भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 180 रन बना लिये थे। रचिन रविंद्र 34 गेंद में 22 और डेरिल मिचेल 39 गेंद में 14 रन बनाकर क्रीज पर थे।
IND vs NZ, 1st Test Match Live Cricket Score In Hindi: Watch Here
दूसरे दिन आखिरी सेशन में भारत को विल यंग और डेवोन कॉनवे के रूप में दो सफलताएं मिलीं। डेवोन कॉनवे शतक से चूक गए। वह 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे दिन चायकाल के समय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 82 रन था। डेवोन कॉनवे 64 गेंद में 61 और विल यंग 7 गेंद में 5 रन बनाकर नाबाद थे।
बारिश से बाधित इस मैच में भारत की पहली पारी सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गई। भारत के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाये और सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (13), ऋषभ पंत (20), कुलदीप यादव (2), जसप्रीत बुमराह (1) और मोहम्मद सिराज (4) ही खाता खोल पाए।
New Zealand in India, 3 Test Series, 2024
India
46(31.2)& 462(99.3)
New Zealand
402(91.3)& 110/2(27.4)
Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
New Zealand beat India by 8 wickets
न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 13.2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट लिए। विलियम ओ’रुर्के ने 12 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। टिम साउदी ने 6 ओवर में 8 रन देकर एक विकेट लिया। इससे पहले भारत की शुरुआत बहुत खराब हुई। उसने 10 ओवर और 10 रन के भीतर ही 3 विकेट (रोहित शर्मा, विराट कोहली, सरफराज खान) गंवा दिये थे।
IND vs NZ 1st Test Live Cricket Score Streaming: Watch Here
इसके बाद थोड़ी देर के लिए फिर बारिश आई। दोबारा खेल शुरू होने के बाद भी नियमित अंतराल पर भारत के विकेट गिरते रहे। भारत ने लंच तक 23.5 ओवर में महज 34 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिये थे। आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा रहे। विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि पिछले टेस्ट से दो बदलाव हैं। शुभमन गिल बाहर हुए और सरफराज खान आए हैं। आकाशदीप की जगह कुलदीप यादव आए हैं। बता दें पहले टेस्ट का पहला दिन यानी बुधवार (16 अक्टूबर 2024) को बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो पाया था। दूसरे दिन सुबह 8:45 बजे टॉस हुआ और 9:15 बजे खेल शुरू हुआ। दूसरे दिन थोड़ी देर बारिश होने के कारण दोपहर 12 बजे लंच हुआ।
मैट हेनरी की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। सरफराज खान ने कुछ जोर लगाकर गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन शायद टाइमिंग मिस कर गए। एक्स्ट्रा कवर पर डेवोन कॉनवे खड़े थे। गेंद उनके दाईं ओर चली गई। वह अपने दाईं ओर उछले और गेंद उनके हाथ की हथेली में फंस गई। शानदार कैच। भारत मुश्किल में फंस चुका है।
10वां ओवर मैट हेनरी लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर सरफराज खान को पवेलियन की राह दिखाई। सरफराज भी बिना खाता खोले डेवोन कॉनवे को अपना कैच थमाकर चलते बने। उनकी जगह ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ऋषभ पंत ने आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 12 रन है।
विलियम ओ’रूर्के 9वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर विराट कोहली को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। विराट कोहली 9 गेंद बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड ने शायद इससे बेहतर शुरुआत की कल्पना भी नहीं की होगी! रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों पहले घंटे के अंदर ही पवेलियन लौट चुके हैं। कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद मैदान में सन्नाटा छा गया! न्यूजीलैंड ने अब तक बेहतरीन गेंदबाजी और बेहतरीन फील्ड प्लेसमेंट का मुजाहिरा पेश किया है।
आठ ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 9/1 है। टिम साउदी ने 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड किया। रोहित शर्मा 16 गेंद में महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं। आखिरी बार विराट कोहली ने 2016 में ग्रॉस आइलेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी।
टिम साउदी का पहला ओवर मेडन रहा। यशस्वी जायसवाल अपना और टीम का खाता नहीं खोल पाये। दूसरा ओवर मैट हेनरी लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
भारत की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत करेंगे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी पहला ओवर लेकर आएंगे। कप्तान ने उनके लिए दो स्लिप और एक गली लगाई हुई है। थोड़ी देर की देरी हुई, क्योंकि लाइट टावर में से एक अभी आधा ही जल पाया है। उस टावर के पूरी तरह से जल जाने का इंतजार है।
9.13 बजे राष्ट्रगान हो गया है। अब तक रोशनी काफी अच्छी मानी जा रही है। इससे पहले काफी अंधेरा लग रहा था, लेकिन बारिश नहीं हुई। यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। हालांकि, आसमान में बादल छाए हुए हैं।
भारतीय कप्तान के अनुसार शुभमन गिल 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं, और कुलदीप यादव को तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह तीसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया गया। भारतीय टीम प्रबंधन ने टॉस के बाद बताया, शुभमन गिल गर्दन में अकड़न के कारण पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। लगातार बारिश के कारण पहले दिन का खेल धुल गया। भारत और न्यूजीलैंड दो और टेस्ट (24-28 अक्टूबर तक पुणे में और 1-5 नवंबर तक मुंबई में) मैच खेलेंगे।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। कवर के नीचे पिच ठीक है। हम समझते हैं कि यह शुरुआत में थोड़ा चिपचिपा हो सकता है लेकिन पिच की प्रकृति ऐसी है कि आप पहले बोर्ड पर रन बनाना चाहेंगे। हमने पिछले कुछ टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे लिए यह नई सीरीज है और हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं। पिछले टेस्ट से दो बदलाव हुए हैं, शुभमन गिल बाहर हैं, सरफराज खान आए हैं। आकाशदीप की जगह कुलदीप यादव आए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दूसरे दिन 9:15 बजे से खेल शुरू होगा। पहले दिन भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे टॉस होना था और 9.30 बजे से खेल शुरू होना था, लेकिन बारिश के चलते पूरे दिन का खेल बर्बाद हो गया।
दिनेश कार्तिक ने दी बड़ी अपडेट
Looks good to go
— DK (@DineshKarthik) October 17, 2024
How excited are we ???#INDvsNZ #weatherman#CricketTwitter pic.twitter.com/l4kD8xBSPB
मैच का पहला दिन बारिश के कारण रद्द हो गया, दूसरे दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टॉस बेंगलुरु में सुबह 8:45 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरुआती टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को लगातार बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। खेल दोपहर 2.34 बजे रद्द कर दिया गया क्योंकि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगभग आधे घंटे तक भारी बारिश होने के बाद खेल रुक गया। हालांकि, खिलाड़ी और प्रशंसक दूसरे दिन निर्बाध खेल की उम्मीद कर रहे हैं।
नमस्कार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन के हमारे लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। सभी अपडेट के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार (16 अक्टूबर) शुरू नहीं हो सका। पहले दिन का खेल बारिश के चलते धुल गया। टॉस तक नहीं हो सका। दूसरे दिन 15 मिनट पहले भारतीय समयानुसार सुबह 9.15 बजे मैच शुरू होगा।
अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण जारी रखा। पिच के चारों ओर पैच और नमी दिख रही है, जबकि पिच अभी भी कवर से ढका है। इस बीच, फिलहाल बारिश रुक गई है। सबा करीम ने ऑन एयर बताया कि कवर हटा दिए जाने के बाद, हॉकआई सिस्टम को फॉर्मेट होने में डेढ़ घंटे का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि आमतौर पर यह पिछले दिन ही कर लिया जाता है, लेकिन कल ऐसा नहीं हो सका क्योंकि पिच पर कवर्स थे। इसलिए भले ही अंपायर्स को लगे कि खेल के लिए परिस्थितियां ठीक हैं, लेकिन खेल शुरू होने से पहले हमें एक और चीज का इंतजार करना होगा। 2:45 या 3 बजे तक इंतजार किया जाएगा।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कवर्स हटते ही फिर बारिश आ गई। फिर कवर्स वापस आ गए हैं। भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन लगभग 2 सेशन का खेल धुल चुका कवर्स पर जमे पानी को हटाने के लिए उन्हें हटाया गया था।
बेंगलुरु से अच्छी खबर आ रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में बारिश रुक गई है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन अबतक बारिश से प्रभावित रहा है। टॉस तक नहीं हो सका है।
भारत-न्यूजीलैंड के पहले बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस तक नहीं हो सका है। बेंगलुरु में फिर बारिश शुरू हो गई है। पहले दिन का खेल धुल सकता है।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस बीच बेंगलुरु से अच्छी खबर आ रही है। बारिश रुक गई है। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल अब तक शुरू नहीं हो सका है। दोपहर 1 बजे के बाद बेंगलुरु के मौसम में सुधार की गुंजाइश है। हालांकि, अभी हल्की बारिश हो रही है।
भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन अबतक दूसरे सत्र का खेल शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन बेंगलुरु में बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका है। हालांकि, बारिश धीमी हुई है।
बेंगलुरु में बारिश जारी है और भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक का समय हो गया है। एक सत्र का खेल बर्बाद हो चुका है।
बेंगलुरु में बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन के पहले सत्र में खेल नहीं हो सका है। अभी तक टॉस भी नहीं हुआ है। लंच 11.30 बजे होता है।
बेंगलुरु में बारिश थोड़ी कम हुई है, लेकिन अभी भी बूंदाबांदी जारी है। कवर अभी भी तैनात हैं, लेकिन स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर लग रही है।
बेंगलुरु में बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का टॉस नहीं हो सका। भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे टॉस होना था। सुबह 9.30 बजे मैच शुरू होना था, लेकिन बारिश ने काम खराब कर दिया है।
बेंगलुरु में लगातार बारिश हो रही है। पिच ढकी हुई बै और इंतजार जारी है। बारिश रुकने पर मैच शुरू होने में 45-60 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए।
बेंगलुरु में बारिश जारी है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का टॉस कब होगा यह कहना अभी काफी मुश्किल है। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार भारत में 1988 में टेस्ट जीता था।
