India vs New Zealand 3rd ODI Match Scorecard, IND vs NZ LIVE Cricket Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

New Zealand in India, 3 ODI Series, 2026

India 

vs

New Zealand  
33/2 (7.5)

BowlingORWKT
Arshdeep Singh4151
Mohammed Siraj *0.510
BattingRB
Will Young *16 25
Daryl Mitchell11 17

Play In Progress ( Day – 3rd ODI )
India elected to field

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स।

IND vs NZ 3rd ODI Live Streaming: Watch Here

भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव

भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अंतिम ग्यारह में अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया। वहीं इस मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

Live Updates
14:01 (IST) 18 Jan 2026
IND vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score: 6 ओवर में बने 27 रन

न्यूजीलैंड की तरडफ से अभी विल यंग और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं जो रन गति को तेज करने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल 6 ओवर का खेल हो चुका है और इस टीम ने 2 विकेट पर 27 रन बना लिए हैं।

13:54 (IST) 18 Jan 2026

5 महीने तक टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखेंगे रोहित और विराट, जानें अब कब मैदान पर उतरेगी RoKo की जोड़ी

भारतीय टीम के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के बाद सिर्फ वनडे खेलते हैं। दोनों दिग्गज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के बाद अब 5 महीने तक भारतीय टीम के लिए खेलते नहीं नजर आएंगे। …अधिक जानकारी
13:50 (IST) 18 Jan 2026
IND vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score: भारत की कसी गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाज शानदार बॉलिंग कर रहे हैं और पहले 3 ओवर में कीवी बल्लेबाजों पर लगाम लगाया हुआ है। इस टीम ने 3 ओवर में 11 रन बना लिए हैं और 2 विकेट गिर चुके हैं। अर्शदीप ने तीसरा ओवर मेडन फेंका।

13:45 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score: 2 ओवर में गिरे 2 विकेट

2 ओवर में न्यूजीलैंड के 2 विकेट गिर चुके हैं। न्यूजीलैंड ने 2 ओवर के खत्म होने के बाद 11 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर डेरिल मिचेल और विल यंग मौजूद हैं।

13:39 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score: हर्षित राणा ने पहली गेंद पर लिया विकेट

हर्षित राणा ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर यानी पहली पारी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर डेवोन कॉनवे को 5 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। कीवी टीम का दूसरा विकेट गिर गया।

13:35 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score: अर्शदीप ने निकोलस को डक पर किया आउट

अर्शदीप सिंह ने पारी के पहले ही ओवर में कीवी ओनपर हेनरी निकोलस को डक पर आउट कर दिया और भारत को पहली सफलता दिलाई। इस टीम ने एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 5 रन बना लिए हैं।

13:33 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score: अर्शदीप सिंह ने की गेंदबाजी की शुरुआत

भारत के लिए पहला ओवर फेंकने अर्शदीप सिंह आए जबकि कीवी टीम के लिए पारी की शुरुआत डेवोन कॉनवे ओर हेनरी निकोलस ने की।

13:08 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

13:08 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स।

13:03 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score: भारतीय प्लेइंग 11 में हुआ एक बदलाव

इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया। गिल ने बताया कि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में अर्शदीप सिंह को जगह दी गई है जबकि कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

13:01 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score: भारत ने टॉस जीता

भारतीय कप्तान गिल ने तीसरे मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया यानी कीवी टीम पहले बैटिंग करेगी।

12:53 (IST) 18 Jan 2026

स्मृति मंधाना ने 157 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन, WPL में खेली सबसे बड़ी पारी; हरमनप्रीत कौर का यह रिकॉर्ड टूटा

RCB vs DC, WPL 2026: आरसीबी की कप्तान मंधाना ने दिल्ली के खिलाफ कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। मंधाना ने दिल्ली के खिलाफ 96 रन बनाकर ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बैटर विमेंस प्रीमियर लीग में बनीं। …पूरी जानकारी
12:48 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: कुछ देर में होगा टॉस

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 1.00 बजे टॉस किया जाएगा। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है।

12:11 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स।

11:56 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

11:52 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: वनडे सीरीज के बाद खेली जाएगी टी20 सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा और इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत बुधवार से यानी 21 जनवरी से होगी।

11:36 (IST) 18 Jan 2026

U19 World Cup 2026 Points Table: भारत-बांग्लादेश मैच के बाद अंकतालिका, आयुष की टीम ने सुपर 4 के लिए किया क्वालीफाई

U19 World Cup 2026 Points Table: भारत ने बेहद कड़े मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को आखिरकार 18 रन से हरा दिया और अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर चार में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। …अधिक जानकारी
11:13 (IST) 18 Jan 2026

वैभव टॉप 10 से बाहर, अभिज्ञान नंबर 2, खिलान का जलवा; ये हैं अंडर 19 वर्ल्ड कप के शीर्ष दस बल्लेबाज-गेंदबाज

अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कुल 8 लीग मैच खेले जा चुके हैं और इन मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव टॉप 10 से बाहर हैं। वहीं गेंदबाजी में खिलान पटेल पहले स्थान पर हैं। टॉप 10 बल्लेबाजों में सिर्फ एक भारतीय मौजूद है। …और पढ़ें
11:05 (IST) 18 Jan 2026
IND vs NZ 3rd ODI Today Match: भारत ने जीते हैं सभी मैच

भारत ने यहां खेले सभी 7 मुकाबले जीते हैं जिनमें 2023 में न्यूजीलैंड के ही खिलाफ 385 रन बनाकर 90 रन की जीत शामिल है। इसी मैदान पर 14 साल पहले वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेली और भारत ने 50 ओवर में 418 रन बनाए थे।

11:03 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मिलेगी मदद

इंदौर की पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलेगी, लेकिन बाद में तेज गेंदबाज के लिए भी बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल हो जाएगा। स्पिनर के लिए भी बल्लेबाजों को रोकना चुनौती होगी क्योंकि बाउंड्री छोटी है और उन्हें अपने लेंथ का खास ख्याल रखना होगा।

11:02 (IST) 18 Jan 2026
IND vs NZ 3rd ODI Today Match: न्यूजीलैंड की टीम इतिहास रचने के करीब

न्यूजीलैंड की टीम ने अगर भारत को हरा दिया तो वो वनडे सीरीज जीत जाएगी और एक नया इतिहास कायम करेगी। ये टीम काफी मजबूत है और दूसरे वनडे में इस टीम ने भारत को हर विभाग में मात दी थी।

10:59 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: इंदौर में बल्लेबाजों को मिलेगी मदद

इंदौर की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रही है और यहां का बाउंड्री छोटा होने की वजह से खूब रन बनते हैं। ऐसे में भारत-न्यूजीलैंड तीसरा मैच हाई स्कोरिंग हो सकता है, लेकिन यहां पर बल्लेबाजों को धैर्य के साथ टिककर खेलने की जरूरत है।

10:56 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: श्रेयस अय्यर पर रहेगी नजर

भारत के लिए श्रेयस नंबर 4 पर खेल रहे हैं, लेकिन दूसरे मैच में वो नहीं चल पाए थे। तीसरे मैच में अब श्रेयस को जिम्मेदारी से खेलना ही होगा और रन बनाने ही होंगे। भारत की जीत के लिए ये जरूरी है।

10:55 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: भारतीय स्पिनर्स को निकालना होगा विकेट

भारतीय स्पिनर्स को मध्य के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। कुलदीप और जडेजा अब तक कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए हैं। उनके मुकाबले दूसरे मैच में कीवी स्पिनर्स का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

10:54 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: भारत के लिए बड़ी परेशानी हैं डेरिल मिचेल

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ अब तक खेले सीरीज के पहले दो मैचों में से एक में अर्धशतक और फिर शतक लगाया था। मिचेल के खिलाफ भारत को खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

10:53 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: इंदौर में विराट का रिकॉर्ड खऱाब

इंदौर में विराट कोहली का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है और उन्होंने यहां पर अब तक खेले 4 मैचों में एक अर्धशतक तक नहीं लगाया है। कोहली अभी लय में हैं और वो यहां पर जरूर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

10:52 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: क्लिक नहीं कर पाए हैं रोहित

भारत के स्टार बैटर रोहित शर्मा कीवी टीम के खिलाफ पिछले दो मैचों में क्लिक नहीं कर पाए हैं और उनकी बड़ी पारी कम से कम इस सीरीज में अभी ड्यू है। सीरीज डिसाइडर मुकाबले में हिटमैन को कुछ खास करना होगा।

10:51 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: नितीश रेड्डी का क्या होगा

कीवी टीम के खिलाफ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को दूसरे मैच में मौका मिला था, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाए। इसके बाद उनके बारे में सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने साफ तौर पर कहा था कि वो मिले मौका का फायदा नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में क्या वो प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे इस पर सबकी निगाहें जमी रहेगी।

10:50 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: क्या आयुष बदोनी को मिलेगा मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ जब वनडे सीरीज के दौरान वाशिंगटन सुंदर टीम से बाहर हो गए तो उनकी जगह आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है स्पिन ऑलराउंडर हैं। अब क्या तीसरे वनडे में उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा इस पर सबकी निगाहें लगी होंगी।

10:49 (IST) 18 Jan 2026

IND vs NZ 3rd ODI Today Match: भारत की टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आयुष बदोनी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल।