इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 9वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 रन से जीत हासिल की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस की मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह लगातार चौथी जीत है। खास यह है कि हर बार गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है।
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल में पहली बार 25 अप्रैल 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 55 रन से हराया था। फिर उसने उसी सीजन 26 मई को इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 62 रन से जीत हासिल की। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस ने 24 मार्च को 6 रन से हराया।
Indian Premier League, 2025
Gujarat Titans
196/8 (20.0)
Mumbai Indians
160/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 9 )
Gujarat Titans beat Mumbai Indians by 36 runs
आईपीएल 2025 में टाइटंस बनाम इंडियंस मैच बात करें तो मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बना पाई।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे हार झेलनी पड़ी है। वहीं गुजरात टाइटंस ने इस मैच को जीत कर दो अंक हासिल किये। उसके अब 2 मैच में 2 अंक हैं। वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। मुंबई इंडियंस का अब तक खाता नहीं खुला है। वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर है।
मुंबई की पारी, रोहित 8 रन पर आउट
रोहित शर्मा ने इस मैच में 8 रन की पारी खेली जबकि रियान ने 6 रन बनाए। मुंबई के दोनों ओपनर्स को सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। तिलक वर्मा ने 36 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली और वो प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कैच आउट हुए। सूर्यकुमार ने 48 रन की पारी खेली और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच लपका। हार्दिक पंड्या 11 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में गुजरात के लिए सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 जबकि रबाडा और साई किशोर को एक-एक सफलता मिली।
गुजरात की पारी, साई का अर्धशतक
कप्तान शुभमन गिल मुंबई के खिलाफ 38 रन पर हार्दिक पंड्या की गेंद पर आउट हुए। जोस बटलर ने 39 रन की पारी खेली और मुजीब उर रहमान की गेंद पर आउट हुए। साई सुदर्शन ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि वो 63 रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद राहुल तेवतिया डक पर जबकि रदरफोर्ड 18 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। राशिद खान ने 4 गेंदों पर 6 रन की पारी खेली और आउट हुए। मुंबई के लिए इस मैच में हार्दिक ने 2 जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और मुजीब-उर-रहमान ने एक-एक विकेट लिया।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।
मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर– रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स।
गुजरात की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
गुजरात के इम्पैक्ट प्लेयर– महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर।
मुंबई इंडियंस की टीम
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।
गुजरात टाइटंस की टीम
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़।
इस मैच में गुजरात ने मुंबई को 36 रन से हरा दिया और इस सीजन का पहला मैच जीत लिया। वहीं मुंबई की टीम को लगातार दूसरी हार मिली। इस जीत के बाद गुजरात ने 2 अंक हासिल किए जबकि मुंबई को 2 मैचों में हार मिली है और अभी उसका खाता नहीं खुला है। गुजरात की टीम अंकतालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई।
मुंबई ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं और अब 6 गेंदों र 46 रन की जरूरत है। हार्दिक की हार तय है। गुजरात जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार है।
मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों पर 63 रन बनाने हैं जो काफी मुश्किल लग रहा है। सैंटनर और नमनधीर की कोशिश जारी है, लेकिन गुजरात जीत के करीब है। मुंबई को हार मिलती है तो ये इस सीजन में इस टीम की लगातार दूसरी हार होगी।
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या 11 रन बनाकर आउट हो गए औरइस टीम का छठा विकेट गिर गया। 17 ओवर के बाद मुंबई ने 6 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 69 रन बनाने हैं जो बेहद मुश्किल लग रहा है। क्रीज पर अभी नमनधीर और मिचेल सैंटनर मौजूद हैं। मुंबई पर गुजरात ने दवाब बना रखा है।
मुंबई की टीम इस वक्त दवाब में दिख रही है और सूर्या व हार्दिक दोनों ही रन नहीं बना पा रहे हैं। इस टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार 28 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हो गए। वो प्रसिद्ध की गेंद पर कैच आउट हो गए और उनका कैच गिल ने पकड़ा।
मुंबई को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर यानी अगले 6 ओवर में 85 रन बनाने हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार और कप्तान हार्दिक पंड्या मौजूद हैं। इनके रहते ये संभव है, लेकिन यहां से एक विकेट गिर गया तो फिर मुंबई के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। सूर्यकुमार अभी 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई का चौथा विकेट रॉबिन मिंज के रूप में गिरा जिन्हें साई किशोर ने कैच आउट करवा दिया। मिंज का कैच इशांत ने लपका और उन्होंने 6 गेंदों पर 3 रन की पारी खेली। मुंबई ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 42 गेंदों पर 89 रन की जरूरत है।
मुंबई ने तीसरा विकेट तिलक वर्मा के रूप में गंवा दिया जिन्होंने 39 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार के साथ मिलकर 42 गेंदों पर 62 रन की साझेदारी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने तिलक वर्मा को राहुल तेवतिया के हाथों कैच करवा दिया। रॉबिन मिंज बैटिंग के लिए क्रीज पर आए हैं।
मुंबई की टीम ने पहले 10 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। सूर्या और तिलक जम चुके हैं और वो गुजरात के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। अगर ये दोनों रह जाते हैं तो फिर गिल के लिए मैच निकालना मुश्किल हो जाएगा।
मुंबई की टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार अभी खेल रहे हैं और उन्होंने 11 गेंदों पर 19 रन बना लिए हैं जबकि तिलक वर्मा 30 रन पर नाबाद हैं। इशांत शर्मा 2 ओवर में 17 रन दे चुके हैं।
मुंबई की टीम ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर्स में 2 विकेट रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन के रूप में गंवाए हैं। इन दोनों को सिराज ने बोल्ड आउट किया। इस टीम ने इन ओवर्स में 48 रन बना लिए हैं और अभी क्रीज पर सूर्यकुमार यादव के साथ तिलक वर्मा मौजूद हैं।
सिराज ने मुंबई के ओपनर रियान को आउट किया और अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। ये सिराज का इस मैच में दूसरा विकेट रहा। रियान ने इस मैच में 6 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली। अब चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। मुंबई ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं।
मुंबई ने पहले 3 ओवर में एक विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। रोहित के आउट होने के बाद तिलक वर्मा तेज खेल रहे हैं और वो पावरप्ले के दौरान ज्यादा से ज्यादा रन जुटाना चाह रहे हैं। उनका साथ रियान रिकेल्टन दे रहे हैं।
मुंबई के ओपनर रोहित शर्मा को इस मैच में सिराज ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 4 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 8 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा आए और मुंबई ने एक ओवर में एक विकेट पर 9 रन बना लिए हैं।
गुजरात की टीम ने मुंबई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए और अब मुंबई को जीत के लिए 197 रन बनाने हैं। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली जबकि मुंबई के लिए पंड्या ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
रदरफोर्ड को दीपक चाहर ने कैच आउट करवा दिया और उनका कैच मिचेल सैंटनर ने लपका। उन्होंने 11 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। अब बैटिंग के लिए कगिसो रबाडा क्रीज पर आए हैं। गुजरात ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बना लिए हैं।
राहुल तेवतिया क्रीज पर आए, लेकिन एक भी गेंद खेले बिना डक पर रन आउट हो गए। गुजरात का लगातार दूसरा विकेट गिरा और ये इस टीम का 5वां विकेट रहा।
साई ने 41 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली और बोल्ट की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। गुजरात ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। अब बैटिंग के लिए क्रीज पर राहुल तेवतिया आए हैं जबकि अटैक पर दीपक चाहर हैं।
गुजरात की टीम ने पहले खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 17 ओवर में 3 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। अभी रदरफोर्ड और साई खेल रहे हैं और काफी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। खेल में 3 ओवर शेष बचे हैं।
चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए शाहरुख खान बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्हें हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के हाथों कैच करवा दिया। उन्होंने 7 गेंदों पर 9 रन एक छक्के की मदद से बनाए थे।
साई सुदर्शन ने इस मैच में मुंबई के खिलाफ 33 गेंदों पर एक छक्का और 4 चौकों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। गुजरात ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।
बटलर ने इस मैच में 24 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली और मुजीब उर रहमान की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए साई के साथ मिलकर 32 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी की। अब क्रीज पर शाहरुख खान आए हैं। गुजरात ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं।
गुजरात की टीम ने 11 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। अभी बटलर 21 रन जबकि साई 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 15 गेंदों पर 23 रन की साझेदारी हो चुकी है। इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं दिख रहा है।
पहले 10 ओवर में गुजरात ने एक विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। गिल वापस पवेलियन लौट चुके हैं और क्रीज पर अभी बटलर के साथ साई मौजूद हैं। बटलर 13 रन जबकि साई 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई को पहली सफलता कप्तान हार्दिक ने कप्तान शुभमन गिल को आउट करके दिया। गिल को 38 रन के स्कोर पर पंड्या ने नमनधीर के हाथों कैच आउट करवा दिया। पहले विकेट के लिए गिल और साई के बीच 78 रन की साझेदारी हुई। जोस बटलर बैटिंग के लिए आए हैं। 9 ओवर में एक विकेट पर 79 रन बन चुके हैं।
कप्तान गिल और साई कमाल की बैटिंग कर रहे हैं और दोनों ने टीम के बेहद मजबूत शुरुआत दिलाई है। 8 ओवर में 75 रन बन चुके हैं और इस टीम का कोई विकेट नहीं गिरा है। मुंबई की कोशिश विकेट लेने की है, लेकिन अब तक गिल और साई पूरी तरह से हार्दिक पंड्या के गेंदबाजों पर हावी हैं।
पावरप्ले में यानी पहले 6 ओवर में गुजरात ने बिना कोई विकेट गंवाए और 66 रन बना लिए। गिल अभी 32 रन जबकि साई सुदर्शन भी 32 रन पर ही खेल रहे हैं।
मुजीब को आईपीएल में 4 साल के बाद खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 16 रन लुटा दिए। उनके इस ओवर में गिल ने एक चौका जबकि साई ने एक चौका और एक छक्का लगाया।
गुजरात की टीम ने तीसरे ओवर में 12 रन बनाए और इस ओवर में बोल्ट की गेंद पर साई सुदर्शन ने दो शानदार चौके भी जड़े। 3 ओवर में इस टीम ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। क्रीज पर गिल और साई शानदार बैटिंग कर रहे हैं।