बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन शनिवार (19 अक्टूबर) दूसरी पारी में भारतीय टीम 462 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को 107 रन का टारगेट मिला। भारत के लिए दूसरी पारी में सरफराज खान ने 150 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 99 रन बनाए। विराट कोहली ने 70, रोहित शर्मा ने 52 और यशस्वी जायसवाल ने 35 रन बनाए।
IND vs NZ 1st Day 5 LIVE Score: Watch Here
न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओ रूके ने 3-3 विकेट लिए। एजाज पटेल ने 2 विकेट लिए। ग्लेन फिलिप्स और टिम साउदी ने 1-1 विकेट लिए। बेंगलुरु टेस्ट के चौथे दिन बारिश के कारण मैच जल्दी रोकना पड़ा। न्यूजीलैंड का खाता नहीं खुल पाया। टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 4 गेंद बाद ही मैच रुका।
तीसरे दिन लंच के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी 91.3 ओवर में 402 रन पर ऑलआउट हुई। उसे भारत के खिलाफ 356 रन की लीड मिली। भारत की पहली पारी 46 रन पर ही ढेर हो गई थी। तीसरे दिन आखिरी गेंद पर विराट कोहली विकेट के पीछे टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच हुए। विराट कोहली को ग्लेन फिलिप्स ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 70 रन बनाए। एजाज पटेल ने न्यूजीलैंड के लिए दो विकेट लिये। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (52) और यशस्वी जायसवाल (35) को चलता किया। सरफराज खान दूसरी पारी में 150 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर आउट हुए। पंत दूसरी पारी में 99 रन बनाकर आउट हो गए।
इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र (134 रन) ने शतक लगाया, जबकि डेवोन कॉनवे (91 रन) और टिम साउदी (65 रन) ने अर्धशतक लगाए। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 3-3, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
तीसरे दिन सुबह 9:15 बजे खेल शुरू हुआ। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने दिन की शुरुआत की। दोनों ने जल्द ही डेरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल को आउट कर दिया। जब जडेजा ने जल्दी-जल्दी ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी के विकेट लिये तो लगा था कि मेहमान टीम जल्द ही ऑलआउट हो जाएगी, लेकिन टिम साउदी और रचिन रविंद्र ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने गियर बदले। लंच के पहले अंतिम 4 ओवर में 58 रन बनाए। रचिन ने शानदार शतक बनाया। लंच के बाद टिम साउदी ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
New Zealand in India, 3 Test Series, 2024
India
46(31.2)& 462(99.3)
New Zealand
402(91.3)& 110/2(27.4)
Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
New Zealand beat India by 8 wickets
पहले दिन का खेल बारिश के कारण बर्बाद हो गया था। टॉस तक नहीं हो पाया था। दूसरे दिन टॉस हुआ। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा का यह फैसला गलत साबित हुआ और न्यूजीलैंड की पेस बैटरी के सामने भारतीय टीम महज 46 रन पर ढेर हो गई, जो उसका घरेलू मैदान और एशिया दोनों में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है।
मैट हेनरी (15 रन देकर 5 विकेट) और विलियम ओरुर्के (22 रन देकर 4 विकेट) के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे के 91 रन की मदद से पहली पारी में 3 विकेट पर 180 रन बना लिये थे। डेरिल मिचेल 14 और रचिन रविंद्र 22 रन बनाकर क्रीज पर थे। इस हिसाब से मेहमान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक 134 रन की लीड बना ली थी।
भारतीय पारी के 48 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 228 रन है। आखिरी 10 ओवर में भारत ने 37 रन बनाये हैं। सरफराज खान के 77 गेंद में 69 रन हैं। उन्होंने अब तक 7 चौके और 3 छक्के लगाये हैं। विराट कोहली के 97 गेंद में 68 रन हैं। विराट कोहली ने अब तक 8 चौके और एक छक्का लगाया है। दोनों के बीच 157 गेंद में 133 रन की साझेदारी हुई है। हालांकि, भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अब भी 128 रन पीछे है।
विराट कोहली ने 38वें ओवर (मैट हेनरी) की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना 31वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 70वीं गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अगला ओवर ग्लेन फिलिप्स लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर सरफराज खान ने 2 रन लिये। इसके साथ ही विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों के यह शतकीय साझेदारी 101 गेंद में आई है।
सरफराज खान ने 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह अर्धशतक 42 गेंद में आया। वह अब तक 6 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। विराट कोहली के 60 गेंद में 43 रन हैं। कोहली ने अब तक 4 चौके और एक छक्का लगाया है। दोनों के बीच 85 गेंद में 87 रन की साझेदारी हुई है।
एजाज पटेल 30वां ओवर लेकर आए। विराट कोहली ने उनकी पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही उनकी सरफराज के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। कोहली ने आखिरी गेंद पर फिर चौका लगाया। इसके साथ ही भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच गया। भारत का स्कोर 30 ओवर में 2 विकेट पर 152 रन है।
भारत की दूसरी पारी के 26 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 121 रन है। विराट कोहली के 29 गेंद में 19 और सरफराज खान के 13 गेंद में 13 रन हैं। सरफराज अब तक 3 चौके लगा चुके हैं। कोहली के खाते में 2 चौके हैं। दोनों के बीच 26 गेंद में 26 रन की साझेदारी हुई है।
एजाज पटेल 22वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। रोहित शर्मा 8 चौके और एक छक्के की मदद से 63 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा जिस तरह से आउट हुए वह हैरान करने वाला था। रोहित शर्मा ने बॉल को डिफेंस किया। गेंद उनके बैट से टकराई और बहुत तेजी से ऊंची उछली और विकेट से जा लगी। रोहित बिल्कुल हैरान थे। रोहित की जगह सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए आए। सरफराज खान आखिरी गेंद पर अपना खाता नहीं खोल पाए।
मैट हेनरी 21वां ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका, चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने 59 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 21 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 90 रन है।
एजाज पटेल 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को बोल्ड कर दिया। यशस्वी जायसवाल के 52 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एजाज पटेल की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर फुल लाइन पर थी। यशस्वी जायसवाल क्रीज से बाहर निकले। उन्होंने बड़ा शॉट लगाने के लिए आगे कदम बढ़ाया, लेकिन वह पिच पर नहीं पहुंच पाए। गेंद बाहरी किनारे से टकराने के बाद थोड़ी उछली और टॉम ब्लंडेन ने उन्हें स्टम्प कर दिया। यशस्वी की जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। वह अगली 5 गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाए। भारत का स्कोर एक विकेट पर 72 रन। पारी की हार से बचने के लिए भारत को अब भी 284 रन बनाने हैं।
चायकाल के बाद एजाज पटेल पहला ओवर (16वां) लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका लगाया। अगला ओवर मैट हेनरी लेकर आए। रोहित ने उनकी दूसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 72 रन है। यशस्वी जायसवाल के 51 गेंद में 35 और रोहित के 52 गेंद में 36 रन हैं। पारी की हार से बचने के लिए भारत को अब भी 284 रन बनाने हैं।
चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। चायकाल के ब्रेक के दौरान, ऋषभ पंत बाएं पैर पर पैड बांधकर बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखे गए। अगर आपको याद न हो, तो बता दें कि कल विकेटकीपिंग करते समय उनके घुटने पर चोट लग गई थी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।
तीसरे दिन चायकाल तक खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 15 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन है। रोहित शर्मा के 42 गेंद में 27 और यशस्वी जायसवाल के 49 गेंद में 29 रन हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के पास अब भी 299 रन की लीड है। यदि भारत को इस मैच में पारी की हार से बचाना है तो इन दोनों को मजबूत नींव रखनी होगी।
विलियम ओ’रुर्के 13वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने चौका लगाया। इसके साथ ही भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 51 रन है। यशस्वी जायसवाल के 45 गेंद में 27 और रोहित शर्मा के 34 गेंद में 23 रन हैं। भारत पर अब भी 305 रन की लीड है।
भारत की दूसरी पारी के 9 ओवर हो चुके हैं। उसका स्कोर बिना विकेट खोए 29 रन है। यशस्वी जायसवाल के 30 गेंद में 10 और रोहित शर्मा के 25 गेंद में 18 रन हैं। भारत पर अब भी 327 रन की लीड है।
मैट हेनरी चौथा ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर रोहित ने चौका जड़ दिया। रोहित ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। रोहित शर्मा के 11 गेंद में 10 रन हैं। यशस्वी जायसवाल के 13 गेंद में 2 रन हैं। टिम साउदी ने सिर्फ एक मेडन ओवर फेंका। पहली पारी में उनके पहले 5 ओवर में से 4 मेडन थे।
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। टिम साउदी न्यूजीलैंड के लिये पहला ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। अगली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल बीट हुए। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 2 रन है।
कुलदीप यादव ने 92वें ओवर की तीसरी गेंद पर आखिरकार न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। आखिरी विकेट के रूप में रचिन रविंद्र पवेलियन लौटे। कुलदीप यादव की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने रचिन रविंद्र को लपका। हालांकि, पवेलियन लौटने से पहले रचिन रविंद्रन ने शानदार पारी खेली! वह 13 चौके और 4 छक्के की मदद से 157 गेंद में 134 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने बेहतरीन कौशल और निपुणता का परिचय दिया। कुलदीप की यह गेंद ऑफ-स्टम्प पर फुल लाइन थी। रचिन रविंद्र ने एक और स्लॉग स्वीप की कोशिश की, लेकिन इस बार टाइमिंग मिस कर गए और गेंद टॉप एज से टकराकर ध्रुव जुरेल के दाएं तरफ चली गई। ध्रुव जुरेल ने आसानी से कैच लिया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए। इस तरह उसे 356 रन की लीड मिली।
कुलदीप यादव 90वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर एजाज पटेल को एलबीडब्ल्यू किया। एजाज अंपायर के फैसले से सहमत नहीं थे या सोच रहे होंगे कि रिव्यू बचाकर भी क्या करेंगे, क्योंकि साफ आउट लग रहे थे। थर्ड अंपायर ने भी मैदानी अंपायर के फैसले को कायम रखा। एजाज एक चौके की मदद से 8 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह विलियम ओ’रुर्के बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
सिराज 89वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र चूके। विकेट के पीछे कैच की जोरदार अपील। अंपायर ने आउट दिया। रचिन ने एजाज पटेल से बात करने के बाद रिव्यू लिया। टीवी रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलने को कहा। भारतीय खेमे में आई खुशी फिर लौट गई। चौथी गेंद पर रचिन ने एक रन लेकर स्ट्राइक एजाज पटेल को दी। एजाज पटेल ने पांचवीं गेंद पर चौका लगा दिया। न्यूजीलैंड का स्कोर 376/8 (89 ओवर)
मोहम्मद सिराज 87वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर टिम साउदी ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर भारत को आखिरकार सफलता मिल गई। सिराज की यह गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर यार्कर लेंथ वाली धीमी गति की फुल और वाइड बॉल थी। टिम साउदी ने क्रीज में गहराई तक जाकर गेंद को कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन गति में बदलाव के कारण वह चकमा खा गए और कवर पर रविंद्र जडेजा ने कैच लपक लिया। टिम साउदी की जगह एजाज पटेल बल्लेबाजी के लिए आए। वह अगली दो गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाए। 87 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 370 रन है।
जसप्रीत बुमराह 84वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर टिम साउदी ने अपना अर्धशत1क पूरा किया। 84 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट 352 रन है। रचिन रविंद्र के 134 गेंद में 106 रन हैं। टिम साउदी के 59 गेंद में 50 रन हैं। दोनों के बीच 115 गेंद में 119 रन की साझेदारी हो चुकी है।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। लंच के बाद भारत ने नई गेंद ली। जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। रचिन रविंद्र स्ट्राइक पर हैं। उनके पहले ओवर में कोई रन नहीं बना। न्यूजीलैंड का स्कोर 345/7 (82.0)
रचिन रविंद्र और टिम साउदी ने इस बेहतरीन साझेदारी के साथ सुनिश्चित किया कि भारत को इस सत्र में जो भी सफलता मिली है, वह खत्म हो जाए। दोनों ने अपनी क्रीज पर अपनी आंखें गड़ाईं और फिर गेंदबाजों के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाया। भारत के दोनों तेज गेंदबाजों ने दिन की शुरुआत की और दोनों ने मिचेल और ब्लंडेल को आउट करके एक-एक विकेट लिया। जब जडेजा ने फिलिप्स और हेनरी को जल्दी-जल्दी आउट किया तो भारत को पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन साउदी को अपने डिफेंस पर भरोसा करते देखकर रचिन का आत्मविश्वास बढ़ गया। दोनों ने गियर बदले। आखिरी 4 ओवरों में 58 रन बने। रचिन ने शानदार शतक बनाया। शानदार तकनीक दिखाई। न्यूजीलैंड अब 299 से आगे है और लगभग मैच जीत चुका है। इस सत्र में 165 रन बनाए गए। मेहमान टीम ने अच्छी बढ़त हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वे कितनी आगे निकल पाएंगे, थोड़ी देर में पता चलेगा?
तीसरे दिन लंच के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 345/7 (81 ओवर) है। रचिन रविंद्र 125 गेंद में 104 और टिम साउदी 50 गेंद में 49 रन बनाकर नाबाद हैं। रचिन रविंद्र 11 चौके और 2 छक्के, जबकि टिम साउदी 3 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। दोनों के बीच 97 गेंद में 112 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत के खिलाफ उसकी लीड 299 रन की हो चुकी है।
रविचंद्रन अश्विन 80वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रचिन रविंद्र ने चौका लगाया और अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। इस ओवर में टिम साउदी ने तीसरी गेंद पर चौका और अगली गेंद पर छक्का लगाया। रचिन रविंद्र का शतक भारत में 2012 के बाद इस मैदान पर न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला शतक है। इससे पहले 2012 में रॉस टेलर ने इसी मैदान पर 113 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड का स्कोर 80 ओवर में 7 विकेट पर 335 रन है।
रविचंद्रन अश्विन 78वां ओवर लेकर आए। उनकी आखिरी गेंद पर टिम साउदी ने छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच गया। न्यूजीलैंड ने अब तक 7 विकेट पर 302 रन बनाये हैं। टिम साउदी के 39 गेंद में 23 और रचिन रविंद्र के 118 गेंद में 87 रन हैं। दोनों के बीच 79 गेंद में 69 रन की साझेदारी हो चुकी है।
75 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 280 रन है। भारत के खिलाफ उसकी लीड 234 रन की हो चुकी है। रचिन रविंद्र के 108 गेंद में 76 रन हैं। टिम साउदी के 31 गेंद में 13 रन हैं। दोनों के बीच 61 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।
कुलदीप यादव 70वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर रचिन रविंद्र ने चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की लीड 200 रन से ज्यादा की हो गई। रचिन रविंद्र ने अगली गेंद पर फिर चौका लगाया। चौथी गेंद पर रचिन रविंद्र ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर टिम साउदी ने चौका लगाया। 70 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 7 विकेट पर 256 रन है।
रविंद्र जडेजा ने 65वें ओवर की 5वीं गेंद पर मैट हेनरी को बोल्ड किया। वह 2 चौके की मदद से 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह टिम साउदी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दूसरे छोर पर रचिन रविंद्र टिके हुए हैं। रचिन रविंद्र 78 गेंद में 42 रन बना चुके हैं।
रविंद्र जडेजा 63वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर दिया। ग्लेन फिलिप्स एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके पवेलियन लौटते ही ड्रिक्स हो गया। जडेजा की यह गेंद मिडिल स्टम्प पर लंबी डिलीवरी थी। फिलिप्स बचाव के लिए पीछे की ओर गए, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी किनारे से निकलते हुए बैक पैड से टकराते हुई स्टम्प पर जा लगी।
कुलदीप यादव 62वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर रचिन रविंद्र के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। मैदानी अंपायर ने नकार दिया। कुलदीप और ध्रुव जुरेल ने कप्तान रोहित शर्मा को रिव्यू लेने के लिए मना लिया। हालांकि, टीवी रिप्ले में गेंद पिचिंग आउट साइड स्टम्प थी। अंपायर्स कॉल हो गया। भारत के पास अब एक ही रिव्यू बचा है। न्यूजीलैंड का स्कोर 62 ओवर में विकेट पर रन है। रचिन रविंद्र के 71 गेंद में 39 रन हैं। ग्लेन फिलिप्स के 17 गेंद में 14 रन हैं।
