ज्यादा है। रविंद्र जडेजा अपने सातवें आईसीसी फाइनल में खेलने के लिए तैयार हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेती ही इतिहास रच देगी। वह लगातार 4 आईसीसी फाइनल खेलने वाली पहली टीम बन जाएगी। इसकी शुरुआत 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से हुई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने एकदिवसीय विश्व कप 2024, और उसी साल अंडर-19 विश्व कप का फाइनल खेला। अब टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेलेगी।
बारबाडोस में अभी ताजा मौसम के जो हालात हैं उसके मुताबिक समय पर मैच शुरू होने के पूरे आसार हैं, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि आज खेल कितना लंबा चल सकता है, तो ICC की प्लेइंग कंडीशंस के अनुसार, नतीजा निकलने के लिए आज 190 मिनट का अतिरिक्त समय है। इसके बावजूद अगर खेल पूरा नहीं हो पाता है तो भारत बनाम साउथ अफ्रीका का फाइनल रविवार को रिजर्व डे पर खेला जाएगा।
2010 का टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज द्वारा आयोजित आखिरी विश्व कप था। उस साल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल भी ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया था।
ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में स्थानीय समयानुसार सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक बारिश होने की संभावना है।
समय तापमान वर्षा आर्द्रता हवा मौसम
बारबाडोस में अभी आसमान साफ है। पिछले 8 घंटे से बारिश नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद की पूरी संभावना है कि टी20 विश्व कप 2024 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मैच के दौरान बारिश खलल डालेगी।
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 11 बजे का समय (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे)
नोट: बारबाडोस में 29 जून 2024 के दिन मौसम पूर्वानुमान का यह आंकड़ा weather.com से लिया गया है। बता दें मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होना है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को कुछ सलाह दी है। आईसीसी के डिजिटल डेली शो में पोंटिंग ने कहा, बहुत सी टीमें कहती हैं कि ‘यह बस एक और खेल है’ और वे इस बात से बचने की कोशिश करते हैं कि यह कितना बड़ा अवसर है और ऐसा करना अच्छा नहीं है। यह सब इसे उसी रूप में स्वीकार करने के बारे में है, जैसा कि यह है। ये खिलाड़ी पहले कभी वहां नहीं गए हैं, इसलिए आज रात का आनंद लें, कल का आनंद लें। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप जो कुछ भी करते हैं वह वही हो और आपकी तैयारी भी वही हो। पोंटिंग ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के पास फाइनल में भारत से मुकाबला करने की प्रतिभा है। पोंटिंग ने कहा, वे यहां तक अपराजित हैं, इसलिए उन्हें कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है और उन्हें और अधिक प्रयास करने की जरूरत नहीं है। उन्हें बस खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने और उस दिन एक टीम के रूप में खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने और खुद को सर्वश्रेष्ठ मौका देने की जरूरत है। अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें हराना मुश्किल होगा।
हालांकि, बल्लेबाज़ी की कहानी अलग है। बल्लेबाजी में भारत का औसत 25.80 और स्ट्राइक रेट 132.13 है और 6 बार पचास से ज्यादा रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका का औसत 21.90 और स्ट्राइक रेट 106.14 है और तीन बार पचास से ज्यादा रन बनाए हैं।
गेंदबाजी के मामले में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। भारतीय गेंदबाजों ने 15.21 की औसत और 6.42 की इकॉनमी रेट से 56 विकेट लिए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका ने 15.23 की औसत और 5.95 की इकॉनमी रेट से 59 विकेट लिए हैं।
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 10 बजे का समय (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 11 बजे का समय (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में दोपहर 12 बजे का समय (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में दोपहर 01 बजे का समय (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे)
नोट: बारबाडोस में 29 जून 2024 के दिन मौसम पूर्वानुमान का यह आंकड़ा weather.com से लिया गया है। बता दें मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होना है।
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 6 बजे का समय (भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 7 बजे का समय (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 8 बजे का समय (भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे)
शनिवार सुबह 29 जून 2024 को बारबाडोस में सुबह 8 बजे का समय (भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे)
नोट: बारबाडोस में 29 जून 2024 के दिन मौसम पूर्वानुमान का यह आंकड़ा weather.com से लिया गया है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत का यह तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल है। खास यह कि तीनों अलग-अलग प्रारूपों में है। वह टी20 कप्तान के रूप में 50 जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं।
पिछली बार भारत और दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में मीरपुर में टी20 विश्व कप 2014 के सेमीफाइनल में भिड़े थे। विराट कोहली ने उस मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाई थी।
आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तान के रूप में एडेन मार्करम की सफलता दर 100 प्रतिशत है। उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 2014 में अंडर 19 विश्व कप में 6 में से 6 मैच जीते थे। 2023 विश्व कप में टेम्बा बावुमा की जगह कप्तानी करने पर उन्होंने 2 में से 2 मैच जीते। एडेन मार्कराम की अगुआई में टी20 विश्व कप 2024 में भी साउथ अफ्रीका टीम अब तक अपराजित है।
यह टी20 विश्व कप के फाइनल में दो अपराजित टीमों के आमने-सामने होने का पहला उदाहरण है। पुरुषों के आईसीसी टूर्नामेंट में किसी टीम के अपराजित रहने का आखिरी उदाहरण 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी था, जिसे भारत ने जीता था।
साउथ अफ्रीका का फुल स्क्वॉड: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, रेयान रिकेल्टन।
भारत का फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज शम्सी।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
नमस्कार, T20 World Cup 2024 के फाइनल में भारत बनाम साउथ अप्रीका मैच की जनसत्ता.कॉम की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, लाइव स्कोर और भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रह सकते हैं।
