चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अंतिम लीग मैच में दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर आउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती मैच के हीरो रहे। उन्होंने 5 विकेट लिए। भारत का पहले सेमीफाइनल में दुबई में 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। न्यूजीलैंड का दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को कराची में साउथ अफ्रीका से सामना होगा।
IND vs NZ Champions Trophy 2025 LIVE Streaming: Watch Here
भारत के लिए रोहित शर्मा ने 15, शुभमन गिल ने 2, विराट कोहली ने 11, श्रेयस अय्यर ने 79, अक्षर पटेल ने 42, केएल राहुल ने 23, हार्दिक पंड्या ने 45, रविंद्र जडेजा ने 16, मोहम्मद शमी ने 5 और कुलदीप यादव ने नाबाद 1 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए। काइल जेमिसन, विलियम ओ’रुर्के, मिचेल सैंटनर और रचिन रविंद्र ने 1-1 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड के लिए विल यंग ने 22, रचिन रविंद्र ने 6, केन विलियमसन ने 81, डेरिल मिचेल ने 17, टॉम लैथम में 14, ग्लेन फिलिप्स ने 12, माइकल ब्रेसवेल ने 2, मिचेल सैंटनर ने 28, मैट हेनरी ने 2, काइल जेमिसन ने नाबाद 9 और विलियम ओ’रुर्के ने 1 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।
मिचेल सैंटनर अपनी प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव के साथ मैदान पर उतरे। डेवोन कॉनवे की जगह डेरिल मिचेल की अंतिम एकादश में वापसी हुई। रोहित शर्मा ने भी भारत की प्लेइंग इलेवन में भी 1 बदलाव किया। हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती आखिरी एकादश का हिस्सा हैं।
ICC Champions Trophy, 2025
New Zealand
205 (45.3)
India
249/9 (50.0)
Match Ended ( Day – Match 12 )
India beat New Zealand by 44 runs
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रुर्के।
न्यूजीलैंड के लिए विल यंग ने 22, रचिन रविंद्र ने 6, केन विलियमसन ने 81, डेरिल मिचेल ने 17, टॉम लैथम में 14, ग्लेन फिलिप्स ने 12, माइकल ब्रेसवेल ने 2, मिचेल सैंटनर ने 28, मैट हेनरी ने 2, काइल जेमिसन ने नाबाद 9 और विलियम ओ’रुर्के ने 1 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अंतिम लीग मैच में दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर आउट हो गई। कुलदीप यादव ने आखिरी विकेट लिया। विलियम ओ’रुर्के को आउट किया। उन्होंने 1 रन बनाए। मैच के हीरो वरुण चक्रवर्ती रहे। उन्होंने 5 विकेट लिए।
वरुण चक्रवर्ती ने मिचेल सैंटनर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 गेंद पर 28 रन बनाए। मैट हेनरी 2 रन बनाकर आउट। काइल जेमिसन और विलियम ओ’रुर्के क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 44.4 ओवर में 9 विकेट पर 196 रन। जीत के लिए 32 गेंद पर 54 रन चाहिए।
न्यूजीलैंड ने 44 ओवर में 7 विकेट पर 193 रन बना लिए हैं। 36 गेंद पर 57 रन चाहिए। मिचेल सैंटनर 26 रन बनाए हैं। मैट हेनरी 2 रन बनाकर क्रीज पर।
अक्षर पटेल ने केन विलियमसन को आउट किया। उन्होंने 120 गेंद पर 81 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 5 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड ने 41 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन। जीत के लिए 54 गेंद पर 81 रन चाहिए।
वरुण चक्रवर्ती ने माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। केन विलियमसन 76 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 37.1 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन। जीत के लिए 77 गेंद पर 91 रन चाहिए।
ग्लेन फिलिप्स को वरुण चक्रवर्ती ने भेजा पवेलियन। उन्होंने 12 रन बनाए। केन विलियमसन 70 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 35.4 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन। जीत के लिए 86 गेंद पर 99 रन चाहिए। माइक ब्रेसवेल क्रीज पर।
रविंद्र जडेजा ने टॉम लैथम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 32.2 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन। जीत के लिए 117 रन चाहिए। केन विलियमसन 65 और नए बल्लेबाज के तौर पर ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने 31 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बनाए। जीत के लिए 122 रन चाहिए। टॉम लैथम 13 और केन विलियमसन 61 रन बनाकर क्रीज पर। 35 गेंद पर 35 रन की साझेदारी। भारत को विकेट की तलाश
डेरिल मिचेल को कुलदीप यादव ने आउट किया। उन्होंने 17 रन बनाए। केन विलियमसन 44 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 25.1 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन। जीत के लिए 157 रन चाहिए।
न्यूजीलैंड 21ओवर में 2 विकेट पर 83 रन। 167 रन की जरूरत। केन विलियमसन 39 और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर क्रीज पर। 57 गेंद पर 34 रन की साझेदारी।
न्यूजीलैंड 17 ओवर में 2 विकेट पर 64 रन। 186 रन की जरूरत। केन विलियमसन 29 और डेरिल मिचेल 5 रन बनाकर क्रीज पर। 33 गेंद पर 15 रन की साझेदारी।
वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को बोल्ड किया। उन्होंने 22 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 11.3 ओवर में 2 विकेट पर 49 रन। जीत के लिए 201 रन चाहिए। केन विलियमसन 19 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 47 न बना लिए हैं। जीत के लिए 202 रन चाहिए। विल यंग 22 और केन विलियमसन 18 रन बनाकर क्रीज पर। 42 गेंद पर 31 रन की साझेदारी।
न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 35 न बना लिए हैं। जीत के लिए 215 रन चाहिए। विल यंग 18 और केन विलियमसन 10 रन बनाकर क्रीज पर। 24 गेंद पर 18 रन की साझेदारी।
हार्दिक पंड्या ने रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन बनाए। जीत के लिए 233 रन चाहिए। विल यंग 10 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विल यंग और रचिन रविंद्र क्रीज पर। मोहम्मद शमी ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। विल यंग ने दूसरी गेंद को फ्लिक करके चौका लगाया। इसके अलावा कोई रन नहीं आया। न्यूजीलैंड का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 4 रन। रचिन रविंद्र बगैर खाता खोले और विल यंग 4 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत के लिए रोहित शर्मा ने 15, शुभमन गिल ने 2, विराट कोहली ने 11, श्रेयस अय्यर ने 79, अक्षर पटेल ने 42, केएल राहुल ने 23, हार्दिक पंड्या ने 45, रविंद्र जडेजा ने 16, मोहम्मद शमी ने 5 और कुलदीप यादव ने नाबाद 1 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए। काइल जेमिसन, विलियम ओ’रुर्के, मिचेल सैंटनर और रचिन रविंद्र ने 1-1 विकेट लिए।
भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाए। आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या 45 और मोहम्मद शमी 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा। मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए।
भारत ने 48 ओवर में 8 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। मोहम्मद शमी 3 और हार्दिक पंड्या 30 रन बनाकर क्रीज पर।
मैच हेनरी की गेंद पर केन विलियमसन ने रविंद्र जडेजा का शानदार कैच लपका। भारत का स्कोर 45.5 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन। मोहम्मद शमी नए बल्लेबाज हैं। हार्दिक पंड्या 27 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 44 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 14 और हार्दिक पंड्या 14 रन बनाकर क्रीज पर। 29 गेंद पर 26 रन की साझेदारी।
भारत ने 42 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 9 और हार्दिक पंड्या 11 रन बनाकर क्रीज पर। 17 गेंद पर 17 रन की साझेदारी।
केएल राहुल को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 रन बनाए। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं। हार्दिक पंड्या 3 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 39.1 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन।
श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं। विलियम ओ’रुर्के को विकेट मिला। उन्होंने 79 रन बनाए। भारत का स्कोर 36.2 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन। हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज हैं। केएल राहुल 17 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 33 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बनाए। केएल राहुल 10 और श्रेयस अय्यर 58 रन बनाकर क्रीज पर 22 गेंद पर 16 रन की साझेदारी।
अक्षर पटेल को रचिन रविंद्र ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 61 गेंद पर 42 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 52 रन बनाकर क्रीज पर। केएल राहुल बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत का स्कोर 29.2 ओवर में 4 विकेट पर 128
श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा। वह 75 गेंद पर 4 चौके की मदद से 50 रन बनाकर क्रीज पर अक्षर पटेल 34 रन बनाकर क्रीज पर। 128 गेंद पर 88 रन की साझेदारी। भारत का स्कोर 27.5 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन।
भारत ने 25वें ओवर में 100 रन पूरे किए। भारत का स्कोर 25 ओवर में 3 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 40 और अक्षर पटेल 26 रन बनाकर क्रीज पर 110 गेंद पर 74 रन की साझेदारी।
श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। भारत ने 21 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 32 और अक्षर पटेल 21 रन बनाकर क्रीज पर 87 गेंद पर 55 रन की साझेदारी।