भारत ने रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 12 साल बाद जीता। भारतीय टीम 12 साल बाद वनडे का आईसीसी खिताब जीती। भारतीय टीम 3 आईसीसी टूर्नामेंट 2-2 बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। वह वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2-2 बार जीती है।

महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा 2 आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए। यह तीसरा मौका है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इससे पहले 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीती थी। 2002 में संयुक्त विजेता रही थी। भारत का यह 7वां आईसीसी खिताब है।

Match Ended

ICC Champions Trophy, 2025

India 
254/6 (49.0)

vs

New Zealand  
251/7 (50.0)

Match Ended ( Day – Final )
India beat New Zealand by 4 wickets

दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए। भारत ने 252 रन के टारगेट को 6 विकेट खोकर 1 ओवर पहले हासिल किया। कप्तान रोहित शर्मा को बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। रोहित शर्मा का यह 9वां आईसीसी फाइनल था। उन्होंने पहली बार इसे विशेष मैच में अर्धशतक जड़ा। रचिन रविंद्र प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

भारत के लिए रोहित शर्मा ने 76 रन बनाए। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 18 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए। रचिन रविंद्र और काइल जेमीसन ने 1-1 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 101 गेंद पर 63 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद पर 53 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। विल यंग 15 और टॉम लैथम ने 14 रन बनाए। केन विलियमसन ने 11 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 8 रन बनाए। नाथन स्मिथ बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

भारत के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 1 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिए। शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए। हार्दिक पंड्या ने 3 ओवर में 30 रन दिए। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मैट हेनरी की जगह नाथन स्मिथ को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, विलियम ओ’रोर्के, नाथन स्मिथ।

Live Updates
22:13 (IST) 9 Mar 2025
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच

भारत के कप्तान रोहित शर्मा को बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। रोहित शर्मा का यह 9वां आईसीसी फाइनल था। उन्होंने पहली बार इसे विशेष मैच में अर्धशतक जड़ा। रचिन रविंद्र प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

22:01 (IST) 9 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: भारत की पारी

भारत के लिए रोहित शर्मा ने 76 रन बनाए। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 18 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए। रचिन रविंद्र और काइल जेमीसन ने 1-1 विकेट लिए।

21:52 (IST) 9 Mar 2025
IND vs NZ LIVE Score: भारत बना चैंपियन

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। रविंद्र जडेजा ने विनिंग हिट लगाया। केएल राहुल 34 और रविंद्र 9 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत आईसीसी की 3 ट्रॉफी 2-2 बार जीतने वाला पहला देश बन गया है। रोहित शर्मा 2 आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 3 खिताब जीते हैं।

21:42 (IST) 9 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: हार्दिक पंड्या आउट

हार्दिक पंड्या आउट हो गए हैं। काइल जेमिसन को विकेट मिला। उन्होंने 18 रन बनाए। भारत का स्कोर 47.3 ओवर में 5 विकेट पर 241 रन। जीत के लिए 15 गेंद पर 11 रन चाहिए। केएल राहुल 30 और रविंद्र जडेजान नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

21:30 (IST) 9 Mar 2025
IND vs NZ LIVE Score: भारत को जीत के लिए 30 गेंद पर 32 रन चाहिए

भारत ने 45 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 32 रन चाहिए। हार्दिक पंड्या 6 और केएल राहुल 23 रन बनाकर क्रीज पर। 21 गेंद पर 17 रन की साझेदारी।

21:14 (IST) 9 Mar 2025
IND vs NZ LIVE Score: अक्षर पटेल आउट

अक्षर पटेल आउट हो गए हैं। उन्होंने 29 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल को विकेट मिला। केएल राहुल 13 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 41.2 ओवर में 4 विकेट पर 2023 रन। जीते के लिए 52 गेंद पर 49 रन चाहिए। भारत-न्यूजीलैंड फाइनल रोमांचक मोड़ पर

21:11 (IST) 9 Mar 2025
LIVE Cricket Score: भारत को जीत के लिए 54 गेंद पर 50 रन चाहिए

भारत ने 41 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 50 रन चाहिए। केएल राहुल 12 और अक्षर पटेल 29 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 19 रन की साझेदारी।

21:02 (IST) 9 Mar 2025
India vs New Zealand LIVE: श्रेयस अय्यर को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा

श्रेयस अय्यर को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 48 रन बनाए। भारत का स्कोर 38.4 ओवर में 4 विकेट पर 183 रन बनाए। 68 गेंद पर 69 रन चाहिए। अक्षर पटेल 22 रन बनाकर क्रीज पर।

20:57 (IST) 9 Mar 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: भारत को जीत के लिए 72 गेंद पर 69 चाहिए

भारत ने 38 ओवर में 3 विकेट पर 183 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 69 चाहिए। अक्षर पटेल 2 और श्रेयस अय्यर 48 रन बनाकर क्रीज पर। 71 गेंद 61 रन की साझेदारी।

20:32 (IST) 9 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: भारत को जीत के लिए 107 रन चाहिए

भारत ने 32 ओवर में 3 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 107 रन चाहिए। अक्षर पटेल 8 और श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर क्रीज पर। 35 गेंद पर 23 रन की साझेदारी।

20:18 (IST) 9 Mar 2025
IND vs NZ LIVE Score: रोहित शर्मा क्यों आउट हुए

पिछली 11 गेंद पर कोई रन नहीं आया था। 5 ओवर से बाउंड्री कोई नहीं लगी थी। ऐसे में दबाव कम करने के लिए रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलने गए। इसका खामियाजा उन्हें विकेट गंवाकर उठाना पड़ा। भारतीय टीम पर और दबाव बन गया।

20:14 (IST) 9 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: रोहित शर्मा आउट

रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। रचिन रविंद्र को विकेट मिला। उन्होंने 83 गेंद पर 76 रन बनाए। भारत ने 26.1 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बनाए। जीत के लिए 130 रन चाहिए।

20:07 (IST) 9 Mar 2025
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को जीत के लिए 131 रन चाहिए

भारत ने 24 ओवर में 2 विकेट पर 121 रन बनाए। जीत के लिए 131 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 8 और रोहित शर्मा 76 रन बनाकर क्रीज पर। 29 गेंद पर 15 रन की साझेदारी।

19:54 (IST) 9 Mar 2025
LIVE Cricket Score: माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली को पवेलियन भेजा

माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली को पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं। रोहित शर्मा 69 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 19.3 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन। जीत के लिए 144 रन चाहिए।

19:48 (IST) 9 Mar 2025
India vs New Zealand LIVE: शुभमन गिल आउट

शुभमन गिल आउट हो गए हैं। उन्होंने 50 गेंद पर 31 रन बनाए।ग्लेन फिलिप्स ने अविश्वसनीय कैच पकड़ा। रोहित शर्मा 69 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 18.5 ओवर में 1 विकेट पर 106 रन। 146 रन की जरूरत।

19:39 (IST) 9 Mar 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: भारत के 100 रन पूरे

भारत ने 17 ओवर में 100 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 152 रन चाहिए। शुभमन गिल 27 और रोहित शर्मा 68 रन बनाकर क्रीज पर।

19:29 (IST) 9 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: गिल ने 14 वें ओवर में पहली बाउंड्री लगाई

भारत ने 14 ओवर में बगैर विकेट के 86 रन बनाए। जीत के लिए 166 रन चाहिए। रोहित शर्मा 59 और शुभमन गिल 22 रन बनाकर क्रीज पर। गिल ने 14 वें ओवर अपनी पहली बाउंड्री लगाई।

19:18 (IST) 9 Mar 2025
IND vs NZ LIVE Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। शुभमन गिल 10 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 10.4 ओवर में बगैर विकेट के 65 रन। जीत के लिए 187 रन चाहिए।

19:05 (IST) 9 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत को 207 रन चाहिए

भारत ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 45 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 207 रन चाहिए। रोहित शर्मा 33 और शुभमन गिल 7 रन बनाकर क्रीज पर।

18:42 (IST) 9 Mar 2025
IND vs NZ LIVE Score: रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 11 गेंद पर 18 रन ठोक दिए हैं। भारत ने 2 ओवर में 22 रन बनाए। जीत के लिए 230 रन चाहिए। शुभमन गिल 0 और रोहित शर्मा 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाकर क्रीज पर।

18:34 (IST) 9 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। काइल जेमिसन ने न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने छक्के से खाता खोला। पहले ओवर के बाद बगैर विकेट के 9 रन। रोहित शर्मा 8 और शुभमन गिल बगैर खाता खोले क्रीज पर।

18:05 (IST) 9 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: भारत की गेंदबाजी

भारत के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 1 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिए। शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए। हार्दिक पंड्या ने 3 ओवर में 30 रन दिए।

18:05 (IST) 9 Mar 2025
IND vs NZ LIVE Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 101 गेंद पर 63 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद पर 53 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। विल यंग 15 और टॉम लैथम ने 14 रन बनाए। केन विलियमसन ने 11 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 8 रन बनाए। नाथन स्मिथ बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

18:01 (IST) 9 Mar 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 का टारगेट

माइकल ब्रेसवेल ने अर्धशतक जड़ा। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। नाथन स्मिथ बगैर खाता खोले नाबाद रहे। माइकल ब्रेसवेल 53 रन बनाकर क्रीज पर।

17:55 (IST) 9 Mar 2025
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: मिचेल सैंटनर रन आउट

मिचेल सैंटनर रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 7 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल 42 रन बनाकर क्रीज पर। 49 ओवर में 6 विकेट पर 238 रन। नए बल्लेबाज नेथन स्मिथ हैं।

17:48 (IST) 9 Mar 2025
LIVE Cricket Score: क्या न्यूजीलैंड 250 के पास पहुंच पाएगा

न्यूजीलैंड ने 48 ओवर में 6 विकेट पर 227 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 4 और माइकल ब्रेसवेल 35 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 16 रन की साझेदारी।

17:38 (IST) 9 Mar 2025
India vs New Zealand LIVE: मोहम्मद शमी ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा

मोहम्मद शमी ने डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 101 गेंद पर 63 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल 24 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल सैंटनर बगैर खाता खोले क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 45.4 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन।

17:32 (IST) 9 Mar 2025
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव: वरुण चक्रवर्ती का स्पेल समाप्त

न्यूजीलैंड ने 45 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। डेरिल मिचेल 53 और माइकल ब्रेसवेल 24 रन बनाकर क्रीज पर। 43 गेंद पर 36 रन की साझेदारी। वरुण चक्रवर्ती का स्पेल समाप्त। 10 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए।

17:20 (IST) 9 Mar 2025
Champions Trophy LIVE: डेरिल मिचेल ने अर्धशतक जड़ा

डेरिल मिचेल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 91 गेंद पर 1 चौके की मदद से 50 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल 6 रन बनाकर क्रीज पर। 25 गेंद पर 13 रन की साझेदारी। न्यूजीलैंड ने 42 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन।

17:02 (IST) 9 Mar 2025
IND vs NZ LIVE Score: ग्लेन फिलिप्स को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया

न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिर गए हैं। ग्लेन फिलिप्स को वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड किया। उन्होंने 34 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 37.5 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन। डेरिल मिचेल 44 और माइकल ब्रेसवेल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।