IND vs AUS, 1st T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में गुरुवार,21 नवंबर को 2 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। विशाखापट्टनम में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन का टारगेट दिया और 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद पर 52 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 54 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट लिया। मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बना लिए। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद पर 80 और इशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। रिंकू सिंह 14 गेंद पर 22 रन बनाए। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए था। रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल आया। तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हुए। चौथी गेंद पर रवि बिश्नोई रन आउट हुए। अगली गेंद पर सिंगल आया। अर्शदीप रन आउट हुए। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। आखिरी ओवर में 3 गेंद पर 3 विकेट गिरने से मैच रोमांचक हो गया था। हालांकि, सीन एबॉट ने नोबॉल भी कर दिया था। हालांकि, सीन एबॉट ने नोबॉल कर दिया था। इसके कारण रिंकू का छक्का काउंट नहीं हुआ।

Match Ended

Australia in India, 5 T20I Series, 2023

India 
209/8 (19.5)

vs

Australia  
208/3 (20.0)

Match Ended ( Day – 1st T20I )
India beat Australia by 2 wickets

Live Updates

IND vs AUS, 1st T20I Live Cricket Score:सूर्यकुमार यादव के अलावा वर्ल्ड कप में खेली टीम इंडिया के हिस्सा इशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा को भी सीरीज में चुना गया है।

22:53 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में गुरुवार,21 नवंबर को 2 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा टी20 रविवार,26 नवंबर को खेला जाएगा।

22:49 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: रिंकू सिंह ने छक्के से खत्म किया मैच

भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए था। रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल आया। तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हुए। चौथी गेंद पर रवि बिश्नोई रन आउट हुए। अगली गेंद पर सिंगल आया। अर्शदीप रन आउट हुए। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। आखिरी ओवर में 3 गेंद पर 3 विकेट गिरने से मैच रोमांचक हो गया था। हालांकि, सीन एबॉट ने नोबॉल कर दिया था। इसके कारण रिंकू का छक्का काउंट नहीं हुआ

22:28 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: सूर्यकुमार यादव आउट

सूर्यकुमार यादव 42 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट। जेसन बेहरनड्रॉर्फ को विकेट मिला। नए बल्लेबाज अक्षर पटेल हैं। टीम इंडिया का स्कोर 17.4 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन। जीत के लिए 14 गेंद पर 15 रन चाहिए।

22:25 (IST) 23 Nov 2023
नाथन एलिस के ओवर में 18 रन बने

नाथन एलिस के ओवर में 18 रन बने। टीम इंडिया ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद पर 20 रन चाहिए। रिंकू सिंह 11 और सूर्यकुमार यादव 76 रन बनाकर क्रीज पर।

22:11 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: तिलक वर्मा आउट

तिलक वर्मा आउट हो गए हैं। उन्होंने 12 रन बनाए। तनवीर संघा को विकेट मिला। नए बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं। सूर्यकुमार यादव 56 रन बनाकर क्रीज रन। टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवर में 4 विकेट पर 155 रन। जीत के लिए 30 गेंद पर 54 रन चाहिए।

22:07 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा

सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 31 गेंद पर 55 रन बनाकर क्रीज पर। तिलक वर्मा 7 गेंद पर 7 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 14 ओलर में 3 विकेट पर 144 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 65 रन चाहिए।

21:58 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

इशान किशन ने इस मैच में 39 गेंदों पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 58 रन की शानदार पारी खेली और सूर्यकुमार के साथ 60 गेंदों पर 112 रन की साझेदारी की। भारत का तीसरा विकेट 134 रन के स्कोर पर गिरा।

21:55 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: इशान किशन ने लगाया अर्धशतक

इशान किशन ने 37 गेंदों पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

21:50 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: अर्धशतक की करीब सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं और उन्होंने 46 रन बना लिए हैं तो वहीं इशान भी अर्धशतक के पास हैं और 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं।

21:43 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारतीय टीम ने 10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं और जीत के लिए अगले 10 ओवर में 103 रन बनाने हैं। सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जीत के लिए लड़ रहे हैं और अगर यह दोनों क्रीज पर रह गए तो इस स्कोर को हासिल करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

21:36 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारत को जीत के लिए 66 गेंदों पर 111 रन की जरूरत

भारतीय टीम ने 9 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 2 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं और उसे अब जीत के लिए 11 ओवर यानी 66 गेंदों पर 111 रन बनाने हैं। तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार और इशान के बीच 76 रन की साझेदारी हो चुकी है और सूर्यकुमार 38 रन जबकि इशान 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:18 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारत के 50 रन पूरे

दो विकेट गिर जाने के बाद अभी क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और इशान किशन मौजूद हैं जो तेज गति से पावरप्ले में रन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। 5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं।

21:06 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा, यशस्वी जयसवाल आउट हुए

भारतीय टीम ने अपना दूसरा विकेट यशस्वी जयसवाल के रूप में गंवा दिया और कंगारू टीम को दूसरी सफलता मैथ्यू शॉर्ट ने गिरा दिया। यशस्वी जयसवाल ने 8 गेंदों पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

20:59 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारतीय पारी की खराब शुरुआत

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जयसवाल आए हैं और पहले ही ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। भारत ने एक ओवर के बाद 12 रन बना लिए हैं और एक विकेट गंवा दिया।

20:41 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन का टारगेट दिया

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन का टारगेट दिया। 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद पर 52 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 54 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट लिया। मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन दिए।

20:24 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: जोश इंग्लिस शतक जड़कर आउट

जोश इंग्लिस शतक जड़कर आउट। प्रसिद्ध कृष्णा को विकेट मिला ऑस्ट्रेलिया ने 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 2 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज टिम डेविड हैं।

20:20 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: जोश इंग्लिस ने 47 गेंद पर शतक जड़ा

जोश इंग्लिस ने 47 गेंद पर शतक जड़ा। यह उनके टी20 करियर का पहला शतक है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 17 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन। जोश इंग्लिस 49 गेंद पर 11 चौके और 8 छक्के की मदद से 110 रन बनाकर क्रीज पर। मार्कस स्टोइनिस 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:13 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live:स्टीव स्मिथ अर्धशतक जड़कर रन आउट

स्टीव स्मिथ अर्धशतक जड़कर रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 41 गेंद पर 52 रन बनाए। जोश इंग्लिस 94 रन बनाकर क्रीज पर। मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाद के तौर पर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15.5 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन।

20:04 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: जोश इंग्लिस की तूफानी बल्लेबाजी

जोश इंग्लिस शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 39 गेंद पर 75 रन ठोक दिए हैं। स्टीव स्मिथ 34 गेंद 40 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14 ओवर में 1 विकेट पर 131 रन।

19:51 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: जोश इंग्लिस अर्धशतक के करीब

ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 28 गेंद पर 31 और जोश इंग्लिस 27 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर। अक्षर पटेल के ओवर में 9 रन बने।

19:36 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में इंग्लिस ने 19 रन कूटे

ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में 1 विकेट के 65 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 21 गेंद पर 22 और जोश इंग्लिस 16 गेंद पर 28 रन बनाकर क्रीज पर। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में इंग्लिस ने 19 रन कूटे।

19:23 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: रवि बिश्नोई ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई

रवि बिश्नोई ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है। मैथ्यू शॉर्ट 13 रन बनाकर आउट। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4.4 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन। जोश इंग्लिश नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। स्टीव स्मिथ 16 रन बनाकर क्रीज पर।

19:18 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया को विकेट की दरकार

ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 22 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 14 गेंद पर 15 और मैथ्यू शॉर्ट 4 गेंद पर 5 रन बनाकर क्रीज पर। अर्शदीप के दूरे ओवर में 2 रन बने। चौथे ओवर में अक्षर पटेल गेंदबाजी करेंगे।

19:07 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। स्टीव स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर। स्मिथ ने स्ट्राइक ली। अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। स्मिथ ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बगैर विकेट के 7 रन। स्मिथ 5 और शॉर्ट बगैर खाता खोले क्रीज पर।

18:40 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा

18:39 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

18:35 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार ने टॉस के दौरान बताया कि वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे और आवेश खान प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। वेड ने बताया कि वर्ल्ड कप में खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल, एडम जम्पा और हेड बेंच पर।

18:29 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: ऑस्ट्रेलिया का स्क्वायड

ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, एडम जम्पा, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा, केन रिचर्डसन, आरोन हार्डी।

18:28 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: यशस्वी कर रहे बैटिंग प्रैक्टिस

यशस्वी जायसवाल बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं। यानी उनका खेलना तय है। ऋतुराज गायकवाड़ और इशान किशन में किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। इशान को विकेटकीपर होने के कारण तवज्जो मिल सकती है।

18:24 (IST) 23 Nov 2023
IND vs AUS Live: ये है टीम इंडिया की स्क्वायड

इशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, ऋतुराज गायकवाड़, जितेश शर्मा।

सूर्यकुमार यादव चाहते हैं कि युवा टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निडर क्रिकेट खेले। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल दोनों टीमों के बीच 19 नवंबर को खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार चैंपियन बनी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच गुरुवार को विशाखापट्टनम में होगा। सूर्यकुमार ने अगले साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर सीरीज को महत्वपूर्ण बातया। सूर्यकुमार का टी20 करियर शानदार रहा है। उन्होंने 46.02 की औसत और 172.7 की स्ट्राइक रेट से 1841 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक भी हैं।