बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवें टेस्ट दो दिन में ही नतीजे की ओर बढ़ गया। सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार (3 जनवरी) भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले ही दिन 185 रन पर आउट होने के बाद शनिवार (4 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट किया। भारत के लिए झटके वाली बात यह है कि जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए।

सिडनी टेस्ट में 2 दिन में 26 विकेट गिरे। पहले दिन 11 और दूसरे दिन 15 विकेट गिरे। तीसरे दिन परिणाम आ जाना चाहिए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 32 ओवर में 6 विकेट पर 141 रन बना लिए। बढ़त 145 रन की हो गई। रविंद्र जडेजा 8 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 22, केएल राहुल और शुभमन गिल 13-13 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 6 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 61 और नितीश कुमार रेड्डी 4 रन बनाकर आउट हुए। स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट लिए। पैट कमिंस और ब्यू वेबस्टर ने 1-1 विकेट लिए।

दूसरे दिन टी ब्रेक से पहले ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 181 रन पर आउट हो गई। भारत को 4 रन की बढ़त मिली। डेब्यूटेंट ब्यू वेबस्टर 57, सैम कोनस्टस 23, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन 2-2 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ 33 और ट्रेविस हेड 4 और एलेक्स कैरी 21 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस 10 और मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर आउट हुए। स्कॉट बोलैंड ने 9 रन बनाए। नाथन लियोन 7 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 3-3 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए।

Match Ended

Border-Gavaskar Trophy, 2024/25

Australia 
181(51.0)& 162/4(27.0)

vs

India  
185(72.2)& 157(39.5)

Match Ended ( Day 3 – 5th Test )
Australia beat India by 6 wickets

इससे पहले भारतीय टीम 72.2 ओवर में 185 रन पर आउट हो गई। यशस्वी जायसवाल 10, केएल राहुल 4, शुभमन गिल 20, विराट कोहली 17, ऋषभ पंत सबसे ज्यादा 40, रविंद्र जडेजा 26, नितीश रेड्डी बगैर खाता खोले आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर 14, प्रसिद्ध कृष्णा 2 रन बनाकर आउट हुए।

जसप्रीत बुमराह 17 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट। बुमराह ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। मोहम्मद सिराज 3 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कॉट बोलैंड ने 4, मिचेल स्टार्क ने 3, पैट कमिंस ने 2 और नाथन लियोन ने 1 विकेट लिए। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल और आकाशदीप जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ है। मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर को मौका मिला।

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Live Updates
12:40 (IST) 4 Jan 2025
India vs Australia 5th Test Live Score: सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त

सिडनी टेस्ट में 2 दिन में 26 विकेट गिरे हैं। पहले दिन 11 और दूसरे दिन 15 विकेट गिरे। तीसरे दिन परिणाम आ जाना चाहिए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 32 ओवर में 6 विकेट पर 141 रन बना लिए। रविंद्र जडेजा 8 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 22, केएल राहुल और शुभमन गिल 13-13 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 6 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 61 और नितीश कुमार रेड्डी 4 रन बनाकर आउट हुए। स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट लिए। पैट कमिंस और ब्यू वेबस्टर ने 1-1 विकेट लिए।

12:15 (IST) 4 Jan 2025
India vs Australia 5th Test Live Score: नितीश रेड्डी को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा

नितीश रेड्डी को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 27.3 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन। 133 रन की बढ़त। वाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज हैं।

11:52 (IST) 4 Jan 2025
IND vs AUS 5th Test Live Score: ऋषभ पंत आउट

ऋषभ पंत 33 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस को विकेट मिला। भारत का स्कोर 22.2 ओवर में 5 विकेट पर 124 रन। बढ़त 128 रन की हुई। रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर। नितीश कुमार रेड्डी नए बल्लेबाज हैं।

11:43 (IST) 4 Jan 2025
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: ऋषभ पंत ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं

ऋषभ पंत ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 30 गेंद पर 60 रन ठोक दिए हैं। 6 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। भारत ने 21.3 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बनाए। 127 रन की बढ़त हुई। रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज।

11:12 (IST) 4 Jan 2025
Live Cricket Score: शुभमन गिल ने विकेट फेंक दिया

शुभमन गिल ने विकेट फेंक दिया। ब्यू वेबस्टर को विकेट मिला। 13 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 15.2 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन। 82 रन की बढ़त।

11:00 (IST) 4 Jan 2025
India vs Australia Live Score: विराट कोहली को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा

विराट कोहली को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। एक बार फिर स्लिप में आउट हुए। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 13.1 ओवर में 3 विकेट पर 59 रन बनाए। 69 रन की बढ़त हुई। शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर।

10:39 (IST) 4 Jan 2025
India vs Australia Live Score: स्कॉट बोलैंड ने यशस्वी जायसवाल को आउट किया

स्कॉट बोलैंड ने यशस्वी जायसवाल को आउट किया। उन्होंने 22 रन बनाए। शुभमन गिल 5 और विराट कोहली नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। भारत ने 9.5 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बनाए। 51 रन की बढ़त हुई।

10:28 (IST) 4 Jan 2025
India vs Australia 5th Test Live Score: स्कॉट बोलैंड ने भारत को पहला झटका दिया

स्कॉट बोलैंड ने भारत को पहला झटका दिया। केएल राहुल को बोल्ड किया। उन्होंने 13 रन बनाए। शुभमन गिल नए बल्लेबाज है। यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने तेज शुरुआत की है। 7.3 ओवर में 1 विकेट पर 42 रन। 46 रन की बढ़त हुई।

09:56 (IST) 4 Jan 2025
IND vs AUS 5th Test Live Score: यशस्वी जायसवाल ने स्टार्क को एक ही ओवर में 4 चौके ठोके

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल ने दूसरी गेंद पर चौके से खाता खोला। अगली दो गेंद पर फिर चौका लगाया। छठी गेंद पर फिर चौका लगाया। केएल राहुल नॉन स्ट्राइक पर। भारत का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 16 रन। 20 रन की बढ़त हुई।

09:33 (IST) 4 Jan 2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट

भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट में दबदबा बना लिया है। टी ब्रेक से पहले ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट किया। भारत को 4 रन की बढ़त। स्कॉट बोलैंड को मोहम्मद सिराज ने आउट किया। उन्होंने 9 रन बनाए। नाथन लियोन 7 रन बनाकर नाबाद रहे। ब्यू वेबस्टर 57 और एलेक्स कैरी 21 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस 10 और मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर आउट हुए। सैम कोनस्टस 23, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन 2-2 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ 33 और ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 3-3 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और नितीश रेड्डी ने 2-2विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं।

09:07 (IST) 4 Jan 2025
IND vs AUS 5th Test Live Score: नितीश रेड्डी ने 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर शानदार काम किया

नितीश रेड्डी ने 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर शानदार काम किया है। ऑस्ट्रेलिया ने 164 रन पर 8 विकेट गंवाए। भारत 21 रन से आगे। ब्यू वेबस्टर 56 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज नाथन लियोन हैं।

09:00 (IST) 4 Jan 2025
IND vs AUS 5th Test Live Score: नितीश रेड्डी ने पैट कमिंस को पवेलियन भेजा

भारत के लिए झटके वाली खबर है कि जसप्रीत बुमराह मैदान से बाहर हैं। वह चोटिल हैं और अस्पताल गए हैं। इस बीच नितीश रेड्डी ने पैट कमिंस को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 45 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए। भारत 23 रन से आगे। ब्यू वेबस्टर 55 और मिचेल स्टार्क नए बल्लेबाज हैं।

08:24 (IST) 4 Jan 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: एलेक्स कैरी को प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड किया

एलेक्स कैरी को प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड किया। उन्होंने 21 रन बनाए। ब्यू वेबस्टर 41 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37.5 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन। भारत 48 रन से आगे।

07:53 (IST) 4 Jan 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 31 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन बनाए। भारत 74 रन से आगे। ब्यू वेबस्टर 32 और एलेक्स कैरी 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 रन की साझेदारी। प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं।

07:08 (IST) 4 Jan 2025
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। इस सत्र में 4 विकेट गिरे और 92 रन बने। ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन बनाए। भारत 84 रन से आगे। ब्यू वेबस्टर 28 और एलेक्स कैरी 4 रन बनाकर क्रीज पर। सैम कोनस्टस 23, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन 2-2 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ 33 और ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया।

07:00 (IST) 4 Jan 2025
India vs Australia 5th Test Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को जरूरी सफलता दिलाई

प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को जरूरी सफलता दिलाई है। स्टीव स्मिथ को आउट किया। उन्होंने 33 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 96 रन। भारत 89 रन से आगे। एलेक्स कैरी और ब्यू वेबस्टर 27 रन बनाकर क्रीज पर।

06:59 (IST) 4 Jan 2025
India vs Australia Live Score: भारत को विकेट की तलाश

भारत को विकेट की तलाश है। ऑस्ट्रेलिया ने 27 ओवर में 4 विकेट पर 96 रन बनाए। भारत 89 रन से आगे। ब्यू वेबस्टर 27 और स्टीव स्मिथ 33 रन बनाकर क्रीज पर।

05:48 (IST) 4 Jan 2025
India vs Australia Live Score: सैम कोनस्टस के बाद ट्रेविस हेड आउट

भारत ने वापसी कर ली है। मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट ले लिए हैं। सैम कोनस्टस के बाद ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर आउट। ऑस्ट्रेलिया स्कोर 12 ओवर में 4 विकेट पर 39 रन। भारत के पास 146 रन की बढ़त। स्टीव स्मिथ 4 औ ब्यू वेबस्टर क्रीज पर।

05:44 (IST) 4 Jan 2025
IND vs AUS 5th Test Live Score: सैम कोनस्टास को मोहम्मद सिराज ने भेजा पवेलियन

सैम कोनस्टास को मोहम्मद सिराज ने भेजा पवेलियन। उन्होंने 23 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11.2 ओवर में 3 विकेट पर 35 रन। स्टीव स्मिथ 4 और ट्रेविस नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। भारत 150 रन से आगे।

05:20 (IST) 4 Jan 2025
IND vs AUS 5th Test Live Score: जसप्रीत बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेजा

जसप्रीत बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 15 रनष सैम कोनस्टास 11 और स्टीव स्मिथ नए बल्लेबाज हैं।

05:14 (IST) 4 Jan 2025
IND vs AUS Live Score: सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं।ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 13 रन। मार्नस लाबुशेन 2 और सैम कोनस्टास 9 रन बनाकर क्रीज पर।

12:33 (IST) 3 Jan 2025
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही है। उस्मान ख्वाजा आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने विकेट लिया। उन्होंने 2 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन। सैम कोनस्टास 7 रन बनाकर क्रीज पर। आखिरी ओवर में काफी गहमागहमी हुई। कोनस्टास और बुमराह में लड़ाई देखने को मिली।

12:18 (IST) 3 Jan 2025
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सैम कोनस्टास और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। कोनस्टास ने पहली गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला। तीसरी गेंद पर 1 रन आया। ख्वाजा को उंगली पर चोट लगी।

12:07 (IST) 3 Jan 2025
IND vs AUS 5th Test Live Score: भारत 185 रन पर आउट

सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 72.2 ओवर में 185 रन पर आउट। जसप्रीत बुमराह 17 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट। पैट कमिंस को विकेट मिला। मोहम्मद सिराज 3 रन बनाकर नाबाद रहे। बुमराह ने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा।

11:59 (IST) 3 Jan 2025
India vs Australia 5th Test Live Score: जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज क्रीज पर

भारत ने 71 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह 15 और मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 7 रन की साझेदारी।

11:41 (IST) 3 Jan 2025
India vs Australia Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा

प्रसिद्ध कृष्णा को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। भारत ने 68.2 ओवर में 9 विकेट पर 168 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह 12 रन बनाकर क्रीज पर। 7 गेंद पर 3 चौके जड़े हैं। मोहम्मद सिराज नए बल्लेबाज हैं।

11:27 (IST) 3 Jan 2025
India vs Australia Live Score: वाशिंगटन सुंदर आउट

वाशिंगटन सुंदर आउट हुए। उन्होंने 14 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा बगैर खाता खोले क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह नए बल्लेबाज है। भारत का स्कोर 66 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन। वाशिंगटन सुंदर के विकेट पर विवाद तय है। यशस्वी जायसवाल की तरह उन्हें आउट दिया गया।

11:04 (IST) 3 Jan 2025
IND vs AUS Live Score: सिडनी में भारतीय टीम बैकफुट पर

सिडनी में भारतीय टीम बैकफुट पर है। रविंद्र जडेजा को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत का स्कोर 62.4 ओवर में 7 विकेट 134 रन।

10:31 (IST) 3 Jan 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: पंत और रेड्डी आउट

ऋषभ पंत के जुझारू पारी का अंत स्कॉट बोलैंड ने किया। उन्होंने 98 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। अगली ही गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी आउट। रविंद्र जडेजा 15 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 56.5 ओवर में 6 विकेट पर 120 रन। वाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज हैं।

10:06 (IST) 3 Jan 2025
India vs Australia 5th Test Live Score: टी ब्रेक के बाद भारत की बल्लेबाजी शुरू

सिडनी टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक के बाद भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत ने 51 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 11 और ऋषभ पंत 32 रन बनाकर क्रीज पर। 36 रन की साझेदारी हुई।